उठो पार्थ

उठो पार्थ | Geeta Saar Kavita

उठो पार्थ

( Utho parth : Geeta Saar )

उठो पार्थ अब बाण उठाओ,पापी का संघार करो।
धर्म धार कर कुन्ती नन्दन, पुनः धर्म आधार धरो।

 

चढा प्रत्यचा गाण्डीव पे तुम,रक्त बीज निसताप करो,
मोह त्याग कर शस्त्र उठाओ,भारत का संताप हरो।

 

याद करो तुम द्रुपद सुता के,खुले केश अंगार नयन।
वस्त्रहरण का करूण दृश्य,दुर्योधन का वो ललुप वचन।

 

याद करो अटहास कर्ण का,शकुनी का छलपूर्ण कथन।
जांघ ठोकता दुर्योधन और, मौन धरा कुरू राज भवन।

 

याद करो हे मध्यपाण्डव,लाक्ष्यागृह की अग्नि शिखा।
वन वन भटक रही कुंती का, त्याग रोष संताप निशा।

 

याद करो हे श्वेतवहन, दुःशासन का वो चीर हरण।
याद करो हे गुडाकेश तुम,छल प्रपंच का सुप्त दीया।

 

जब जब धर्म का क्षरण हुआ तब,पाप मिटा है भारत से।
चयन हुआ है सुनो कौन्तेय, आज तुम्हारा इस युग में।

 

क्यो  भयभीत  हुआ भीभस्तु, नर तू तो नारायण मै।
सृष्टि चक्र का जान धनंजय, मूढ बना क्यो फिरता है।

 

मै ही तुममें तुम ही हूँ मै, सकल चराचर इस जग का।
मुझे मार सकता ना कोई, दिव्य पुँज मै इस सृष्टि का।

 

बार  बार  जन्मे  है  मानव, देह  त्याग  ली पुर्नजन्म।
देख परन्तप पुनः मुझे तुम, मोह त्याग कर जिष्णु सा।

 

चन्द्रवंश के लाज तुम्ही हो,किरीटिन धारी हे अर्जुन।
मोह त्याग हुंकार भरो हे, कपिध्वज गाण्डीवधन्वन।

 

गीता  का  भी ज्ञान यही है, सुनो सनातन हे हिन्दू।
धर्म धार कर शस्त्र उठाओ, शेर दवानल बन सिन्धु।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

          शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : –

नाग पंचमी विशेष | Nag Panchami Par Kavita

Similar Posts

  • अपना धर्म बताना है | Poem apna dharm batana hai

    अपना धर्म बताना है ( Apna dharm batana hai )   बुझी हुई चिंगारी है ये, फिर से इसमे आग भरो। याद करो इतिहास पुराना, और फिर से हुंकार भरो।   कोटि कोटि हिन्दू के मन में, धर्म के प्रति सम्मान भरो। दानव दल फिर प्रबल ना होए,तुम ऐसा प्रतिकार करो।   नही सहिष्णु हमें…

  • न्यू ईयर स्पेशल | New Year Special

    न्यू ईयर स्पेशल ( New Year Special )   नए साल का स्पेशल वीक कुछ इस कदर मनाएंगे सातों दिन दोस्तों की महफिल हम जमाएंगे। पहले दिन लोचा खमणी और इदड़ा खमण मंगाएंगे, नारियल- खजूर चटनी संग समोसा पेटीस खाएंगे। दूसरे दिन गरम जलेबियां दूध में डुबोकर खाएंगे, साथ में केसर पिस्ता वाला शाही मिल्क…

  • गुरु नाम अधारा | Guru Nam Adhara

    गुरु नाम अधारा ( Guru Nam Adhara ) जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा हमारा तुम्हारा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु नाम सहारा l जब जब भटकी राहें गही कर तूने उबरा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु तू ही सहारा l चरण वंदन, पूजन करूं मैं तेरा l ज्ञान की…

  • अपनापन | Kavita Apnapan

    अपनापन ( Apnapan ) सफर करते-करते कभी थकती नहीं, रिश्ता निभाने का रस्म कभी भूलती नहीं, कभी यहाँ कभी वहाँ आनातुर, कभी मूर्खता कभी लगता चातुर्य, समझ से परे समझ है टनाटन, हर हालत में निभाते अपनापन, किसी को नहीं मोहलत रिश्तों के लिए, कोई जान दे दिया फरिश्तों के लिए, कोई खुशी से मिला,कोई…

  • बुनियाद | Buniyaad

    बुनियाद ( Buniyaad )    पूरी ईमानदारी से केवल तीन प्रश्नों के उत्तर ही खोज लीजिए ,की अब तक आपने क्या खोया क्या पाया आपके समाज और देश ने क्या खोया क्या पाया बस, आपको जीने , जन्मने और पाने का अर्थ मिल जायेगा…. जिंदा रहना ही अगर जिंदगी है तो मान लीजिए की आप…

  • तभी बचेगा लोकतंत्र

    तभी बचेगा लोकतंत्र   आओ हम संकल्प सभी लें , जन गण मन को जगानेका ! भारत मांता की गरिमा संग , लोकतंत्र बचाने का !! रावण ने की थी जो गल्ती , उसका क्या परिणाम हुआ ! धृतराष्ट्र में मोह के कारण , उसके कुल का नाश हुआ !! जयचंद की ईर्ष्या द्वेष के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *