Naya saal par kavita

नया साल | Naya Saal par Kavita

नया साल

( Naya saal )

जशन ऐसा मनाओं नये साल में।
रास्तों को सजाओ नये साल में।।

हो न नफरत कहीं प्रेम ही प्रेम हो।
सबको दिल से लगाओ नये साल में।।

ग़म ज़दा हो कोई या परेशान हो।
मिल के उसको हंसाओं नये साल में।।

भूल कर आज अपनों से शिकवे गिले।
कसमे वादे निभाओं नये साल में।।

जो मजा प्यार में नफरतों में नहीं।
पाठ यही पढ़ाओ नये साल में।।

लब पे आजाद के आ रही है दुआ।
तुम हंसो मुस्कुराओ नये साल में।।

                                                     Dr Mahtab Azad

डॉक्टरेट महताब ए आज़ाद
उत्तर प्रदेश

—0—

कोई रो रहा है कोई गा रहा है
लेकिन नया साल मना रहा है।

कोई रजाई में पड़ा है
कोई नहाने के लिए खड़ा है
कोई पानी के लिए चिल्ला रहा है
लेकिन नया साल मना रहा है।

कोई ठंड से कांप रहा है
कोई उठकर अलाव ताप रहा है
कोई बिना नहाए ही खा रहा है
लेकिन नया साल मना रहा है।

कोई घूमने जा रहा है
कोई घूम घूम कर आ रहा है
कोई घर पर ही भजन गा रहा है
लेकिन नया साल मना रहा है।

कोई घर गिरस्ती में लगा है
कोई जीवन की मस्ती में लगा है
कोई दोस्तों की महफिल सजा रहा है
लेकिन नया साल मना रहा है।

कोई नौकरी करके आ रहा है
कोई नौकरी पर जा रहा है
कोई घर पर ही दिमाग लगा रहा है
लेकिन नया साल मना रहा है।

संदेश देने की झड़ी लगी है
मोबाइल पर भीड़ बड़ी लगी है
कोई जमकर बतिया रहा है
लेकिन नया साल मना रहा है।

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

पूस की ठंड | Poos ki thand par kavita

Similar Posts

  • साड़ी परिधान | Saree Paridhan

    साड़ी परिधान ( Saree Paridhan )   नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में हिंद संस्कृति नारी जगत, देवी तुल्य परम छवि । सुसंस्कार मर्यादा वाहिनी, परंपरा वंदन श्रृंगार नवि । सदियों सह दिव्य शोभना, परिवार समाज राष्ट्र पहचान में । नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।। यजुर्वेद ऋग्वेद संहिता उल्लेख , साड़ी अंतर मांगलिक महत्ता ।…

  • मिठास | Mithaas

    मिठास ( Mithaas )    लग जाती है अगर दिल को कही किसी की बात तुम्हें तो लगती होगी तुम्हारी भी कही क्या कभी सोच हो तुमने इस बात को भी बातों का असर कभी एक पर ही नहीं पड़ता यह चीर हि देती है हृदय जिस किसी के लिए भी कहीं जाए चाहते हो…

  • मानवता बना एक खिलौना | Manavta

    मानवता बना एक खिलौना ( Manavta bana ek khilona )  खिलौनों से खेलते खेलते कब आदमी आदमी से खेलने लगा, गुड्डे गुड़ियों से खेलते खेलते ना जाने कब गुड्डा,गुड्डी का बलात्कार करने लगा, कितना आसानी से सबने गुड्डी को खिलौना बना दिया, पर हर गुड्डा बुरा नहीं ये किसी ने सोचा ही नहीं, कभी ये…

  • श्रीमती उमेश नाग की कविताएं

    सुनो है‌! मेरी राधा रानी, सुनो है‌! मेरी राधा रानी,तुम बिन मेरा नही कोई साथी।मौसम चाहे कैसा भी हो,सभी प्राकृतिक समय कामैं ही कर्ताधर्ता।सावन भादो न ही सही,अभी पोष माह का जोर-सहना होगा।हम तुम मिलकर समस्त,जग वासीयों का शिशिर सेबचाव करना होगा।सभी प्राणी चर अचर, मानवएवं प्रकृति का रक्षण करना होगा।मैं ही जगतपिता हूं,सर्व ब्रम्हांड…

  • हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

    हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ( Hey hans vahini aisa var do )   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन ।…

  • शहीद दिवस | Kavita Shaheed Diwas

    शहीद दिवस ( Shaheed Diwas ) फांसी के फंदे से,आजादी का सिंहनाद तेईस मार्च उन्नीस सौ इक्कतीस, दिवस अद्भुत मोहक सोहक । उमंग उल्लास प्रकृति पटल, कायिक प्रभा अनंत रोहक । असीम नमन दिव्य बलिवेदी, हिय हिलोरित राष्ट्र प्रेम निर्बाध । फांसी के फंदे से, आजादी का सिंहनाद ।। आत्मविश्वासी अभय कदम, चाल ढाल रण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *