Aatank

आतंक | Aatank

आतंक

( Aatank )

 

सुंदर घर थे

घर के अंदर

नन्हे बच्चे

रह गए रात के

अंधेरे में

राख के ढेर बस

वह नन्ही कोप्ले

खिल भी ना पाई

मुट्ठी पूरी खुल भी

ना पाई

सिसकियों में दब

गई मुस्कुराहट

रह गई गाजा मे

सिर्फ राख

और विनाश

त्रासदी का मंजर

घर में चहकती

आवाजे अब नहीं है

यह लाशें पूछना

चाहती है

कसूर तो बता दो

दुनिया को पाठ

पढ़ाने वालो

बम और बारूदो

पर रहने वालो

हासिल क्या

कर लिया

न यह जमीन

तेरी है न मेरी है

काश की

इसी ऊर्जा को

लगा दिया होता

नदी, पर्वत, पर्यावरण

के संगठन में

उन हजारों लाखों

की भी दुआएं

मिल जाती

शायद तालियां भी

बज जाती

खिले चेहरे को

देख पाते

तुम भी इसका हिस्सा

हो जान पाते

लाखों को नहीं

अरबो को मिटा दिया

पर्यावरण जो तुमने

प्रदूषित कर दिया

तुम कब समझोगे

दुष्परिणामों को

बमबारी करके

तापमान और

बढ़ा दिया

काश कि इन रूपयो से

मदद की होती

किसी बिन मां बाप

के बच्चे का

सहारा बने होते

पर धरोहर में

क्या दे रहे हो

जो नन्हे मुन्ने की

जान ले रहे हो

कुछ कर जाओ

ऐसा कि जमाना

याद रखें

तबाही आबाद नहीं करती

बर्बाद करती है

नस्लो को

जलाया होता तुमने

भी चिराग

अमन और शांति का

सुकून तेरे हिस्से में

भी आया होता

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पता नहीं क्यों | Pata Nahi Kyon

 

Similar Posts

  • शरद पूर्णिमा का चांद | Sharad Purnima ka Chand

    शरद पूर्णिमा का चांद ( Sharad purnima ka chand )   चारू चंद्र का मनोरम स्वरूप कितना सुंदर कितना प्यारा, इसकी सुंदरता देख रहा है एकटक होकर ये जग सारा। शरद पूर्णिमा का चांद अपनी सोलह कला दिखलाता, मानो अंतरिक्ष के मंच पर सुंदर नृत्य सबको दिखलाता। समूचे ब्रम्हांड में चारों ओर ये चमक चांदनी…

  • एक अजीब लड़की | Poem ek ajeeb ladki

    एक अजीब लड़की ! ( Ek ajeeb ladki ) ***** घड़ी घड़ी कपड़े है बदलती, बिना काम बाजारों में है टहलती। अभी दिखी थी साड़ी में, अब आई है गाउन में; नयी नयी लग रही है टाउन में। अधरों पर लिए अजीब मुस्कान, कुछ खास नहीं उसकी पहचान। मुखरे पर किए अतिशय श्रृंगार, युवा धड़कनें…

  • ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे | China par kavita

    ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे ***** बदला लेंगे हम, छोड़ेंगे न हम। भूले हैं न हम, भूलेंगे न हम। खायी है कसम, तोड़ेंगे गर्दन। करेंगे मानमर्दन , प्रतिशोध लेंगे हम। याद है ! बात उस रात की, छिपकर किए घात की। गलवान घाटी की ! आदत ही है तुम्हारी जाति की। गीदड़ सा करते…

  • पत्नी के रूप | Patni ke Anek Roop

    पत्नी के रूप ( Patni ke anek roop )   शादी के बाद जब ससुराल आती है दुल्हन के रूप में पत्नी खूब भाती है। घड़ी घड़ी सब पूछते हैं उसका हाल पूरा परिवार रखता है खूब ख्याल। दो-चार बार जब ससुराल आती है बहू के रूप में अपना प्रभाव जमाती है । बहू की…

  • मायका | Kavita Maayka

    मायका ( Maayka ) मायके का तो रगँ ही अलग है हर दिन एक मेला सा लगता है रिश्ते-नाते दोस्त पडोसी हर कोई मिलने आता है पल भर मे मिट जाती है थकान सफर की जब भाभी हाथो की चाय पिलाती है दो घूट भरते ही माँ की याद दिला जाती है खिल जाते है…

  • घर | Ghar par kavita

    घर ( Ghar )   सोने बैठने रहने का ठिकाना है सबसे सुंदर आशियाना है घर।। जहां मां बाप भाई हैं बेटा बेटी और लुगाई है जहां अपने है जीवन के सपने हैं जहां हर तरह का बहाना है ऐसा ठिकाना है घर….. थक हार कर जब स्कूल से आते हैं घर पर ही आराम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *