तुम्हारा साथ और तुम

तुम्हारा साथ और तुम

तुम्हारा साथ और तुम

मैंने हमेशा प्रयत्न किया,
अपने अनुराग को पारावार देने का,
एवं उसकी नीरनिधि में समाने का,
तुम्हारे चेहरे की आभा,
और उस पर आई
हँसी को
कायम रखने का,
किन्तु-
मैं हमेशा
नाकामयाब रही,
क्योंकि–
तुम मुझे एवं मेरे प्यार को
समझ ही नहीं पाये।
तुम मेरी
भावनाओं में लिप्त,
परवाह को
भांप न सके,
मालूम है कि-
हमेशा साथ संभव नही,
फिर भी मैंने हमेशा ढूंढ़ी तलाशी,
तुम्हारे साथ रुक जाने की
सम्भावनायें…
किन्तु-
मेरे हिस्से में आई-
केवल प्रतिक्षाएँ…
असीमित प्रत्याशाएँ…
अनगिनत परवशता….
अनेकों ऊहापोहता का वेग,
और अलगाव की वेदनाएँ…..
हाँ-
अगर नहीं आया तो
वह है,
‘तुम’ और ‘तुम्हारा साथ’ ।।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • वो आखरी सलाम था | Kavita aakhri salaam

    वो आखरी सलाम था ( Wo aakhri salaam tha )   सीमा से तिरंगे में लिपटा वो अमर सपूत घर आया नैनों से अश्रुधारा बहती सबका कलेजा भर आया जिसके जोश जज्बे का कायल हर दिलवाला था वो देशभक्त मतवाला था वो देशभक्त मतवाला था भारत मां का लाड दुलारा वो राष्ट्रप्रेम पुजारी था बहना…

  • अपनापन | Kavita Apnapan

    अपनापन ( Apnapan ) सफर करते-करते कभी थकती नहीं, रिश्ता निभाने का रस्म कभी भूलती नहीं, कभी यहाँ कभी वहाँ आनातुर, कभी मूर्खता कभी लगता चातुर्य, समझ से परे समझ है टनाटन, हर हालत में निभाते अपनापन, किसी को नहीं मोहलत रिश्तों के लिए, कोई जान दे दिया फरिश्तों के लिए, कोई खुशी से मिला,कोई…

  • औरत | Aurat

    औरत ( Aurat )  ( 2 ) औरत फूलों की तरह….नाज़ुक सी होती है, मगर…काँटों को भी पलकों से वो चुनती है, उसके चरित्र की धज्जियां दुनिया उड़ाती है, फिर भी.मोहब्बतों से इसको वो सजाती है, रखी है जिसके पैरों के नीचे ख़ुदा ने जन्नत, उठाके चरित्र पे उँगली भेजते उसपे लानत, चलते हैं उसके…

  • पावन पर्व हरितालिका तीज | Hartalika Teej Kavita

    पावन पर्व हरितालिका तीज ( Pawan parv hartalika teej  )    हरितालिका के पावन पर्व पर हर नारी की यही कामना, स्नेह प्यार मिलता रहे साथ निभाए सदा उसके सजना। अपने पति में देखती वो छवि राधा मोहन श्याम की, मांगती आशीष नाम अमर हो जैसे हुई सिया और राम की। शिव शिवा की पूजा…

  • छत्तीसगढ़िया किसान | Chhattisgarhia Kisan

    छत्तीसगढ़िया किसान ( Chhattisgarhia kisan )   छत्तीसगढ़िया बेटा हरव मे छत्तीसगढ़ मोर महतारी, धरती दाई के सेवा करथव किसानी मोर रोजगारी। धन्हा खेत अऊ अरई तुतारी मोर हावय चिन्हारी, नागर बईला अऊ खेत खार मोर हावय संगवारी। माटी ले सोना उपजाथव भईया मे हा खेतिहर किसान, मे गहूं उपजाथव तब सबला मिलते रोटी बर…

  • भारत के त्यौहार | Bharat ke Tyohar

    भारत के त्यौहार ( Bharat ke tyohar ) मेरा भारत देश महान, जिसमे आते त्योहार तमाम । रौनक, खुशियाँ और धूम-धाम, उत्सव से सजी कितनी शाम।   दीवाली में दीप हैं जलते, होली में रंग हैं उड़ते। ईद पर सब सिवइयां खाते, क्रिसमस पर हम पेड़ सजाते।   हर त्यौहार में है कुछ ख़ास लाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *