Aag

आग | Aag

आग

( Aag ) 

 

शाम को अभी और ढल जाने दो जरा
बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा
अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने
दिल को अभी और मिल जाने दो जरा

अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे
अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी
अभी अभी ही तो उतरे हैं केश गालों पर
अभी अभी ही तो झुकी हैं पलकें तेरी

आई है शाम तो चांद का आना भी तय है
मिली हैं निगाहें तो इश्क का होना भी तय है
बंदिशें भी लाख हों आपके दिल पे मगर
है जिश्म तो दिल का धड़कना भी तय है

कर लो भले इनकार ,हमे कोई ऐतराज नहीं
कैसे कह दूं की आपमें कोई जज्बात नही
बढ़ती है ये आग भी आहिस्ता आहिस्ता
कहूं कैसे की धड़कनों पर दिल का राज नही

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/abhaav/

Similar Posts

  • घर का बड़ा बेटा | Ghar ka Bada Beta

    घर का बड़ा बेटा आज टांग कर बैग,वह निकल गया कुछ दूर।घर की देख परेशानी,वह कमाने के लिए हुआ मजबूर। कभी था घर का राजा बेटा,आज हुआ वह नालायक।कमा के पैसा जो देता है,कहलाता है वह बेटा लायक। बहन की शादी करनी है,छोटा है अभी भाई।उसका भी अभी पढ़ना है,अब तो कमाना पड़ेगा भाई। बीमारी…

  • दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

    दुनिया आबाद रहे  ( Duniya aabad rahe )    इंसानों में चरमपंथी यहाँ भी हैं वहाँ भी, फ़रिश्ते यहाँ भी हैं और वहाँ भी। जीडीपी बढ़ रही इस मुल्क की बड़ी तेजी से, हुकूमत करनेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी। दुनिया आबाद रहे ऐसी है हमारी सोच, ज्ञान बाँटनेवाले यहाँ भी हैं और वहाँ भी।…

  • ईश्वर लीला | Ishwar Lila

    ईश्वर लीला ( Ishwar Lila )    मंदिर मस्जिद गिरजा गुरुद्वारे, प्रभु पिता के ही चौबारे, जहां भी जाओ उसे ही पाओ, रंग रूप से मत भरमाओ मन मंदिर में उसे बसाओ परम पिता की शरणागति में परमानन्द को पाओ। मानवमात्र सब संत्तति उसकी, रंग बिरंगी दुनिया जिसकी, दीन हीन पर उसकी छाया , जहां…

  • Kavita | एक पेड़

    एक पेड़ ( Ek Ped )   कभी धूप कभी पानी मे ,देती हमें शीतल छाया । आजा आराम करले संगी ,चल रही मंद मंद हवा ।।   जब  होती  तेज  धूप ,चिंता  हमारी  कम करती । मंजिल तक पहुँचने मे ,मदद हमारी हमेशा करती ।। देती हमें कीमती चीजे ,कभी न स्वार्थ वो दिखलाती…

  • मैं स्वाभिमान हूं | Kavita Main Swabhimaan Hoon

    मैं स्वाभिमान हूं ( Main Swabhimaan Hoon ) मैं हर जगह दिखता नहीं हूं क्योंकि मैं बाजारों में बिकता नहीं हूं मैं कभी अभिमानी के साथ में टिकता नहीं हूं मैं स्वाभिमान हूं मैं हर व्यक्ति में होता नहीं हूं मुझे ढूंढना इतना आसान नहीं है, क्योंकि मैं इतनी आसानी से मिलता नहीं हूं मैं…

  • बिना सोचे समझे | Kavita Bina Soche Samjhe

    बिना सोचे समझे ( Bina soche samjhe )    कहां जा रहे हो किधर को चलें हो बिन सोंचे समझे बढ़े जा रहे हो।   कहीं लक्ष्य से ना भटक तो गये हो ! फिर शान्त के क्यों यहां हम खड़े हो!   न पथ का पता है न मंजिल है मालुम दिक् भर्मित होके…

One Comment

Leave a Reply to Shivani Swami Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *