गांधी बाबा थे महान

Hindi Kavita On Mahatma Gandhi | गांधी बाबा थे महान

गांधी बाबा थे महान

( Gandhi Baba The Mahan )

 

 

सत्य-अहिंसा  के  पुजारी गाँधी बाबा थे महान।

दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान ।।

 

आज़ादी  के  संग्राम  के  थे  वो-एक सच्चे सिपाही।

प्रेम-भाईचारे, मानवता की खातिर सदा लड़ी लड़ाई।।

 

 

उस महापुरूष को नमन् करता है सारा हिंदुस्तान ।

सत्य-अहिंसा  के  पुजारी  गाँधी  बाबा थे महान ।।

 

सादा-जीवन  उच्च-विचार  का  करते  थे व्यवहार।

संपूर्ण  भारतवर्ष  को  माना अपना  ही  परिवार।।

 

 

वो  थे गरीबों  के  मसीहा , विद्वानों के थे विद्वान ।

सत्य-अहिंसा  के  पुजारी  गांधी बाबा थे महान ।।

 

जात-पात, छूआछूत  का  खुलकर विरोध किया।

अंग्रेजों  के  विरूद्ध  सबको  एकजुट  कर  दिया।।

 

 

वो खुद थे- भगवतगीता, गुरबाणी और  कुरान ।

सत्य-अहिंसा  के  पुजारी  गाँधी  बाबा थे महान ।।

 

सोए हुए भारतीयों में उम्मीद का ‘दीप जलाया ।

लुटेरे अंग्रेज़ों की गुलामी से सबको मुक्त कराया।।

 

 

अपना सारा जीवन कर दिया भारतमाता पे कुर्बान ।

सत्य-अहिंसा  के  पुजारी गाँधी बाबा थे महान ।।

 

 

सत्य-अहिंसा  के  पुजारी गाँधी बाबा थे महान ।

दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान ।।

 

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • सोच की नग्नता | Soch ki Nagnata

    सोच की नग्नता ( Soch ki Nagnata )   भरी गागर में और जल भरता नहीं बदल गई हो दिशा जिसकी वो तना सीधे खड़ा रहता नहीं लाख चाहकर भी आप सोच किसी की बदल सकते नहीं मिले हो जो संस्कार गर्भ से ही युवापन के बाद उसे सुधार सकते नहीं परिवार, पड़ोस ही देता…

  • सुनो..| Romantic Poetry In Hindi

    सुनो.. ( Suno )   सुनो… तुम एक बार दो कदम घर से निकल कर देखो तो जरा चार क़दम चलते ही मैं उसी चौराहे पर खड़ा इंतजार कर रहा होऊंगा तुम्हारे आने का….   उस चौराहे से चुन लेना कोई भी एक रास्ता और चल पड़ना उस रास्ते पर जो मुझ तक ले आएगा…….

  • वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

    वह आदमी ( Wah Aadmi )   वह आदमी दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था कि अन्ना – आन्दोलन ने उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया . वह आदमी सब पर आरोप मढ़ा हुआ जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर . वह आदमी चुंकि आम आदमी था लोगों…

  • कलम का जादू चलाओ

    कलम का जादू चलाओ लिखने वालों कलम उठाओ लो तेरी सख्त जरूरत है बदलनी देश की सूरत है गर रहे अभी मौन सोचो आगे संभालेगा कौन? नवजवानों किसानों आमजन की खातिर लिखो, कुछ दो सुझाव, जो उनके हक की है बताओ , समझाओ। करो रहनुमाई, क्या है इस बदलती आबो-हवा की दवाई? कैसे पटरी पर…

  • जज़्बातों की दास्तान | Poem on Jazbaat in Hindi

    जज़्बातों की दास्तान ( Jazbaaton ki dastaan )   जीवन की आधी रातें सोच-विचार में और आधे दिन बेकार हो गए, जो थे आंचल के पंछी अब हवा के साहूकार हो गए, हर रोज़ कहती है ज़िंदगी मुझसे जाओ तुम तो बेकार हो गए, हम भी ठहरे निरे स्वाभिमानी, लगा ली दिल पर चोट गहरी,…

  • एकता का सूत्र | Kavita Ekta ka Sutra

    एकता का सूत्र ( Ekta ka Sutra ) समय की पुकार को समझो और अपने आप को बदलो। हम इंसान है और इंसानो की इंसानियत को भी समझो। अनेकता में एकता को देखों आबाम की बातों को सुनों। शांति की राह को चुनो और शांति स्थापित करो।। देश दुनिया की बातें करते है अपने आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *