नाम नही

Kavita | नाम नही

नाम नही

( Naam Nahi )

 

संघर्षो  के  रूग्ण धरातल, पे अब उनका नाम नही।
जाने कितने कटे मरे पर, कही भी उनका नाम नही।

 

ये आजादी चरखे के, चलने से हमको नही मिली,
लाखों ने कुर्बानी दी पर, कही भी उनका नाम नही।

 

बूंद बूंद मिलती है तब ये, सागर विस्तृत बनता है।
ना जाने कितनी नदियों के,जलधारा को समता है।

 

ऐसी ही कितनी कुर्बानी, दे दी भारत के लालों ने ,
सच्चे मन से उनको यारों, एक नमन तो बनता है।

 

राजनीति की परिचर्चा में, उन गलियों का नाम नही
जिसपर चल कर भारत उभरा,माँ बहनो का नाम नही

 

गाँधी नेहरु तक ही रह गयी,आजादी की पूर्ण शिखा
क्रांति लिखी हुंकार भरी उन,समवीरों का नाम नही

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

Ghazal | लकीर

Similar Posts

  • हिंदू नव वर्ष | Kavita Hindu Nav Varsh

    हिंदू नव वर्ष ( Hindu Nav Varsh )   मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा, अद्भुत अनुपम विशेष । नव सत्संवर अनूप बेला, रज रज आनंद अधिशेष । धरा गगन पुनीत पावन, जनमानस रत साधना वंदन में । मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में ।। प्रकृति अंतर यौवन उभार,…

  • मोहब्बत नाजुक सा एहसास | Kavita Mohabbat

    मोहब्बत नाजुक सा एहसास ( Mohabbat nazuk sa ehsaas )    मोहब्बत नाजुक सा एहसास बेपनाह इश्क है ये मेरे यार दर्द भरी दास्तां कह दो या दिलों का उमड़ता सा प्यार धड़कनों से होकर उतरता है दिल की गहराइयों को जाता तार दिलों के जुड़े होते अटूट हर कोई शिद्दत से निभाता दिलवालों की…

  • आड़ी तिरछी राह जिंदगी | Aadi tirchi raah zindagi | Kavita

    आड़ी तिरछी राह जिंदगी ( Aadi tirchi raah zindagi )   हो रही गुमराह जिंदगी आड़ी तिरछी राह जिंदगी बदल रही जीने की राहें ढूंढ रही पनाह जिंदगी   सद्भावों के मेले लगते प्रेम प्यार दिलों में सजते कहां गया वो वक्त सलोना भाई भाई मन में बसते   स्वार्थ के मारे सब घूमे सारे…

  • प्रेम | Poem prem

    प्रेम ( Prem )   लिख देता हूँ नाम तेरा पर, बाद मे उसे मिटाता हूँ। और फिर तेरे उसी नाम पर,फिर से कलम चलाता हूँ।   एक बार हो तो समझे कोई, बार बार दोहराता हूँ। कैसी है यह प्रीत मेरी जो, बिना समझ कर जाता हूँ।   बैठ अकेले में पागल सा, मैं…

  • प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सत्र 2024-25

    “प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” सत्र 2024-25   अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर सहज सरस शिक्षण अधिगम, भौतिक सुविधा युक्त परिवेश । शिक्षा संग सुसंस्कार अनुपमा, नवाचार प्रविधि कक्षा समावेश । मोहक सोहक शैक्षिक गतिविधियां, हर प्रयास सकारात्मकता सराबोर । अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर ।। सुयोग्य कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकवृंद, विद्यार्थी गण जिज्ञासु संस्कारी ।…

  • अपेक्षा क्यों

    अपेक्षा क्यों चाह जब जुड़ जाएंपरिणाम सेअपेक्षा का…होता है आगमनमन की शांति काफिर होता है गमन दूसरे भी हमेंवही सम्मान देंजो हम…उन्हें दे रहेंदूसरे भी हमेंवही प्यार देंजो हम…उन्हें दे रहें यह जरूरी तो नहींकि हो…विचारधाराएं समानअपनी प्राथमिकताका तो…है हमें भानपर दूसरों कीप्राथमिकताओं काभी हो हमें ज्ञान जरा संभल करव्यवहार करना होगाइस रंग बदलते जमाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *