अशांत मन

hindi poetry on life || अशांत मन

अशांत मन

( Ashant Man )

 

शांत प्रकृति आज उद्वेलित,
हृदय को कर रही है।
वेदना कोमल हृदय की,
अश्रु बन कर बह रही है।

 

चाहती हूं खोद के पर्वत,
बना नई राह दूं ।
स्वर्ण आभूषण में जकड़ी,
जंग सी एक लड़ रही हूं।

 

घूघंटो के खोल पट,
झांकू खुले आकाश में।
लौह की परतों के नीचे,
और दबती जा रही हूं।

 

नाम से मेरे जहां यह,
जान और पहचान जाए
किन्तु मिट्टी की मूरत बन,
धीरे धीरे गल रही हूं ।

 

बन के एक तूफान,
आंधियां उड़ा दूं धूल की।
घर गृहस्थी में फंसी मैं
और धंसती जा रही हूं।

 

आज उद्वेलन हृदय का,
सीख कुछ देगा नई।
वेदना को भेदकर कुछ,
नई रचना रच रही हूं ।।

?

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :

बसन्त ऋतु | Basant ritu par kavita

Similar Posts

  • शिक्षा का आधार | Kavita Shiksha ka Aadhar

    शिक्षा का आधार ( Shiksha ka Aadhar )   इल्म की रौशनियाँ जग में जो फैलाते हैं, ज़िन्दगी जीने का गुर जो हमें सिखाते हैं, लड़खड़ाहती है , जब भी ज़ुबाने हमारी, शिक्षक ही हर्फ-बा-हर्फ हमको रटाते हैं, अलिफ़ से अल्लाह की पहचान कराते, गीता बाईबिल में , ख़ुदा वही दिखाते हैं, वालिदैन का दुनिया…

  • अंतर्मन | Antarman

    अंतर्मन ( Antarman )   टूट भी जाए अगर, तो जुड़ जाती है डोर एक गांठ ही है जो कभी, खत्म नहीं होती मन की मैल तो होती है, दबी चिंगारी जैसे जलने भी नही देती, बुझने भी नही देती रोता है अंतर्मन, मुस्कान तो सिर्फ बहाना है मजबूरी है जिंदा रहना, यही अब जमाना…

  • समस्या और जीवन | Kavita Samasya aur Jeevan

    समस्या और जीवन समस्या और जीवन दोनों रहते हैं संग-संग l दोनों की महिमा का भारी विचित्र प्रसंग l घुल-मिल ऐसे रहते पति-पत्नी जैसे संग l टांगें पकड़ खींचें कोई निकले न आगे l गाजे-बाजे-गाजे साथ-साथ इक दूजे की बारात l कोई किसी से जीत न पाया l नूरा कुश्ती का आज तक अंत न…

  • बीज नियत करता है | Ghazal

    बीज नियत करता है  ( Beej niyat karta hai )     बीज नियत करता है जैसे, वृक्ष स्वभावऔर विस्तार! विगत कर्म निश्चय करते हैं वर्तमान जीवन आधार !   जिसका गत में सत्कर्मों का,अपना लेखा उचित रहा वह पा लेता अनायास ही,सुख सुविधाओं के आगार !   उसे जन्म से ही मिल जाते,सुख यश…

  • सच्चाई की ताकत | Sachai ki taqat poem

    सच्चाई की ताकत ( Sachai ki taqat )  किन्तु परन्तु में न अमूल्य समय गंवाए, जो बात सही हो, खरी खरी कह जाएं। होती अद्भुत है सच्चाई की ताकत, छिपाए नहीं छिपती,है करती लज्जित होकर प्रकट। लज्जा अपमान जनक पीड़ादायक भी होती है, आजीवन पीछा नहीं छोड़ती है। लोग भूल भी जाएं- पर अपने हृदय…

  • सिन्दूर पर कविता | Poem in Hindi on Sindoor

    सिन्दूर पर कविता  ( Sindoor par kavita )    सिन्दूर के नाम पर क्यों? नारी बंध सी जाती है, अबला बन जाती है तड़प तड़प कर जिंदा ही, मर सी जाती है। सिन्दूर के लज्जा में सम्मान श्रद्धा में पति को भगवान ही समझती, फिर भी, न जाने क्यों! बार बार मन में प्रश्न उठता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *