Attitude Shayari

छोड़ो गुस्सा प्यार से भी मुस्कुराया कीजिए | Attitude Shayari

छोड़ो गुस्सा प्यार से भी मुस्कुराया कीजिए

( Chhodo gussa pyar se bhi muskuraya kijiye )

छोड़ो गुस्सा प्यार से भी मुस्कुराया कीजिए

रोज़ होठों पे ग़ज़ल भी गुनगुनाया कीजिए

प्यार बढ़ता है दिलों में पूछने से देखो भी

हाल दिल का भी कभी तो ये सुनाया  कीजिए

दोस्ती में प्यार की ख़ुशबू हमेशा रहती है

हाँ हमारे घर कभी तो दोस्त आया  कीजिए

प्यार की बातें करके दिल को ख़ुशी दें जीवन भर

तल्ख़ बातों से नहीं दिल को जलाया कीजिए

नफ़रतों की ख़त्म होती है सदा बू सांसों से

अपनें घर को  रोज़ फ़ूलों से सजाया कीजिए

की नहीं मुंह फेरकर मुझसे चला  मत यूं  करो

प्यार की आँखें सनम मुझसे मिलाया कीजिए

ग़ैर होने का लगे अहसास दिल को इस क़दर

यूं नहीं दिल से आज़म को ही भुलाया कीजिए

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

लगता है ए सनम जो चेहरा गुलाब तेरा | Romantic ghazal in Hindi font

Similar Posts

  • ख़बर रखता है

    ख़बर रखता है ज़ख़्म देकर भी वो पल-पल की ख़बर रखता हैनब्ज़ कब बन्द हो इस पर भी नज़र रखता है उसकी उल्फ़त पे यक़ीं कैसे भला मैं कर लूँहैसियत पर जो मेरी आँख ज़बर रखता है जाने कितने ही किराये के मकानों में रहेअपना घर ही मेरा ख़ुश जान जिगर रखता है जब अचानक…

  • तेरे सिवा | Tere Siva

    तेरे सिवा ( Tere Siva )   अभी तक फ़ूल वो फेंका नहीं हमने कोई तेरे सिवा देखा नहीं हमने किया है याद तुझको हर घड़ी दिल में कि कोई और सोचा नहीं हमने गयी क्यूँ छोड़कर तू फ़िर यहाँ तन्हा किया वादा ख़िलाफ़ तेरा नहीं हमने बता हमसे ख़फ़ा है क्यों भला फ़िर यूं…

  • जानते हैं | Ghazal Jante Hain

    जानते हैं ( Jante Hain ) वो रहते कहाँ हैं पता जानते हैं । कि उनकी सभी हम अदा जानते हैं ।।१ लगा जो अभी रोग दिल को हमारे ।। न मिलती है इसकी दवा जानते हैं ।।२ मनाएं उन्हें हम भला आज कैसे । जिन्हें आज अपना खुदा जानते हैं ।।३ मिटेगा नहीं ये…

  • है इबादत मुहब्बत | Hai Ibadat Muhabbat

    है इबादत मुहब्बत ( Hai Ibadat Muhabbat ) है इबादत मुहब्बत, मुहब्बत करें शहर में क्यों किसी से अदावत करें मुल्क पर राज करना अलग बात है हो सके तो दिलों पर हुकूमत करें आँच आने न देंगें वतन पर कभी मिल के हम नेकियों की हिदायत करें दोस्तों से कहो आज फिर मुल्क के…

  • सुराही जाम टकराने लगे हैं

    सुराही जाम टकराने लगे हैं नज़र मंज़र ये क्या आने लगे हैंचमन में फूल मुरझाने लगे हैं सियासत चल रही है ख़ूब उनकीजो ख़ाबों से ही बहलाने लगे हैं वज़ीरों की सियासत देखियेगाबदलकर केचुली आने लगे हैं बनाकर गीदड़ों ने फौज अपनीवो शेरों पर ही गुर्राने लगे हैं भिखारी बन के जो आये थे कल…

  • सदी बन जाइए | Ghazal Sadi Ban Jaaiye

    सदी बन जाइए ( Sadi Ban Jaaiye )   आप इक इतिहास इक युग इक सदी बन जाइए बात यह सबसे बड़ी है आदमी बन जाइए बह रहे जो आँख से उन आंसुओं को पोछ कर बा- ख़ुशी दे दूसरों की जिंदगी बन जाइए सोचिए मत आप कुछ ज्यादा यहाँ पर कौन क्या आ किसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *