दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना

दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना

दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना

दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना।
आपकी दिलकशी का क्या कहना।

आपके मरमरी से क़ालिब पर।
चांद की चांदनी का क्या कहना।

दिल परेशान हैं गुलाबों के।
आपकी नाज़ुकी का क्या कहना।

लूट लेती है आन में दिल को।
ह़ुस्न की कजरवी का क्या कहना।

इस पे क़ुर्बान सीमो-ज़र सारे।
प्यार की ज़िन्दगी का क्या कहना।

शौक़ शाहों के ख़ूब हैं लेकिन।
आपकी ख़ुसरवी का क्या कहना।

ग़म में पी कर तो नींद आती है।
ऐ़श में मयकशी का क्या कहना।

दिल्लगी जिससे चाहे कीजे,पर।
यार से दिल-लगी का क्या कहना।

दफ़्अ़तन जो नसीब होती है।
ऐ फ़राज़ उस ख़ुशी का क्या कहना।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हैरान हूं | Hairan Hoon

    हैरान हूं ( Hairan hoon )    हो गई हैरान हूं इस जिंदगी को देखकर दोस्ती को देखकर इस दुश्मनी को देखकर। आ गए वो अंजुमन में साथ लेकर रौनकें हो गया मालूम सबको रौशनी को देखकर। रोज़ होते वो ख़फ़ा अबके मनाया भी नहीं दिल भरा इस बार उनकी बेरुख़ी को देखकर। इक फ़कत…

  • मैं भी था | Main Bhi Tha

    मैं भी था तुम्हारे हुस्न-ओ-अदा पर निसार मैं भी थातुम्हारी तीर-ए-नज़र का शिकार मैं भी था मेरे गुनाह ख़ताएं भी फिर गिना मुझकोतेरी नज़र में अगर दाग़दार मैं भी था बहुत ही ख़ौफ़ ज़माने का था मगर सचमुचतुम्हें भी अपना कहूँ बेकरार मैं भी था यक़ी न होगा तुझे पर यही हक़ीक़त हैहसीं निगाहों का…

  • जो ख़त पढ़ो | Ghazal Jo Khat Padho

    जो ख़त पढ़ो  ( Jo Khat Padho ) जो ख़त पढ़ो तो इबारत पे ग़ौर मत करना हमारा ज़िक्र किताबों में और मत करना छुपाये बैठे हैं दिल में ख़िजां के ज़ख़्मों को हमारे फूल से चेहरे पे ग़ौर मत करना हरेक सिम्त ही रुसवाइयों के चर्चे हैं यूँ अपना ज़िक्र मेरे साथ और मत…

  • सूरज निकाल देता है | Ghazal Suraj Nikal Deta Hai

    सूरज निकाल देता है ( Suraj Nikal Deta Hai )   बड़ी अजीब सी उलझन में डाल देता है मेरे सवाल को हँस हँस के टाल देता है हुनर को अपने वो ऐसा कमाल देता है नदी का दर्द समुंदर में डाल देता है करो न फ़िक्र कि हम भी उसी के बंदे हैं बड़ा…

  • सब कुछ ठीक है | Sab Kuch Theek hai

    सब कुछ ठीक है ( Sab kuch theek hai )    वो रूठा सौ दफा सौ बार की हैं मिन्नतें उसकीं मगर ये दिल भरा इस बार सब कुछ ठीक है लेकिन। लगी जो चोट दिल पर जख़्म जो उसने दिया मुझको रहा अब तक हरा इस बार सब-कुछ ठीक है लेकिन। किया दिल को…

  • मुहब्बत में वफ़ा-परवर खड़े हैं

    मुहब्बत में वफ़ा-परवर खड़े हैं मुहब्बत में वफ़ा-परवर खड़े हैंलगा के ताज को ठोकर खड़े हैं न थामा हाथ भी बढ़कर किसी नेयूँ तन्हा हम शिकस्ता-तर खड़े हैं करूँ कैसे तुम्हारा मैं नज़ाराज़माने में सौ दीदा-वर खड़े हैं शजर आता न कोई भी नज़र अबबशर सब धूप में थक -कर खड़े हैं मिरे ज़हनो गुमाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *