सीख लिया है

सीख लिया है | Kavita

सीख लिया है

( Seekh liya hai )

 

जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे

आकर वे अपने अपने ले जाएं

अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास

तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…

 

जो मेरे हिस्से आए हैं

वे रख लिए हैं अपने पास

उन्हीं को लगा कर सीने से

जीवन गुजार दूँगा हँसते हँसते…

 

अब सहना सीख लिया है मैंने

एकांकी जीवन को जीना

अब रहना सीख लिया है मैंने

झूठी दिलासाओं के बिना …..

 

अब नहीं चाहिए मुझे किसी से

झूठी तसल्ली, दुआ और दिलासा

अब इनका असर मुझ पर नहीं होने वाला

देख लिए है मैंने झूठी तसल्ली देने वाले…..

 

अब किसी को याद नहीं करता मैं

अब किसी की याद नहीं आती मुझे

इतना सीखा दिया है अपनों ने

कि जीना है अब बिना किसी सहारे के……..!

 

?

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :

मैं मरूँगा | Kavita main Marunga

Similar Posts

  • कलम | Kalam

    कलम ( Kalam ) हाँ, मैं कलम हूँ रहती हूँ मैं उंगलियों के मध्य लिख देती हूं कोरे कागज पर जो है मेरी मंजिल पर खींच देती हूँ मैं टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों से मानव का मुकद्दर छू लेता है आसमां कोई या फिर जमीं पर रह जाता है या किसी की कहानी या इबारत लिख देती…

  • श्रीनिवास यन की कविताएं | Srinivas N Hindi Poetry

    आजमा कर छोड़ दिया खिलाड़ी बनना चाहतानिरंतर व्यायाम करतासंतुलित भोजन  खाताकिंतु मन में परेशान होताइससे आजमा कर छोड़ दिया। प्रतियोगिताओं में भाग लेतापुरस्कार, मेडल को पातासमाज  में गौरव से रहतासबकी आदर्शवान बनतागर्व से आजमा कर छोड़ दिया। शारीरिक थकान दूर होताइसे उत्साह से कार्य करतासही समय पर  पूरा करतानित सुझाव की बात बताताअशांति से आजमा…

  • होली पर्व | Holi Parv

    होली पर्व ( Holi Parv )  ( 2 ) होली पर्व धर्म से निष्काम बनती आत्मा । होली पर्व पर धर्म से पल – पल होती विकसित आत्मा । होली पर्व पर धर्म से मन में समता सरसाये । होली पर्व पर धर्म से शुद्ध भावों के फूल खिले । होली पर्व पर धर्म से…

  • आर या पार | हास्य कविता

    आर या पार ( Aar ya paar )   बीवी का जन्मदिन था यार, मेरे लिए था बड़ा त्यौहार। लेकिन जन्मदिन इस बार , लाया संग मुसीबत अपार। देना था मुझे उसे उपहार, लेकर आया मैं एक हार। आ रहा है तुम पर प्यार, इसको तुम पहन लो यार। देख हाथ में हीरो का हार,…

  • अब सर्वत्र राम लला | Ab Sarvatra Ram Lala

    अब सर्वत्र राम लला ( Ab sarvatra ram lala )   प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला इक्कीस जनवरी संग विलोपित, कष्ट दुःख विरह घड़ियां । बाईस जनवरी अंतर्निहित, राम दर्शन सकल कड़ियां। पांच सौ वर्ष दीर्घ तपस्या, हिंदुत्व पुष्प फिर भव्य खिला। प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।। घोर संघर्ष वेदना…

  • वतन के लिए | Pome in Hindi on Watan

    वतन के लिए ( Watan ke Liye ) सर भी झुकते हैं लाखों नमन के लिए जान देते हैं जो भी वतन के लिए सिर्फ़ नारों से क्या होगा ऐ दोस्तो रौनक़े बख़्श दो अंजुमन के लिए मेरे बच्चों से उनकी ख़ुशी छीन ली और क्या चाहिए राहज़न के लिए पीठ पर गोलियाँ तुम न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *