तूने ख़त उसका गर पढ़ा होगा

तूने ख़त उसका गर पढ़ा होगा

तूने ख़त उसका गर पढ़ा होगा

तूने ख़त उसका गर पढ़ा होगा
नाम तेरा नया रखा होगा

उस जगह कौन दूसरा होगा
जिस जगह पर तू अब खडा होगा

उसके होठों से नाम सुनकर तो
फूल दिल में कोई खिला होगा

उसने जब कल छुआ बदन तेरा
कुछ तो एहसास फिर हुआ होगा

वक्त पर जो न आयी मिलने तो
दर्द दिल में भी इक उठा होगा

हसरतें होती सब कहाँ पूरी
कुछ तो दिल में कहीं दबा होगा

उसके आने से ही प्रखर दिल भी
अब खुशी से उछल रहा होगा

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है

    सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है   कैसे मेरा दिल कह दे कि जंगजूओं की भीड़ है, सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है। घुट रहा है दम सभी का, नफ़रतों के धुएं में, कह रहा है राजा फिर भी, खुशबूओं की भीड़ है। एक बाज़ीगर जो आ…

  • कभी तुम प्यार से बस इक नज़र देखो

    कभी तुम प्यार से बस इक नज़र देखो कभी तुम प्यार से बस इक नज़र देखोफ़क़त मुझ को भी अपना मान कर देखो विरासत में नहीं मिलते ख़ुशी के पलये काँटों से भरा मेरा सफ़र देखो लक़ब मुझ को मिले जो अब तलक सारेमिरी माँ की दुआ का है असर देखो अगर जो प्यार में…

  • बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँ

    बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँ बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँतेरी आँखों में सागर देखती हूँ हुई मा’दूम है इंसानियत अबहर इक इंसान पत्थर देखती हूँ पता वुसअत न गहराई है जिसकीवो सहरा दिल के अंदर देखती हूँ हुनर ज़िंदा रहेगा है ये तस्कींमैं हर बच्चे में आज़र देखती हूँ न ग़ालिब और कोई…

  • दिल में हमारे आज भी

    दिल में हमारे आज भी ( ‘वाचाल’ ग़ज़लमतलआ छोड़कर सारे अश्आर तिटंगे ) दिल में हमारे आज भी अरमान पल रहा हैयूँ मानिए कि दिल को ये दिल ही छल रहा है रंगे-निशात झेला बारे-अलम उठा करना जाने किस बिना पर ये साँस चल रहा हैजुड़ता है टूट-टूट कर फ़िर-फ़िर संभल रहा है वो पूछते…

  • हमारा वतन | Ghazal Hamara Watan

    हमारा वतन ( Hamara Watan ) बहुत खूबसूरत हमारा वतन हमें जान से भी है प्यारा वतन हमें याद रखनी शहादत सभी लहू दे के सबने सँवारा वतन नज़र कोई बद डाल सकता नहीं है आँखों का सबकी ये तारा वतन सभी मज़हबों को यहाँ चैन है जगत भर में है अपना न्यारा वतन है…

  • सैनिक | Sainik

    सैनिक ( Sainik ) जां हथेली पे लिए सैनिक लड़ा है ? सरहदों पर देखिये दुश्मन मरा है दो दुआएं फ़त्ह करके आये सैनिक हर अदू को मारने सैनिक चला है आंसुओं से आंखें भर आई हैं मेरी सैनिकों पर जब यहाँ हमला हुआ है सैनिकों ने ले लिया बदला वतन का देखिये कश्मीर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *