अपनी खुशियों को पंख लगाते हैं

अपनी खुशियों को पंख लगाते हैं | Kavita

अपनी खुशियों को पंख लगाते हैं

( Apni  khushiyon ko pankh lagaate hain )

 

चलो अपनी खुशियों को जरा पंख लगाते हैं।?️
फिर से दोस्तों की गलियों में छुप जाते हैं।?
फिर वही अल्हड़ पन? अपनाते हैं।
कुछ पल के लिए अपनी जिम्मेदारियों से जी चुराते हैं।?
फिर वही बचपना अपनी आंखों में लाते हैं।??
चलो यारों फिर से बचपना दिखाते हैं।
कुछ स्कूल की यादों को फिर अपनाते हैं।
कभी खट्टी कभी मीठी बातों का सिलसिला चलाते हैं। चलो यारों अपनी
खुशियों को जरा पंख? लगाते हैं।
कुछ ख्वाब बुनकर आसमा को छूकर आते हैं।
वो बालपन नटखट पन फिर अपनी जिंदगी में लाते हैं।
वह शरारत की दुकान फिर सजाते हैं।

चलो अपनी खुशियों को जरा पंख लगाते हैं।

फिर अपनी चुनर को हवा में लहराते हैं।
चलो ना यारों फिर से
बचपन में खो जाते हैं।

?

लेखिका :-गीता पति ( प्रिया) उत्तराखंड

यह भी पढ़ें :-

मीठी वाणी मीठी बोली | Kavita

Similar Posts

  • मां दुर्गे कालरात्रि | Maa Durge Kalratri

    मां दुर्गे कालरात्रि ( Maa Durge Kalratri )   रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार मां दुर्गे कालरात्रि आभा, अद्भुत अनुपम मनोहारी । सघन तिमिर सम वर्णा दर्शन, साधक जन अति शुभकारी । संपूर्ण ब्रह्मांड सिद्धि वृष्टि, सर्वत्र खुशियां आनंद बहार । रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।। महायोगीश्वरी महायोगिनी…

  • सरहद की जिंदगी | Kavita sarhad ki zindagi

    सरहद की जिंदगी ( Sarhad ki zindagi )   सीमा पे जांबाज सिपाही बारूद से बतियाते हैं। आंधी तूफानों में चलते जा शत्रु से भिड़ जाते हैं।   हिमालय सा रख हौसला पराक्रम दिखला देते। सरहद के रखवाले जो बैरी के छक्के छुड़ा देते।   समर के महा सेनानी रण में जौहर दिखलाते। रणयोद्धा संग्राम…

  • मुस्कान | Muskan

    मुस्कान ( Muskan ) बहुत ही खास है, हमारी मुस्कान चेहरे की चमक है ,हमारी मुस्कान, कीमती श्रृंगार है ,हमारी मुस्कान, कुदरती खूबसूरत है ,हमारी मुस्कान, रिश्तों को बांधे रखने की डोर है ,हमारी मुस्कान, खुशियों में कई गुना बढ़ जाती है,हमारी मुस्कान, गम छुपाने में कलाकार है , हमारी मुस्कान, दर्द बांटने में माहिर…

  • बचकर रहना | Bachkar Rahana

    बचकर रहना ( Bachkar rahana )   फ़िज़ा की हवाओं में जहर है घुला हुआ सांस भी लेना तो संभलकर फिसलन भरे हैं रास्ते कदम भी रखना तो संभलकर नीयत मे इंसानियत है मरी हुयी जबान पर शराफत है मगर मुश्किल है किसी पर यकीन करना चाहते हो यदि बचकर रहना, तब रिश्ते में बंधना…

  • शांति का संदेश देता है भारत | Bharat par kavita

    शांति का संदेश देता है भारत! ( Shanti ka sandesh deta hai bharat )   ज्ञान की शीतल हवा देता है भारत, मोहब्बत का पाठ पढ़ाता है भारत। दुनिया में मजहब हो सकते हैं कई, मोक्ष का रास्ता दिखाता है भारत।   कर्मो का नतीजा भगवान भी झेले, कर्मों का पाठ हमें पढ़ाता है भारत।…

  • हे वागेश्वरी मैया, ऐसा वर दे

    हे वागेश्वरी मैया ,ऐसा वर दे   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे वागेश्वरी मैया,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन । दे निर्मल विमल मति, तमस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *