तुम्हारा साथ और तुम

तुम्हारा साथ और तुम

तुम्हारा साथ और तुम

मैंने हमेशा प्रयत्न किया,
अपने अनुराग को पारावार देने का,
एवं उसकी नीरनिधि में समाने का,
तुम्हारे चेहरे की आभा,
और उस पर आई
हँसी को
कायम रखने का,
किन्तु-
मैं हमेशा
नाकामयाब रही,
क्योंकि–
तुम मुझे एवं मेरे प्यार को
समझ ही नहीं पाये।
तुम मेरी
भावनाओं में लिप्त,
परवाह को
भांप न सके,
मालूम है कि-
हमेशा साथ संभव नही,
फिर भी मैंने हमेशा ढूंढ़ी तलाशी,
तुम्हारे साथ रुक जाने की
सम्भावनायें…
किन्तु-
मेरे हिस्से में आई-
केवल प्रतिक्षाएँ…
असीमित प्रत्याशाएँ…
अनगिनत परवशता….
अनेकों ऊहापोहता का वेग,
और अलगाव की वेदनाएँ…..
हाँ-
अगर नहीं आया तो
वह है,
‘तुम’ और ‘तुम्हारा साथ’ ।।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • योग विश्व को भारत की देन | Yoga par kavita

    योग विश्व को भारत की देन ( Yoga vishwa ko bharat ki den )   योगी ऋषि-मुनियों ने, जग को योग सिखाया। तपस्या के दम पर, योग शिक्षा दे गए।   अपना भारत देश, दुनिया में है विशेष। संसार को योग शिक्षा, योगी संत दे गए।   अनुलोम विलोम हो, प्राणायाम आसन हो। स्वस्थ तन…

  • मां जगदंबे | Kavita Maa Jagdambe

    मां जगदंबे ( Maa Jagdambe )   मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी ************ शैलपुत्री मंगल आगमन, सर्वत्र आध्यात्म उजास । नवरात्र शुभ आरंभ बेला, परिवेश उमंग उल्लास । योग साधना श्री गणेश, साधक मूलाधार चक्र धारी । मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।। हिमालय सुता भव्य दर्शन, मनमोहक असीम फलदायक…

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

  • शीशों के घर | Sheeshon ke Ghar Kavita

    शीशों के घर ( Sheeshon ke ghar )     शीशों के घर लड़ते हैं । पत्थर हम पर पड़ते हैं ।।   कहने के ही पत्थर हैं । शीशों से भी डरते हैं ।।   चाकू और सियासत को । हम भेड़ो से लगते हैं ।।   कच्चे शीशों की पत्थर । पहरेदारी करते…

  • हालाते जिंदगी | Halat-E-Zindagi

    हालाते जिंदगी ( Halat-E-Zindagi ) अचानक एक ख़्याल ने, हमें अपने में बांध लिया। ताने-बाने बुनती जिजिविकाओं, ज़िंदगी के हालातो से रूबरू कराने के प्रयास ने हमें, उस मोड़ पर न जाने कितने बरसों पीछे ले जाकर छोड़ दिया। और फिर हां फिर एक-एक चेहरा शतरंज के मोहरे सा मानस पटल पर अपनी, मौजूदगी स्थापित…

  • कविता गऊ | Gau mata par kavita

    कविता गऊ gau mata par kavita   चीतो के आने से होता अगर विकास ll गायो के मरने पर उड़ता नही परिहास ll पूजते थे गाय को भूल गए इतिहास ll गोशाला मे ही अब भक्ष रहे गोमांस ll महंगाई के कारण मिलत नही है दानll भूखी गाय घूमती द्वारे द्वारे छान् ll रोटी देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *