आहिस्ता आहिस्ता | Aahista Aahista

आहिस्ता आहिस्ता

( Aahista aahista )

 

आहिस्ता आहिस्ता बदली जीवन की तस्वीर।
छोड़ धरा को चले गए बलवीर और महावीर।

शनै शनै सब बदल रहे कुदरत के हर रंग।
मानव की फितरत बदली रहन सहन के ढंग।

धीरे-धीरे बदल गई हम सबकी जीवनधारा
कहां कुटुंब परिवार रहा वो अपनापन प्यारा।

बदल दिए हालात ने जीवन के मधुर अंदाज।
राजहंस सब मौन हुए अब चतुर हुए सरताज।

मंद मंद मोहक हवा चली बहने लगी बयार।
प्रेम सलोना उमड़ रहा कविता की रसधार।

शब्द सुरीले गीत ढले बन गए मधुर तान।
साज सुशोभित हो रहे अधर धरे मुस्कान।

पूरब से पश्चिम को चले दिव्य देव दिवाकर।
दुनिया सारी रोशन हुई रवि आलोक पाकर‌।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्रीत की डोर | Preet ki Dor

Similar Posts

  • मैं

    मैं –> मैं हुँ तो सब कुछ है, नहीं तो कुछ भी नहीं || 1.मैं हुँ तो चाँद सूरज सितारे, बादल आसमान सब है | मैं हुँ तो नादियाँ झील झरने, सागर और किनारे सब है | मैं हुँ तो पर्वत वृक्ष वादियाँ, घनेरे जंगल चट्टान सब है | मैं नहीं तो क्या पता क्या…

  • “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है

    “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है   यशोदा-कौशल्या से ज़्यादा लाड लड़ाती, देख-देख अठखेलियां मंद-मंद मुस्काती, आशीषों की झड़ी लगा के लेती है बलाए, आज भी माथा चूम जी भरके देती दुवाएं, ममता का सागर वो निश्छल बरसाती है ! “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! १ !! क्या कोई…

  • प्रणय उत्संग | Pranay Utsang

    प्रणय उत्संग ( Pranay Utsang )   प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव जीवन पथ अभिलाष प्रभा, आनंदिका स्पर्श अनुभूति । पर वश श्रृंगार विहार, चाल ढाल सम अरुंधति । मधुर मृदुल स्वर लहरियां, उष्ण विराम शीतल छांव । प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।। आचार विचार व्यवहारिकी, स्व पालन नैतिक संहिता । अवांछित संकीर्णता पटाक्षेप, सकारात्मक सोच अंकिता ।…

  • शिक्षा उपवन | Shiksha Upvan

    शिक्षा उपवन ( Shiksha upvan )    सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्म सात कर नूतन, पुरात्तन भाव चहकता रहे सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।। शिक्षण अधिगम ज्योत, दिव्यता अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • युद्ध के दौरान कविता | Yuddh ke Dauran Kavita

    युद्ध के दौरान कविता ( Yuddh ke Dauran Kavita )   रात के प्रवाह में बहते हुए अक्सर अचेत-सा होता हूं छूना चाहता हूं — दूर तैरती विश्व-शांती की वही पुरानी नाव-देह . अंधेरे और उजाले का छोर पाटती तमाम निर्पेक्षताओं के बावजूद यह रात भी / एक राजनैतिक षड़यंत्र लगती है मुझे . जहां…

  • नर से नारायण | Kavita Nar se Narayan

    नर से नारायण ( Nar se Narayan ) गुरु पूर्णिमा विशेष जैसे लहरों के लिए, किनारों की जरूरत होती है, आसमान को चमकाने के लिए, सितारों की जरूरत होती है, अपने आप को परखने के लिए, पैमानों की, जरूरत होती है । पैमाना जो, सिखाता है, पूरे जीवन का सार, संक्षेप में बताने के लिए,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *