Aata sata pratha par kavita

आटा साटा की कुरीतियाॅं | Aata sata pratha par kavita

आटा साटा की कुरीतियाॅं

( Aata sata ki kuritiyan )

 

जन्म से पहले ही तय हो जाती है हमारी यें मौत,
आटा साटा की कुरीतियों पर लगाओ यह रोक।
पढ़ें लिखें होने पर भी क्यों अनपढ़ बन रहें लोग,
सब-मिलकर विचार करों इस पर लगाओ रोक।।

कई सारे घर और परिवार इससे हो रहें है बर्बाद,
ऐसी कुप्रथा बन्द करें जो है सबके लिए ख़राब।
चला रहें ऐसी प्रथाएं आज भी अनपढ़ व गंवार,
भूल-जाते है बच्चों का भविष्य पीकर यें शराब।।

आटा-साटा का मतलब क्या होता बता देते‌ हम,
उसकी बहन इस घर ब्याहे जिसकी उसके-घर।
एक लड़की के बदली में लड़की लेना देना होता,
जोड़ भले ही न मिलें पर बनाकर लाते बहु-घर‌।।

आखि़र कब तक बनती रहेंगी लड़की यें मोहरा,
बेटे की शादी हेतु बंधा देते किसी के भी सेहरा।
कोई उम्र में दोगुना होता कोई होता बहुत छोटा,
ख़ुद की जान वह लें रही सभी सोचें इसे गहरा।।

कोई छुपा लेती कोई कर देती स्वयं के दर्द बया,
कोई घुट-घुट कर भी ज़िंदा रहती न वह मरती।
बेटियों की कमी रहने के कारण होते रहते सोदे,
परिवार सुखी से रहें इसलिए दुख सहती रहती।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

महुआ | Mahua par kavita

Similar Posts

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

  • आईना | Aaina kavita

    “आईना” ( Aaina : kavita ) –> सच्चाई का प्रतीक है “आईना” || 1.सब कहते हैं सच्चा-झूँठा, किस पर यकीन करें | देख कर चेहरा बातें करते, किस पर यकीन करें | किसके दिल मे क्या रहता, कुछ पता नहीं चलता है | एक आईना झूँठा न बोले, जो सच है सो कहता है |…

  • चलो आओ | Prem ras ki kavita

    चलो आओ ( Chale aao )   इश्क महोब्बत से भरे दिल के दियों में रूह की बाती बना तुझमें ‘मैं’ जलूँ मुझमें ‘तू’ जले इक रात ही क्यों हर रात की स्याही तू भी रौशन करे मैं भी रौशन करूँ.   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें :- https://thesahitya.com/poem-suno/…

  • कुर्सी की लड़ाई | Political Kavita

    कुर्सी की लड़ाई ( Kursi ki ladai )   बड़े-बड़े दिग्गज उतरेंगे, महासमर चुनाव में। कुर्सी की खातिर नेताजी, होंगे खड़े कतार में।   राजनीति की सेंके रोटियां, सत्ता के गलियारों में। वोटों का बाजार गर्म हो, वादों की भरमारों से।   कुर्सी की लड़ाई में फिर, उठा पटक जारी होगी। शह मात का खेल…

  • किसी को भूलना | Kisi ko Bhulna

    किसी को भूलना ( Kisi ko bhulna ) कभी कभी की ज़रूरत को अहमियत न कहेंकिसी को भूलना तो जुर्म है सिफ़त न कहें कहेंगे ठीक तो ख़स्ता समझ ले कैसे कोईगुज़र है हश्र के जैसा तो ख़ैरियत न कहें अधूरा रब्त है सूखा हुआ ये फूल जनाबबड़ा सहेज के रक्खे हैं ख़्वाब, ख़त न…

  • मै सीता की माता | Main Sita ki Mata

    मै सीता की माता  ( Main sita ki mata ) क्यों त्यागे हे राम सिया को, लोकलाज को ताका। क्या मर्यादा छली नही जब, वन वन भटकी वामा। गर्भधारिणी इक अबला के, त्याग में क्या मर्यादा, मुझे बताओ हे रघुनन्दन, दो मत मुझको झाँसा। प्राण जाए पर वचन ना जाए, रघुकुल की मर्यादा। मुझे बताओ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *