मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं

मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं

मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं

प्यार की हमको दिखती कहानी नहीं
मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं

दर्द मुझको भी होता है समझो जरा
मुझमें भी है लहूँ कोई पानी नहीं

वो भी देता है ताना मुझे ख़्वाब में
प्यार की पास में जो निशानी नहीं

धौंस सब पर दिखातें हैं वो ही यहां
जिनकी बस में ही खुद की ही रानी नहीं

आज उनकी भी सुननी पड़ी है मुझे
जिनको हमने सुना था की ज्ञानी नहीं

आज उनके ही चर्चे नगर में मेरे
जानते जिनको हम खानदानी नहीं

प्रेम सच्चा प्रखर उनको होता अगर
माँगती वो कभी ज़िन्दगानी नहीं

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मुस्कुराना छोड़ दूं | Muskurana Chhod Doon

    मुस्कुराना छोड़ दूं ( Muskurana chhod doon )    वो ख़फ़ा गर हैं तो क्या मैं मुस्कुराना छोड़ दूं। खौफ़ से उनके मैं क्या नग़मे सुनाना छोड़ दूं। ठीक है सरकार की नज़रे इनायत चाहिए क्या मगर इसके लिए सारा जमाना छोड़ दूं। लाख कोशिश की मगर फिर भी नहीं खुश है कोई क्या करूं…

  • क्या लिखूं मैं | Ghazal Kya Likhun Main

    क्या लिखूं मैं ( Kya Likhun Main ) क्या लिखूं मैं शाइरी में दर्द आंसू ज़िंदगी में वो नज़र आया नहीं है खूब ढूँढ़ा हर गली में भूल जा तू याद उसकी रख नहीं आँखें नमी में इस कदर बेरोज़गारी ज़ीस्त गुज़रे मुफलिसी में हाथ उससे तू मिला मत है दग़ा उस दोस्ती में दोस्त…

  • कालिख़ मल जाएँगे | Kalikh mal Jayenge

    कालिख़ मल जाएँगे ( Kalikh mal jayenge )    ये बेहूदे लफ्ज़ अग़र जो खल जाएँगे लोग मुँह पे आकर कालिख़ मल जाएँगे देख ख़िज़ाँ की ज़ानिब मत नाउम्मीदी से रफ़्ता-रफ़्ता गुजर सभी ये पल जाएँगे मत आया कर छत पर यूँ तू रोज़ टहलने चाँद सितारे शम्स नहीं तो जल जाएँगे छोड़ो अब ये…

  • हमने अब स़ख़्त जान कर ली है

    हमने अब स़ख़्त जान कर ली है हमने अब स़ख़्त जान कर ली हैदूरी अब दरमियान कर ली है मिट गयी आन बान है सारीख़तरे में और जान कर ली है करने दीदार हमने हूरों काआस्माँ पे दुकान कर ली है इस परिंदे ने माँ से मिलने कोआज लंबी उड़ान कर ली है रोज़ कह…

  • जाने क्यों इतराते हैं लोग…?

    जाने क्यों इतराते हैं लोग…? खुद को समझदार समझकर जाने क्यों इतराते हैं लोग,प्रश्नों के जाल में आकर खुद ब खुद फँस जाते हैं लोग। सच की परछाई से डरकर नज़रें क्यों चुराते हैं लोग,झूठ के सहारे दुनिया में मेले क्यों सजाते हैं लोग। रिश्तों की सौदागरी में दिल का वज़न भुला बैठे,फ़ायदे की ख़ातिर…

  • अरमान बाकी है | Armaan Baki Hai

    अरमान बाकी है ( Armaan Baki Hai )   इक अरसे जो तेरे बगैर चली वो साँस काफी है, बिछड़ कर भी तू मेरा रहा ये एहसास काफी है, सब पूछते हैं कैसे सफ़र किया तन्हा, मैंने कहा ज़िंदा रहने केलिए आख़िरी मुलाकात काफी है, तेरे ख़्याल से ही रौशन रहीं मेरी तन्हाईयाँ सदा, तुझे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *