Bharat par kavita

शांति का संदेश देता है भारत | Bharat par kavita

शांति का संदेश देता है भारत!

( Shanti ka sandesh deta hai bharat )

 

ज्ञान की शीतल हवा देता है भारत,
मोहब्बत का पाठ पढ़ाता है भारत।
दुनिया में मजहब हो सकते हैं कई,
मोक्ष का रास्ता दिखाता है भारत।

 

कर्मो का नतीजा भगवान भी झेले,
कर्मों का पाठ हमें पढ़ाता है भारत।
वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र है इसका,
दुनिया को अपना समझता है भारत।

 

त्याग,तपस्या की बुनियाद पे है खड़ा,
इसी वजह से विश्व को भाता है भारत।
हिंसा, अन्याय से झुलस रही दुनिया,
अमन-शांति का पैगाम देता है भारत।

 

विश्व की आशाओं पे ये खरा उतरता,
संस्कारों से सबको सजाता है भारत।
प्यार की डोर से बांधता है सबको,
वचन पे अडिग सदा रहता है भारत।

 

खिलाता गगन की सूनी छाती पे पुष्प,
न सिंहासन किसी का छीनता है भारत।
आंसुओं से न धोये कोई किसी का चरण,
विपदा में हरेक का साथ देता है भारत।

 

प्रण करके पीछे न हटाता कभी पांव,
किए व्रत का मोल चुकाता है भारत।
सपने में दानकर राजा हरिश्चन्द्र डिगे नहीं,
सत्य पर अटल अब भी रहता है भारत।

 

दान किए थे अस्थियों की महर्षि दधीचि,
विश्व कल्याण में तल्लीन रहता है भारत
सूख जाए लहू भले, बचे हड्डियों का ढांचा,
आज भी अभयदान देता है भारत।

 

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

दिवाली | Diwali ke upar poem

Similar Posts

  • मणिपुर की व्यथा | Manipur ki Vyatha

    मणिपुर की व्यथा ( Manipur ki vyatha )   मूक बधिर हुआ धृतराष्ट्र द्वापर जैसी फिर चूक हुई सत्ताधारी अब चुप क्यों है, राज सभा क्यूं अब मुक हुई ।। लोक तंत्र की आड़ न लेना क्या वोटो के ही सब गुलाम है या द्वापर जैसी सभा हुई एक पांचाली आज भी समक्ष सबके निर्वस्त्र…

  • श्रमिक | Shramik

    श्रमिक ( Shramik )  पाँव में घाव सिर पर बोझ कुछ ऐसी गिरानी लिख। पसीने में डुबोकर लेखनी मेरी कहानी लिख।। उदर में मुझको रख के माँ ईंट गारे उठाती थी, जरा सी देर होने में मालकिन कहर ढाती थी, लगी जो चोट गिरने से अभी तक है निशानी लिख। पसीने ० ग़रीबी ने कहर…

  • बरसात का आगमन | Kavita Barsaat ka Aagman

    बरसात का आगमन ( Barsaat ka Aagman ) एक गौरैया बारिश में अपने पंख फैलाकर जब नहाती है तब सूचना देती है वह बारिश के आगमन का। और बादल आपस मे टकराकर टूटते है, बिखरते ही अपनी बूंदो को इस धरा पर दूर किसी बस की खिड़की में तब झाँकता दिखलाई देता है एक धुंधला-सा…

  • फर्स्ट कि सेकंड इनिंग | First ki Second Inning

    फर्स्ट कि सेकंड इनिंग ( First Ki Second Inning )   स्त्री तुम बाढ़ तो नहीं हो पावन नदी हो । अपनी मर्यादा में बहो प्रभु की मर्यादा में रहो। तुम आधुनिकता में उड़ता हुआ बवंडर नहीं! उजड़ा हुआ खंडहर नहीं! रंगभरी तस्वीर हो । जिंदगियों में रंग भरो ज़िंदगी को इंद्रधनुष करो। ख़ुद से…

  • फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

    फ़र्क नहीं पड़ेगा ( Fark nahi padega )   बहुत सारी खामियां है मुझमें तो क्या हुआ……? तुमने कभी उन ख़ामियों को क्या मिटाना चाहा कभी….? नहीं ना…….!   तुम चाहते ही नहीं थे कभी कि हम भी उभर पाएं और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी हम तुम्हारे साथ…

  • प्यार की ताकत | Pyar ki Taqat

    प्यार की ताकत प्यार की ताकतकोई गणितज्ञ आज तकनाप नहीं पाया है।यह ख़ुशबू की तरह है,जो आँखों से नहीं दिखतीबस इसको महसूस कियाजा सकता है प्यार की ताकतकोई शासक आज तककुचल नहीं पाया है।यह मिट्टी में गिरे बीज की तरह हैथोड़ी सी अनुकूल परिस्थिति पाते हीकहीं से भी फूटकरअपनी राह खोज लेता है। प्यार की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *