निकल गया

निकल गया | Nikal Gaya

निकल गया

ऐसे वो आज दिल के नगर से निकल गया।
जैसे परिन्द कोई शजर से निकल गया।

किस रूप में वो आया था कुछ तो पता चले।
बच कर वो कैसे मेरी नज़र से निकल गया।

क्यों कर न नफ़़रतों का हो बाज़ार गर्म आज।
जज़्बा-ए-इ़श्क़,क़ल्बे-बशर से निकल गया।

उस दिन ही मेरे दिल के महक जाएंगे गुलाब।
जिस दिन वो मुस्कुरा के इधर से निकल गया।

सिखलाएं हैं उसी ने हुनर उस को दौड़ के।
आगे पिसर यूं आज पिदर से निकल गया।

हरगिज़ न मिल सकेगा ठिकाना उसे कहीं।
जिस दिन वो मेरे ज़ह्नो-जिगर से निकल गया।

दिल को मिरे ह़दफ़ पे रखा छोड़ कर फ़राज़।
तीर-ए-निगाहे-नाज़ किधर से निकल गया।

जिसको सलाम आ गया यमदूत का फ़राज़।
वो शख़्स़़ ज़िन्दगी के सफ़र से निकल गया।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कुछ नज़ीरों से

    कुछ नज़ीरों से ये बात आज भी साबित है कुछ नज़ीरों सेगये हैं शाह सुकूँ माँगने फ़क़ीरों से क़दम बढ़ाने से मंज़िल करीब आती हैउलझ रहा है तू क्यों हाथ की लकीरों से बहुत दिनों से है बरबाद ज़िन्दगी अपनीलड़ाई कितनी लड़ें अपने हम ज़मीरों से किया है सामना कुछ यूँ भी तंग दस्ती कालिबास…

  • इंसान | Insaan

    इंसान ( Insaan )    हर सू हैं झूठे इंसान अब कम हैं सच्चे इंसान मेरी मुट्ठी में भगवान करता है दावे इंसान अपनी ख़ुदग़र्ज़ी में अब भूल गया रिश्ते इंसान सोच समझ के कर विश्वास अब कम हैं अच्छे इंसान लोगों को जो चुभ जाये शौक़ न वो पाले इंसान जिस रस्ते पर दाग़…

  • देखा इक दिन | Ghazal Dekha ek Din

    देखा इक दिन ( Dekha ek Din ) आंख दुश्मन की लाल कर रख दी हेकड़ी सब निकाल कर रख दी हाल आलस का ये हमारे है आज की कल पे टाल कर रख दी सच का परचम लगा है लहराने फिर हक़ीक़त निकाल कर रख दी हाथ उसके लगा नहीं कुछ पर सारी पेटी…

  • मुहब्बत में इशारे बोलते हैं | Muhabbat mein

     मुहब्बत में इशारे बोलते हैं ( Muhabbat mein ishare bolte hain )   फ़लक से चाँद तारे बोलते हैं मुहब्बत में इशारे बोलते हैं तुम्हीं ने रौनक़े बख़्शी हैं इनको यहाँ के सब नज़ारे बोलते हैं बहुत गहरा है उल्फ़त का समुंदर मुसाफिर से किनारे बोलते हैं बहुत मुश्किल सफ़र है ज़िन्दगी का थके हारे…

  • सुमंगला सुमन की ग़ज़लें | Sumangla Suman Poetry

    न कोई सफ़र, न किनारा मिला न कोई सफ़र, न किनारा मिलाहमें डूबने का इशारा मिला हवा साथ थी, फिर भी ठहरे रहेमुहब्बत में ना कुछ सहारा मिला कभी ख़्वाब लहरों पे लिखते रहेलिखा जो नहीं था, दुबारा मिला हमें ख़ार समझा था फूलों ने जबफ़िज़ा से वही फिर इशारा मिला भटकती रही कश्ती दरिया…

  • अबसे | Abse

    अबसे ( Abse ) अबसे मैं नही सताऊं गा तुझ कोतुझ से प्यार सिखाऊंगा खुद को सास रूकसी गई जबसे सोचा थाअब उनसे दूर लेजाऊंगा खुद को हिचकीयो ने आना बंद कर दिया हैपर में कभी ना भुलाऊगा तुझको एक आरजू है मेरी तू वापस आएफिर मैं दिल मे बसाउगा तुझ को आज जो मुझे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *