दिल से

दिल से | Dil Se

दिल से

( Dil Se )

आप क्या,सबसे बाख़ुदा दिल से।
हमने की है सदा वफ़ा दिल से।

चैन हम को ज़रूर आएगा।
आप दे-दें अगर दवा दिल से।

हम पे मरता है या नहीं मरता।
पूछ कर देखिए ज़रा दिल से।

हम तो रूठे हैं बस मुरव्वत में।
आपसे कब हैं हम ख़फ़ा दिल से।

अपनी तक़दीर भी संवर जाए।
आप कर दें अगर दुआ़ दिल से।

ख़्वाब में हम ज़रूर आएंगे।
आप ने याद गर किया दिल से।

साथ ले कर ही अपने जाएगी।
आएगी जिस घड़ी क़ज़ा दिल से।

बात की उ़म्र भर मुह़ब्बत की।
हमने की बस यही ख़ता दिल से।

सब मुह़ब्बत से तुमको देखेंगे।
तुम भुला दो अगर अना दिल से।

सारी दुनिया से वो हुआ ग़ाफ़िल।
जो फ़राज़ उसका हो गया दिल से।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • सबको जाना है | Sabko Jana Hai

    सबको जाना है ( Sabko Jana Hai ) देर लगी हां लेकिन सबको जाना है ,रफ़्ता रफ़्ता चेहरों को पहचाना है। हर छोटी सी बात बुरी लगती उसको,गुस्सा इतना ठीक नहीं समझाना है। देख के कल वो मुसकाया था महफ़िल में ,बस इसका ही बन बैठा अफ़साना है। जब भी मिलता बात वफ़ा की करता…

  • ज़िन्दगी खत्म हुई | Poem Zindagi Khatam hui

    ज़िन्दगी खत्म हुई ( Zindagi khatam hui )    जिंदगी खत्म हुई उन्हें पुकारते हुए उनको जीतते हुए हमको हारते हुए क़ौल वो क़रार जो उन्हें तो याद भी नहीं बस उसी क़रार पर उमर गुज़ारते हुए । चार दिन के प्यार का चढ़ा हुआ जो कर्ज़ था हाथ कुछ बचा नहीं उसे उतारते हुए।…

  • बदलते देखा | Badalte Dekha

    बदलते देखा ( Badalte dekha )   हमने मौसम को कई रंग बदलते देखा वक्त हाथों से कई बार निकलते देखा। जिन निगाहों में थी आबाद मुहब्बत मेरी ग़ैर का ख़्वाब उसी आंख में पलते देखा। जो मेरा दोस्त था वो आज मुख़ालिफ़ यारो बात बेबात ज़हर उसको उगलते देखा। वो मुसव्विर हो सिकंदर हो…

  • हाल-ए-मोहब्बत | Haal-e-Mohabbat

    हाल-ए–मोहब्बत ( Haal-e-Mohabbat ) हाल-ए मोहब्बत का तुम्हें हम क्या बताये। दिलकी पीड़ा का हाल हम किसको सुनाए। जब दिल दे चुके है हम किसी को तो। ये पैगम उन तक हम कैसे पहुँचाएँ।। दिलकी बातें जुबान से हर पल निकलती है। कभी-कभी हमारी आँखे भी दिलकी बातों को कहती है। प्यार करने वाले तो…

  • तुम्हारा नाम | Tumhara Naam

    तुम्हारा नाम ( Tumhara Naam ) न याद-ए-आब-जू आए न याद-ए-आबशार आए।तुम्हारा नाम ही लब पर हमारे बार-बार आए। रहें होश-ओ-हवास़ अपने सलामत उस घड़ी या रब।हमारे सामने जिस दम जमाल-ए-ह़ुस्ने-यार आए। अभी दौर-ए-ख़िजां है तुम अभी से क्यों परेशां हो।सजा लेना नशेमन को गुलों पर जब निखार आए। सजा रक्खी है जिसके वास्ते यह…

  • दौर-ए-जदीद | Daur-e-Jadid

    दौर-ए-जदीद ( Daur-e-jadid ) नफ़रत का दौर है न मुह़ब्बत का दौर है।दौर-ए-जदीद सिर्फ़ सियासत का दौर है। बातिल के साथ सैकड़ों, तन्हा है ह़क़ परस्त।कैसे कहूं यह दौर सदाक़त का दौर है। लहरा के क्यों न रक्खें क़दम वो ज़मीन पर।यह ही तो उनकी नाज़ो नज़ाकत का दौर है। जिस सम्त देखता हूं क़ज़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *