माँ से बना बचपन मेरा

माँ से बना बचपन मेरा

माँ से बना बचपन मेरा

अजब निराला खेल बचपन का l
दुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का ll
बचपन ने लिया पक्ष माँ का l
आज भी धुन माँ की लोरी की ll
सुनाओ , फिर से कहानी माँ की l
माँ से बना बचपन मेरा ll

किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?
मैं ने कहा मेरे पास ” माँ ” है ll
किसी ने पूँछा सुखी जीवन क्या है ?
मैं ने कहा “माँ का वात्सल्य भाव ” है ll
किसी ने पूँछा ” जन्नत ” देखी है ?
मैं ने कहा ” माँ को देखा ” है ll

बचपन मेरा स्वर्ग बना l
माँ का साया संघ बना ll
Vidio नहीं , लोरी सुनना l
game नहीं , लंगड़ी खिलाना ll
घर का उत्साह माँ की रसोई ना l
घर की शान माँ के संस्कार ना ll

विश्व को जीतना , मुझे है नहीं l
माँ के बिन , मुझे रहना है नहीं ll
मेरी माँ अनपढ़ है , निर्दय नहीं l
थोड़ा माँगू तो बहुत देती है ll
घर में पढ़ाती , आँगन में खेलाती l
थाम कर ऊँगली सारा संसार बताती ll

पृथ्वी का अनमोल उपहार है माँ l
बिन डिग्री के डॉक्टर है माँ ll
पहली गुरु का वर है माँ l
जिंदगी के तजुर्बों का खजाना है माँ ll
आदि से अनादि तक है माँ l
मेरे सुःख – दुःख का आँचल है माँ ll

पत्नी – सपूत की कामना संपत्ति की l
माँ की कामना सु:खी जीवन की ll
मित्र और संबंधी समय से जुड़े l
लेकिन माँ जन्म से अंत तक जुडी ll
पिता जीने की शक्ति है l
तो माँ जीने की उम्मीद है ll

संत , साधु , नबी , फिर , दास और ,
भगवान भी चुका न पाये ऋण l
माँ के दूध , त्याग – बलिदान का ll
सभ ने जताया ,
अच्छी शिक्षा , अच्छी संपत्ति ही जीवन है l
सच में ,
माँ के बिना सभ शून्य है ll
क्यूंकि ,
माँ ने कहा ” जय हिंद ” है l
शिक्षा घर से तो संपत्ति संस्कार से है ll
माँ ही शिक्षा , माँ ही संस्कार l
माँ के बिन बेसूद है संसार ll

चरणों के स्पर्श से दुवा – आशीर्वाद लिए l
फिर उसी माँ को वृद्धराश्रम छोड़ आए
बचपन में गिरा तो माँ ने संभाला l
जवानी में भटका तो माँ ने सुधारा ll
फिर क्यूँ वृद्धराश्रम को बनाया l
माँ से ही ” मात्र भूमि ” देखी l
माँ से ही ” जय हिंद ” सीखा ll
तो क्यूँ न बोलूँ ,
माँ से ही है बचपन मेरा ll

वाहिद खान पेंडारी

( हिंदी : प्राध्यापक ) उपनाम : जय हिंद

Tungal School of Basic & Applied Sciences , Jamkhandi

Karnataka

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • पारा हुआ पचास | Para Hua Pachas

    पारा हुआ पचास ( Para Hua Pachas )   वृक्ष बड़े अनमोल हैं, ये धरती- श्रृंगार। जीव जन्तु का आसरा, जीवन का आधार।। वृक्ष,फूल,पौधे सभी, जीवन का आधार। इनसे धरा सजाइये, करिये प्यार दुलार।। नदिया, झरने, ताल सब, रोज रहे हैं सूख। पर मानव की है कहाँ, मिटी अभी तक भूख।। है गुण का भंडार…

  • दहकता कश्मीर | Kashmir par kavita

    दहकता कश्मीर ( Dahakata kashmir )   कभी फूलों का गुलशन था,दहकता आग बन गया। कभी धरती का जन्नत था, जो अब विरान बन गया।   कभी वो साज फूलों का, लो अब श्मशान बन गया। जो बसता है मेरे दिल में, वो नश्ल ए खास बन गया।   वो घाटी देवदारों की, जहां केसर…

  • गणेश वंदन | Ganesh Vandana

    गणेश वंदन ( Ganesh Vandana ) ऊँ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ऊँ……. आज गणपत पधारे है, आज गणपत पधारे द्वार सभी मिलकर दर्शन लो..-2 आज गणपत पधारे द्वार सभी मिलकर दर्शन लो….-2 रिद्धि-सद्धि के दाता कार्तिकेय के भ्राता-2 पार्वती सुत नंदन नमस्तु प्रमोदन् गणनायक गजानंदन सिद्धिविनायक पधारे है-2 आज गणपत पधारे…

  • इस्कॉन | Iskcon

    इस्कॉन! ( Iskcon )   चलो ईश्वर को चलके देखते हैं, एक बार नहीं, हजार बार देखते हैं। सारी कायनात है उसकी बनाई, आज चलो मुक्ति का द्वार देखते हैं। सृजन – प्रलय खेलता है उसके हाथ, चलकर उसका श्रृंगार देखते हैं। आँख से आँख मिलाएँगे उससे, उसका अलौकिक संसार देखते हैं। महकती वो राहें…

  • वालिदैन | Walidain par kavita

    वालिदैन ( Walidain )  ( 2 )  वालिदैन के फ़र्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल वालिदैन के कर्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल पैदाइश से गुरू नोनहिल अल्हड़ जवानी तक क़दम दर क़दम अदा करना बड़ा मुश्किल मां के आंचल पिता के आग़ोश तक लम्हा दर लम्ह़ा अदा करना बड़ा मुश्किल गोद टर देता गंदी गिला शिक्वा…

  • शेखर की कविताएं | Shekhar Hindi Poetry

    पृथ्वी आज रोती पृथ्वी आज रोती करती हमसे विनती मत कर मेरा दोहन मैं हूं तेरा संजीवन पेड़-पौधे हैं मेरे वास मत कर इसका उपहास हिमनद हैं मेरी संरचना कर तू इसकी  अर्चना मत कर तू अबीर लगा एक पेड़ जरूर देर सबेर,देर सबेर टेर पर टेर,टेर पर टेर धरा का मैं नीला सागर धरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *