तू मेरा आसमान

तू मेरा आसमान

तू मेरा आसमान

मैं वो चाँद, जिसका तेरे बिन ना कोई आसमां,
तेरी बाहों के बिना हर रात लगे बेजुबां।
सितारे भी बुझने लगे मेरी तन्हाइयों से,
तेरी हँसी के बिना अधूरी है ये दास्तां।

बादल भी अब मुझसे सवाल करते हैं,
क्यों गुमसुम से रहते है, किसे याद करते हैं?
मैं कहूँ क्या उनसे, कौन समझेगा दर्द मेरा,
तेरी बिना अधूरा हूँ, ये सितारे भी अब सिसकते हैं।

हवा जब तेरी ख़ुशबू लेके गुज़रती है,
दिल में एक नई तड़प सी उतरती है।
तू जहाँ भी हो, लौट आ, ए मेरी दिकु,
बिन तेरे ये दुनिया भी बेरंग लगती है।

चमक मेरी तेरी आँखों से थी, वो अब बुझ रही,
तेरी छुअन के बिना ये रूह भी अब सिमट रही।
सजदे में हूँ, बस इक दुआ माँग रहा,
आ लौट आ, मेरी साँसें भी तुझ बिन बिखर रही।

-0-

तेरी यादों की तपिश

तेरी यादों की तपिश में जल रहे हैं,
ख़्वाब मेरे सारे चुपके से पिघल रहे हैं।

सवालों का जवाब किससे माँगें हम,
ख़ामोशी के साए ही अब मन में जल रहे हैं।

मिलन की आस में ये दिल बेचैन है,
धड़कनों में तेरा ही नाम पल रहे हैं।

खुद को संभालना अब मुमकिन नहीं,
तेरी चाहत में मेरे अरमान मचल रहे हैं।

जो बीज बोया था प्रेम के बाग़ में,
फिर वही रंग बनकर निकल रहे हैं।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • जीवन का उद्देश्य | Poem on the purpose of life in Hindi

    जीवन का उद्देश्य ( Jeevan ka uddeshya )   जीवन क्या बहती सरिता लक्ष्य को पहचान लो सपनों को पंख लगाकर मानव नई उड़ान भरो   हौसला हृदय में लेकर सद्भावों के भाव भरकर हर्ष खुशी प्रेम बांटे होठों पे हंसी मुस्कान लेकर   जिंदगी का सफर सुहाना जीने की राहें चुन लो पल पल…

  • आओ मिलकर प्यार लिखें | Geet

    आओ मिलकर प्यार लिखें ( Aao milkar pyar likhen )   प्रेम और सद्भावों की मधुर मधुर बयार लिखे खुशियों भरा महकता सुंदर सा संसार लिखे मधुर गीतों की लड़ियां गा गुल गुलशन गुलजार लिखें अपनापन अनमोल जग में आओ मिलकर प्यार लिखें   जहां नेह की बहती धारा पावन गंगा की धार लिखें जहां…

  • साड़ी परिधान | Saree Paridhan

    साड़ी परिधान ( Saree Paridhan )   नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में हिंद संस्कृति नारी जगत, देवी तुल्य परम छवि । सुसंस्कार मर्यादा वाहिनी, परंपरा वंदन श्रृंगार नवि । सदियों सह दिव्य शोभना, परिवार समाज राष्ट्र पहचान में । नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।। यजुर्वेद ऋग्वेद संहिता उल्लेख , साड़ी अंतर मांगलिक महत्ता ।…

  • कविता श्रृंखला हमारे शहर में

    कविता श्रृंखला हमारे शहर में  हमारे शहर में बहुत सारे लोग अल्पाहारी हैं साथ ही शुद्ध शाकाहारी हैं. वे लहसुन -प्याज नहीं खाते हैं मगर रिश्वत खाने से बाज़ नहीं आते हैं. तल्ख़! क्या तुमको पता है? रिश्वत सरकारी है रिश्वत सहकारी है रिश्वत तरकारी है रिश्वत खाने वाला ही एकमात्र विशुद्ध शाकाहारी है…..  …

  • किसान | Kisan par Kavita

    किसान! ( Kisaan ) ( 3 ) हर तरफ होता किसान हि किसान है फिर भी किसान हि क्यों बेपहचान है गर्मी हो या ठंडी गुजर रही सब खेतों में हर मौसम में जूझ रहा वही नादान है दाना दाना चुगकर करता जीवन यापन तब हि हर महलों में पहुँच रहा राशन है जीवन प्यासा…

  • खूबी मां की | Maa par Kavita in Hindi

    खूबी मां की ( Khoobi maa ki )   मां तेरे आँचल में, हर पल सलोना देखा है। मार कर मुझे, तुझको रोता मैंने देखा है। डांटना तो बस, तेरा नाराजगी जताने का, प्यारा तरीक़ा है, देती खुशियां ही खुशियां, क्या??? तू कोई फरिश्ता है। Phd करके भी तू, क्या?? गिनती भूल जाती है। मांगता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *