आओ माँ

आओ माँ | Aao maa kavita

 ” आओ माँ ” 

( Aao Maa )

 

–> आओ मेरी जगत्-जननी माँ…….||

1.आओ मेरी जगदानन्दी, मेरे घर आंगन में |
स्वागत है अभिनन्दन है, मेरे घर आंगन में |
नौ दिन नौ रुप में आना, मेरे घर आंगन में |
ममता की नजरें फैलाना, मेरे घर आंगन में |

–> आओ मेरी जगत्-जननी माँ…….||

2.हम अबोध बालक हैं माँ, तू है जग की माता |
श्री गणेश हैं पुत्र आपके, सुभिता-बुद्धी दाता |
पुत्र कार्ति-केय सूरवीर, चहुं-दिशा में झंडे गाडे |
शिव-शंकर हैं पती आपके, सृस्टी के रखवाले |

–> आओ मेरी जगत्-जननी माँ…….||

3.सिंह के ऊपर होकर सबार, माँ आई शेरा-बाली |
लाल चुनरिया ओढ़ के आई, अष्ट-भूजाओं बाली |
भक्त जनों की रक्षा करती, कर दैत्यों का संघार है |
जो भी सच्ची भक्ती करता, मिलता माँ का प्यार है |

–> आओ मेरी जगत्-जननी माँ…….||

4.माता नहीं कहती मेरे खातिर, खर्च करो तुम पैसे |
दीन दुखी की मदद करो, और मानो माँ को दिल से |
करते हो जो दिखलाने को, मतलब नहीं दिखाबे से |
सच्ची श्रद्धा ही माँ को प्यारी, आती एक बुलावे से |

–> आओ मेरी जगत्-जननी माँ…….||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

 

यह भी पढ़ें : –

आईना | Aaina kavita

Similar Posts

  • क्या बात हो गई

    क्या बात हो गई तुम रूठ कर चले गए क्या बात हो गई।हम बुलाते रह गए क्या बात हो गई। तुम रात ख्वाब में पैगाम ले कर आए।विन सुनाए बैठे रहे क्या बात हो गई। मुफलिसी का हल ढूंढ़ने में जिंदगी गई।हल निकला ना कोई क्या बात हो गई। मालूम होता तो बताता चौखट को।दरबाजे…

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal )     खतरे के बादल मंडराये कहर कोरोना लेकर आये सारी दुनिया कांप उठी सांसो की हम डोर बचाए   उमड़ घुमड़ नभ मे छा जाते काले काले मेघ आते खुशियों की बारिश लाते ताल तलैया भर जाते   गड़ गड़ करते व्योंम में कड़कड़ बिजली दमकती मूसलाधार बरसते रिमझिम रिमझिम…

  • जय हो | Jai Ho

    जय हो ( सूर्य नमस्कार एवं युवा दिवस विशेषांक )   जय हो, जय हो, जय युवा वर्ग, जय हो, जय हो, जय योगा पर्व। जय हो…।। सूर्य नमस्कार नित्य ही करो, जीवन में खुश सर्वदा ही रहो। योगा पर्व की सभी को बधाई, युवा दिवस की हार्दिक बधाई। जय हो…।। स्वस्थ रहो तुम निरोगी…

  • बचपन का गाँव | Bachpan ka Gaon

    बचपन का गाँव ठण्डी-ठण्डी छांव मेंउस बचपन के गाँव मेंमैं-जाना चाहती हूँ।तोडऩा चाहती हूँबंदिश चारों पहर की।नफरत भरी येजिन्दगी शहर की॥अपनेपन की छायामैं पाना चाहती हूँ।उस बचपन के गाँव मेंमैं-जाना चाहती हँ हूँ॥घुट-सी गयी हूँइस अकेलेपन मेंखुशियों के पल ढूँढ रहीनिर्दयी से सूनेपन मेंइस उजड़े गुलशन कोमैं महकाना चाहती हूँ।उस बचपन के गाँव मेंमैं-जाना चाहती…

  • सोचना आपको है | Sochna Aapko hai

    सोचना आपको है ( Sochna aapko hai )    जानता हूं तुम गलत नही थे कभी न ही बैर था किसी से तुम्हारा गलत रहा तो बस तुम्हारी सोच का नजरिया और तुम्हारी संगत…. अपनों पर किए शक गैरों पर जताया भरोसा मीठी बोली मै रहा व्यंग छिपा आंखों मे दबी वासना रही जल्दबाजी की…

  • विश्वास | Vishwas

    विश्वास ( Vishwas )    माना ,मैं कुछ नही नंदी भर हूं उनके सागर की तब भी गर्व है मुझे की उनकी इकाई तो हूं ! विश्वास है मुझे कर्म ही मंजिल है मेरी पहुचूं न पहुंचूं मुकाम तक परिणाम तो है वक्त के गर्भ मे तब भी ,गर्व है मुझे की मेरा वजूद तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *