Basant ritu par Kavita

बसंत ऋतु के आगमन पर | Basant Ritu par Kavita

बसंत ऋतु के आगमन पर

( Basant ritu ke aagman par )

 

मदिर से है बसंत, आये हैं जी पाहुने से
सखि पिया बिन मोहे, कछु न सुहावत है।।

खखरा के पात उड़, उड़ आये द्वारे आज
पवन के झौकन भी, जिया को जगावत है।।

अमुआ के बौर वाली, वास है सुवास आली
महुआ मदन के तो, मान को बढ़ावत है।।

कूक रही काकपाली, हँस रही हरयाली
उठ भुनसारे तोहे, ‘चंचल’ बुलावत है।।

 

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें :-

देश हमारा हम हैं इसके | Kavita Desh Hamara

 

Similar Posts

  • मैं कान हूं | Kavita main kaan hoon

    मैं कान हूं ( Main kaan hoon )   मैं कान हूं अपने जिम्मेदारियों से परेशान हूं। गालियां हों या तालियां अच्छा हो या बुरा सबको सुनकर,सहकर हैरान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं। चश्में का बोझ ढोकर डंडियों से जकड़ा हुआ आंखों के मामलों में, मैं बना पहलवान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं।…

  • मैं प्यारी परी बिटिया | Bitiya par Kavita

    मैं प्यारी परी बिटिया ( Main pyari pari bitiya )   मैं चुलबुली छोटी सी हूं गुडियां, मम्मी- पापा की प्यारी बिटियां। लाड़-लड़ाएं गोदी और खटियां, प्यार जताएं दादी लेके चुमियां।। बुढ़ी दादी मुझको नाच दिखाएं, अकुंश चाचा मुझे बहुत हंसाऐ। हाथ पकड़ मुझे चलना सिखाएं, दिनभर मुझपर ये प्यार लुटाएं।। दादा खिलौने बहुत लेकर…

  • दीवारों के कान | Geet

    दीवारों के कान ( Geet : deewaron ke kaan )   कितने घर उजाड़े होंगे, सारे भेद ले जान। सारी दुनिया ढोल पीटते, दीवारों के कान।   मन की बातें मन में रखना, सोच समझ ले इंसान। राम को वन में भिजवा दें, दीवारों के कान।   कहीं मंथरा आ ना जाए, घर में कृपा…

  • आखरी सत्य | Kavita Aakhri Satya

    आखरी सत्य ( Aakhri Satya ) बहुत दिनों से मेरी फड़क रही थी आँखे। कोई शुभ संदेश अब शायद मिलने वाला है। फिर एकका एक तुम्हें आज यहाँ पर देखकर। दिल अचंभित हो उठा तुम्हें सामने देखकर।। बहुतों को रुलाया हैं जवानी के दिनों में। कुछ तो अभी जिंदा है तेरे नाम को जपकर। भले…

  • चलो चलें | Chalo Chale

    चलो चलें ( Chalo Chale ) यह संसार तो दुःख का घर है।सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है। माया के हाथों में है सबकी डोर ।फिराए चाहे माया जिस भी ओर।लाचार जीव धुनें सिर पकड़ है।सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है। भटक-भटक कर थक जाएँ।सुकून कहीं पर न जीव पाएँ।भक्ति बिना…

  • श्रीफल | Shreephal

    श्रीफल ( Shreephal )   श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन काय सख्त अनाकर्षक, हिय मृदुल मधुर धार । उत्तम गौरव अनुभूत छवि, अनुष्ठानिक आनंद अपार । उत्सव त्योहार मान सम्मान, अपनत्व अथाह पावन बंधन । श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।। सनातन संस्कृति संस्कार, मांगलिक काज श्री सेतु । पूर्ण मनोरथ अभिव्यंजना, स्नेह प्रेम अभिलाष केतु ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *