Aar ya paar

आर या पार | हास्य कविता

आर या पार

( Aar ya paar )

 

बीवी का जन्मदिन था यार,
मेरे लिए था बड़ा त्यौहार।

लेकिन जन्मदिन इस बार ,
लाया संग मुसीबत अपार।

देना था मुझे उसे उपहार,
लेकर आया मैं एक हार।

आ रहा है तुम पर प्यार,
इसको तुम पहन लो यार।

देख हाथ में हीरो का हार,
लगी टपकने मुँह से लार।

खड़ी है चमचमाती कार,
जल्दी से हो जाओ तैयार।

फ्लाइट की टिकट है तैयार,
जाना हमें सीमा के पार।

जल्दी करो मेरी सरकार,
हो रहा वहाँ हमारा इंतज़ार।

बड़ा ही महंगा है यह हार,
चोरी का खतरा है यार।

पास रखेंगे अपने चौकीदार,
हो जाए जिससे सुरक्षित हार।

बीच रास्ते में मिला तड़ीपार,
जो दिखने में था बड़ा खूंखार।

बेहोश हो गया चौकीदार
हार लेकर वह हुआ फरार।

तब से बीवी लड़ती है यार,
कहती है बस आर या पार ।

लाकर दे दो मुझको वो हार
नहीं तो जाऊंगी संग तड़ीपार।

देख ऐसी अनोखी नार,
हो गया मेरा बंटाधार।

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#laughterkefatke

#sumitkikalamse

यह भी पढ़ें :-

अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

Similar Posts

  • मन

    मन बहुत शक्तिशाली हैव्यापक हैउसका साम्राज्यउसकोचुनौती देने वालाकोई नहीं हैअतः भलाई हैप्रकृति के नियम केसाथ चलने में हीसार नहींविपरीत दिशा में कोईमन में कालुष्य न आयेकर्म काट करइतना हिम बनकरचले कि खुद केसंगति वह जो नीति सिखायेवैराट्य प्रकट होवाणी में वैर-भावन उगने पायेराग- द्वेष से दूरहो जायें औरध्रुवतारा -सी चमकलिए सारे जगत मेंचमक सही सेआत्मा…

  • ये धूप सी जिंदगी | Ye Dhoop si Zindagi

    ये धूप सी जिंदगी ( Ye dhoop si zindagi )    तपन सी भरी है ये धूप सी जिंदगी। लगन से हरी है ये रूप सी जिंदगी। वक्त के थपेड़े खा कलियों सी मुस्काती। आनंद के पल जीये मोतियों सी जिंदगी। खुशियों से भरी है यह धूप सी जिंदगी। कभी खुशी कभी गम अनुपम जिंदगी।…

  • प्रीति के गीत | Hindi Poetry

    प्रीति के गीत ( Preeti ke geet )   प्रीत के गीत गाकर सयानी हुई, मै हूं मीरा जो मोहन दीवानी हुई।   राग  और  रागिनी में समाई हूं मैं, ताल और छंद संग लेकेआई हूं मैं। सुर सरिता की मैं एक कहानी हुई। मै हूं मीरा जो मोहन दीवानी हुई।   हिन्द कीशान और…

  • Holi Par Kavita | आजा साथी धूम मचाएं होली में

    आजा साथी धूम मचाएं होली में ( Aaja Sathi Dhoom Machaye Holi Mein )   आजा साथी धूम मचाएं होली में, थिरक थिरक मौज मनाएं होली में   भूलकर सारे राग द्वेष, हम मिल जाएं होली में। ढ़ोल नगाड़े ताशे की गूॅ॑जे, प्रेम रस बरसाएं होली में।   आजा साथी धूम.मचाएं होली में, थिरक-थिरक मौज…

  • इजाजत् मिले तो

    इजाजत् मिले तो   –>इजाजत मिले जो मुझे, मेहबूब की नजर से || 1.मैं चाँद तोड़ लाऊँ, जुगनू को साथ ले कर | तारों को भी ले आऊँ, मुस्कान तेरी कह कर | रुख मोड दूँ हवा का, जब-जब तू मुस्कुराये | बादल हो जाएं घनेरे, तेरी जुल्फ जो लहराये | –>इजाजत मिल जोे मुझे,…

  • ऐ दुनियावालों | Aye Duniya Walo

    ऐ ! दुनियावालों ( Aye duniya walo ) खून- खराबा किसी के लिए है खेल-खिलौना, मगर मेरी तहजीब अलग है। कोई बोता है नफरतों का बीज, पर मेरी तहजीब अलग है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी, यहूदी, सभी हैं मेरे अपने, हम हैं एक डाल के फूल, गमकने दो बहारों में, मेरी तहजीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *