दिल्लगी अच्छी नहीं है

दिल्लगी अच्छी नहीं है

यक़ीं मानो मिरे जानी नहीं हैं।
ज़ियादा दिल्लगी अच्छी नहीं है।

किसी पर मालो-दौलत के जबल हैं।
किसी पर एक भी रत्ती नहीं है।

दसों कर डाले उसको फ़ोन लेकिन।
वो आने के लिए राज़ी नहीं है।

ख़ुशी से सैंकड़ों मेह़रूम हैं,पर।
ग़मों से कोई भी ख़ाली नहीं है।

हज़ारों राज़ पोशीदा हैं इसमें।
हमारी बात बे – मअ़नी नहीं है।

किसी के ख़ैर ख्वां लाखों हैं लेकिन।
किसी का कोई भी ह़ामी नहीं है।

बनी है किस तरह दुनिया ये गुत्थी।
करोड़ों दिन में भी सुलझी नहीं है।

जो शय कल मुफ़्त मिल जाती थी यारो।
वो अब अरबों में भी मिलती नहीं है।

हमारे जैसे मिल जाएंगे खरबों।
फ़राज़ उसका कोई सानी नहीं है।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बिगाड़ देती है | Ghazal Bigaad Deti Hai

    बिगाड़ देती है ( Bigaad Deti Hai ) बड़े बड़ों को ये चाहत बिगाड़ देती है ये होशमंदो को दौलत बिगाड़ देती है बढ़ावा दो न शरारत को तुम तो बच्चों की कि उनको बेजा हिमाक़त बिगाड़ देती है तुम्हारे दीद की हसरत हमेशा ही रहती हमें ये वस्ल की आदत बिगाड़ देती है गुज़रता…

  • मज़लूम हूँ मैं | Mazloom Shayari

    मज़लूम हूँ मैं ( Mazloom hoon main )   मुझे ऐ ख़ुदा जालिमों से बचा लें कोई फ़ैसला जल्द ही अब ख़ुदा लें कभी बददुआ कुछ बिगाड़ेगी न तेरा हमेशा ही माँ बाप की बस दुआ लें फंसा देगा कोई झूठे केस में ही यहाँ राज़ दिल के सभी से छुपा लें किसी से न…

  • जानते हैं | Ghazal Jante Hain

    जानते हैं ( Jante Hain ) वो रहते कहाँ हैं पता जानते हैं । कि उनकी सभी हम अदा जानते हैं ।।१ लगा जो अभी रोग दिल को हमारे ।। न मिलती है इसकी दवा जानते हैं ।।२ मनाएं उन्हें हम भला आज कैसे । जिन्हें आज अपना खुदा जानते हैं ।।३ मिटेगा नहीं ये…

  • दीप जले | Diwali Hindi Shayari

    दीप जले ( Deep Jale )    बरसों की रस्म पुरानी दीप जले है आयी वो रात सुहानी दीप जले है ख़ुशियों की है आज बहारें हर घर में महकी रात कि ही रानी दीप जले है चैधा वर्ष बाद लौटे है राम अयोध्या उत्सव की एक निशानी दीप जले है बचपन के दिन भी…

  • शान तिरंगा | Shaan Tiranga

    शान तिरंगा ( Shaan tiranga )    जान तिरंगा शान तिरंगा ? है मेरा तो मान तिरंगा भारत की शान बनेंगे हम है अपनी पहचान तिरंगा लड़ जाऊंगा हर दुश्मन से वो मेरी है जान तिरंगा फ़हरा हूँ रोज़ हिमालय पर है मेरा अरमान तिरंगा सुर भारत के इतने अच्छे होठों पर है गान तिरंगा…

  • क्यों नहीं आते | Kyon Nahin Aate

    क्यों नहीं आते ( Kyon nahin aate )  वज़्न 1222 1222 1222 1222 अरकान -मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन बाहर का नाम – बहरे हजज़ मुसम्मन सालिम   ग़म-ए-दिल कैद से आज़ाद होकर क्यों नहीं आते रिहाई को खड़ी, खुशियां बुलाकर क्यों नहीं आते ॥ सही है, दोस्त होते सब, मगर जब कैफियत आड़ी घुमाते पीठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *