सुमन सिंह ‘याशी’

आजमाने लगे हैं | Aazamane Lage Hain

आजमाने लगे हैं

( Aazamane Lage Hain )

जिन्हे दोस्त अब तक खजाने लगें हैं ।
वही दोस्ती आजमाने लगे हैं ।।

हरिक झूठ जिनकी मुझे है अकीदत।
मिरे सच उन्हे बस बहाने लगे हैं ।।

नही मोल गम आसुओं की,तभी तो ।
बिना वज़्ह हम मुस्कुराने लगे है ।।

शजर काटता वो बड़ी जालिमी से।
जिसे सींचने में जमाने लगे है ।।

महक तर चमन दफ़्न कर आशियां वो।
गुल-ए-अब्रकों से सजाने लगे हैं ।।

मिलावट भरी भीड़ में देख गाहे ।
कदम खालिस अब डगमगाने लगें हैं।।

सुना अब दुआएं असर कर रही है।
जमीं पे फलक रोज आने लगे हैं ।।

जुदा नज़्र से जब नज़ारा किया तो
वही झोपड़ी आशियाने लगे हैं ।।

सभी याद जो अश्क से थे बरसते ।
उन्हे अब्र-ए-दिल से मिटाने लगे हैं ।।

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,  ( गोवा )

शब्द
अकीदत.. श्रद्धा, पूजा
जालिमी.. निर्दयता
गुल-ए-अब्रकों.. नकली फूल,artificial flowers
ख़ालिस.. सादगी
गाहे.. कभी कभी
अब्र-ए-दिल.. दिल रूपी बादल
शजर.. tree 🌴
@everyone

यह भी पढ़ें :-

दिखती नहीं | Ghazal Dikhti Nahi

Similar Posts

  • याद आया | Yado ki Shayari

    याद आया ( Yaad Aya )    कोई अनजान सफ़र याद आया अजनबी कोई बशर याद आया तेरा चेहरा ही नज़र में उतरा जब कभी दर्दे जिगर याद आया धूप ने जब भी सताया हमको बारहा बूढ़ा शजर याद आया इक मेरा दोस्त पुराना था जो कुछ लगी देर मगर याद आया अपनी ख़ुशक़िस्मती समझेंगे…

  • हो गई खता यूँ ही | Khata Shayari

    हो गई खता यूँ ही ( Ho gayi khata yoon hi )   हो गया कितना बावला यूँ ही आँख से हो गई खता यूँ ही लोग मिलते रहे जुदा भी थे साथ में चलता काफिला यूँ ही याद फिर रोज वो लगे आने पहले जिनको भुला दिया यूँ ही चाह थी गर तो कह…

  • ज़माने की हुक्मरानी | Ghazal Zamane ki Hukmarani

    ज़माने की हुक्मरानी ( Zamane ki Hukmarani ) भरी दिमागों में जिन जिन के बेइमानी है उन्हीं के बस में ज़माने की हुक्मरानी है बना रहे हैं ये नेता सियासी मोहरा हमें नशे में मस्त मगर अपनी नौजवानी है सितम शिआर मेरा हौसला तो देख ज़रा कटी ज़बान है छोड़ी न हक़ बयानी है खड़े…

  • दर्द ए जुदाई | Dard – E – Judai

    दर्द ए जुदाई ( Dard – E – Judai )    दर्द ए जुदाई सहता बहुत हूँ मैं कुछ दिनों से तन्हा बहुत हूँ दुश्मन मेरा क्यों बनता है वो ही मैं प्यार जिससे करता बहुत हूँ उल्फ़त से मुझसे तुम पेश आना मैं नफ़रतों से डरता बहुत हूँ मिलती नहीं है खुशियाँ कहीं भी…

  • खेल ये है तमाम रोटी का | Roti

    खेल ये है तमाम रोटी का ! ( Khel ye hai tamam roti ka )    सबसे ऊँचा मुक़ाम रोटी का हर कोई है गुलाम रोटी का अर्ज़ है सबके वास्ते कर दे ऐ ख़ुदा इंतज़ाम रोटी का मुफ़लिसों के लबों पे रहता है ज़िक्र बस सुब्ह ओ शाम रोटी का और कोई न कर…

  • लगी कुछ देर | Latest Ghazal

    लगी कुछ देर ( Lagi kuch der )   लगी कुछ देर उनको जानने में हां मगर जाना हमारे प्यार का होने लगा है कुछ असर जाना। कभी वो हंस दिये रहमत ख़ुदा की हो गई हम पर हुए नाराज़ तो उसको इलाही का कहर जाना। हुए ग़ाफ़िल मुहब्बत में भुला दी जात भी अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *