ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए

ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए

ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए

ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए ।
आपका बस हमें आसरा चाहिए ।।

हार कर भी हमें सोचना चाहिए ।
उसकी वाजिब सबब ढूँढ़ना चाहिए ।।

जाँ रहा हूँ मिलूँगा तुझे भी सनम ।
देखना पर तुम्हें रास्ता चाहिए ।।

दो विदाई मुझे आज मुस्कान से ।
फिर मिलूँ मैं तुम्हें तो दुआ चाहिए ।।

फूल से ही सभी दिल लगाते रहे ।
खार को भी यहाँ आसरा चाहिए ।।

प्रेम दिल में रहे इस वतन के लिए ।
और क्या फिर हमें देखना चाहिए ।।

पूछता हूँ यहाँ आज उनसे यही ।
क्यों लहूँ से धरा सींचना चाहिए ।।

जीस्त हमको मिला है वतन के लिए
यार मुझको नही दिल रुबा चाहिए ।।

बात अपनी करो तुम प्रखर अब यहाँ ।
हर किसी से तुम्हें तो वफा चाहिए ।।

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • प्रकृति का अद्भुत श्रृंगार

    प्रकृति का अद्भुत श्रृंगार ( 2222 2222 222 )निर्मल गंगा सी धारा तुम बहती होशबनम के मोती जैसी तुम लगती हो चंद्रप्रभा रातों की सुंदरता में तुमआँचल बन कर फैली नभ में दिखती हो यूँ लगता है जैसे ऊँचे परबत सेकल-कल करती झरने जैसी बहती हो फूलों की कोमल पंखुड़ियों के जैसेभँवरे की प्रीती की…

  • कितने | Kitne

    कितने ( Kitne )    पेड़ों से पत्ते बिछड़ गये कितने इस जग उपवन से उजड़ गये कितने सारा दिन अब ये चला रहे हैं फ़ोन इस युग के बच्चे बिगड़ गये कितने पहले हर कोई,गुनाहों से था दूर इस पथ को अब तो पकड़ गये कितने सबकी फ़रियादें,कहाँ सुनेगा रब इस दर पर माथा…

  • मुलाक़ात कीजिए | Mulaqaat Kijiye

    मुलाक़ात कीजिए ( Mulaqaat Kijiye ) काबू में पहले अपने ये जज़्बात कीजिएफिर चाहे जैसे हमसे मुलाक़ात कीजिए जिस में ख़ुशी हो आप की वोही करेंगे हमज़ाहिर तो अपने आप ख़यालात कीजिए फ़ुर्क़त की धूप सहने- चमन को जला न देशिकवे भुला के प्यार की बरसात कीजिए अफ़साना मत बनाइये छोटी सी बात कामुद्दे की…

  • सब को अपना नहीं कहा जाता | Sab ko Apna Nahi Kaha Jata

    सब को अपना नहीं कहा जाता ( Sab ko Apna Nahi Kaha Jata )   सब को अपना नहीं कहा जाता हद से आगे नहीं बढ़ा जाता मंज़िलें दूर जा निकलती हैं रास्तों में रुका नहीं जाता घटते बढ़ते हुए यह साये हैं इन का पीछा नहीं किया जाता रास्ते ख़ुद बनाये जाते हैं सब…

  • फ़ौरन संभाल लेता है

    फ़ौरन संभाल लेता है वो गुफ़्तगू में मिसालों को डाल लेता हैबिगड़ती बात को फौरन संभाल लेता है बढ़ेगा कैसे मरासिम का सिलसिला उससेज़रा सी बात पे आँखे निकाल लेता है छुपाना उससे कोई राज़ है बड़ा मुश्किलवो बातों बातों में दिल भी खंगाल लेता है कशिश अजीब सी रहती है उसके लहजे मेंहरेक शख़्स…

  • मुझे अपना बना लो | Mujhe Apna Bana Lo

    मुझे अपना बना लो ( Mujhe Apna Bana Lo )   मुझे अपना बना लो सनम दिल में बसा लो //1 नहीं रक्खो ख़फ़ा दिल गले से तुम लगा लो //2 हसद दिल से मिटेगा मुहब्बत की दवा लो //3 सनम रिश्ता न तोड़ो मुहब्बत से निभा लो //4 बचोगे नफ़रतों से मुहब्बत की दुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *