Kitne

कितने | Kitne

कितने

( Kitne ) 

 

पेड़ों से पत्ते बिछड़ गये कितने
इस जग उपवन से उजड़ गये कितने

सारा दिन अब ये चला रहे हैं फ़ोन
इस युग के बच्चे बिगड़ गये कितने

पहले हर कोई,गुनाहों से था दूर
इस पथ को अब तो पकड़ गये कितने

सबकी फ़रियादें,कहाँ सुनेगा रब
इस दर पर माथा रगड़ गये कितने

झूठी तारीफ़ें हुईं तो वो ख़ुश थे
सच को सुनकर वो उखड़ गये कितने

घर वालों घर से निकल के तुम देखो
बेघर सर्दी से अकड़ गये कितने

किसको फ़ुरसत है करे जो तुरपाई
आपस के रिश्ते उधड़ गये कितने

पहले फ़ुरसत थी बहुत ‘अहद’ हमको
पाबंदी में अब जकड़ गये कितने

 

शायर: :– अमित ‘अहद’
गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129

यह भी पढ़ें :-

अमित की ग़ज़ल | Amit ki Ghazal

Similar Posts

  • आजमाने लगे हैं | Aazamane Lage Hain

    आजमाने लगे हैं ( Aazamane Lage Hain ) जिन्हे दोस्त अब तक खजाने लगें हैं । वही दोस्ती आजमाने लगे हैं ।। हरिक झूठ जिनकी मुझे है अकीदत। मिरे सच उन्हे बस बहाने लगे हैं ।। नही मोल गम आसुओं की,तभी तो । बिना वज़्ह हम मुस्कुराने लगे है ।। शजर काटता वो बड़ी जालिमी…

  • एक ही थाली में मस्त हैं | Ek hi Thaali

    एक ही थाली में मस्त हैं ( Ek hi thaali mein mast hai )    करते जो शहर भर में दूनाली से गश्त हैं। हम हैं कि उनकी आम ख्याली से पस्त हैं।। मवाली इन्हें समझे उन्हें समझे थे मसीहा, सच में कि दोनों एक ही थाली में मस्त हैं। आका हमारे जाम तोड़ते हैं…

  • प्यार के गुल खिले है यहाँ | Pyar ke Gul

    प्यार के गुल खिले है यहाँ ? ( Pyar ke gul khile hai yahan )    प्यार के गुल खिले है यहाँ ? नफ़रत की बू घटे है यहाँ उम्रभर एक लड़की से हम प्यार करते रहे है यहाँ हाथ किससे मिलाऊँ भला दोस्त दुश्मन बने है यहाँ कौन महफूज़ है अब भला देखिये घर…

  • नाम लेकर मुझे तुम बुलाया करो

    नाम लेकर मुझे तुम बुलाया करो नाम लेकर मुझे तुम बुलाया करोजब भी जी चाहे तुम आज़माया करो बेगुनाहों की फ़रियाद सुनता है रबझूठी तुहमत न ऐसे लगाया करो इश्क़ का तुहफा भी नज़्र करती तुम्हेंमेरी ग़ज़लों में आकर समाया करो बात माना करो दूसरों की भी तुमहर समय अपनी ही मत चलाया करो ये…

  • हाल-ए-मोहब्बत | Haal-e-Mohabbat

    हाल-ए–मोहब्बत ( Haal-e-Mohabbat ) हाल-ए मोहब्बत का तुम्हें हम क्या बताये। दिलकी पीड़ा का हाल हम किसको सुनाए। जब दिल दे चुके है हम किसी को तो। ये पैगम उन तक हम कैसे पहुँचाएँ।। दिलकी बातें जुबान से हर पल निकलती है। कभी-कभी हमारी आँखे भी दिलकी बातों को कहती है। प्यार करने वाले तो…

  • हे राजन | Ghazal Hey Rajan

    हे राजन ( Hey Rajan ) हे, राजन तेरे राज में,रोजगार नही है, मुफ़लिसों को वाजिब, पगार नही है। ==================== है खास जिनके धन के अंबार लगे है, देखो गरीब तुम्हारे, गुनाहगार नही है। ==================== ये कोई दुश्मन नही है तेरे तरस करो, भूखे है शोहरत के,तलबगार नही है। ==================== भर पेट खाना,बदन को छत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *