सुनो तो

सुनो तो | Suno to

सुनो तो

आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,
कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।
दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,
मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।।

दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,
प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस दौर में।
हाय हेलो करके आजकल सब निकल जाते हैं,
प्रणाम कहां रह गया मोबाइल के इस दौर में।।

ख्वाब सजाना भी पत्थर सा रह गया जमाने में,
खुद को मिटा देते हैं लोग, लोगों को दिखाने में।
इधर-उधर की बातें अब हर कोई करने लगा है,
खुद समझे नहीं और दूसरों के लगे हैं समझने में।।

कुछ भी मसला है बचा अब जिंदगी के बाद का,
भूल बैठा है शायद ओ मेरी पहली मुलाकात का।
नजरों से देखता है और मन में ढूंढता है मुझे वो भी,
भूल गया वो मुझे शिकवा गिला है किस बात का।।

तन्हाइयों के इस दौर में खुशियां पाना मुश्किल है,
वादा नहीं ताउम्र तेरे से साथ निभाना मुश्किल है।
हमने चाहा तो है उसे अपने ख्वाबों से भी ज्यादा,
आजकल सच बोल कर खुशियां पाना मुश्किल है।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बदलाव | Badlav

    बदलाव ( Badlav )  ( 2 )  मतलब के निकल जाते ही मिलने का ढंग बदल जाता है व्यवहार बदल जाता है पल भर मे ही ईमान बदल जाता है… प्रेम के मिल जाते ही फूल बदल जाता है बदल जाती हैं भावनाएं वह पुराना दिल बदल जाता है…. मिल जाए यदि कोई पद ऊंचा…

  • गोंद के लड्डू

    गोंद के लड्डू गोंद के लड्डू, मीठे से स्वाद,सर्दी की सर्द रातों में, गर्मी का फरमाया आबाद।ताजगी से भरी, एक खजाना छुपा,इनमें तो बसी है, सेहत की हर एक ख़ुशबू। गोंद के लड्डू, नारी की सेहत के लिए वरदान,बचपन से बुढ़ापे तक, सबके लिए बनाए गए इनका अनोखा सामान।खुशबू बिखेरे इनसे, स्वाद में कुछ खास…

  • पीछे हटना नहीं | Kavita in Hindi Motivational

    पीछे हटना नहीं  ( Piche hatna nahi )   चलो आगे आओ बढ़ाओ दो चार कदम, जिसको आना होगा साथ में वो आएगा भरेगा दम। अकेला हो तो क्या हुआ डरना नहीं, मकसद एक हो राह कितना भी कठिन हो पीछे हटना नहीं। अक्सर हवाएं दीपक को जलने नहीं देते पर कब तक जब हम…

  • केतकी का फूल | Kavita ketaki ka phool

    केतकी का फूल ( Ketaki ka phool )   केतकी के फूल का भी अपना ही एक सफ़र रहा। प्रतिष्ठित रहा जो अपनी ही, शख्सियत के लिए सदा ही। जाना गया,वो माना भी गया हमेशा से बड़ा ही शाही रहा । किस्मत केतकी के फूल की अलग ही कहानी कहती हैं। सुंदर रहा वो अधुभूत…

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

  • महल अपनी गाते हैं | Kavita

    महल अपनी गाते हैं ( Mahal apni gate hain )   ऊंचे महलों के कंगूरे, आलीशान दमक वाले। रौब जमाते मिल जाते, चकाचौंध चमक वाले।   मेहनतकश लोगों पर भारी, अकड़ दिखाते हैं। मोन रहती मजबूरी तब, महल अपनी गाते हैं।   शानो शौकत ऊंचा रुतबा, ऊंचे महल अटारी। झोपड़ियों को आंख दिखाते, बन ऊंचे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *