Ghazal Mere Shehar ki

मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई | Ghazal Mere Shehar ki

मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई

( Mere Shehar ki Nadi jo Dharmik Ho Gai ) 

 

प्यास की कहानी और मार्मिक हो गई,
मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई।

फरेब भी निठल्ली नहीं है आजकल,
वो सियासत के महल में कार्मिक हो गई।

चेहरे की रंगत तो बदली नहीं अभी तक,
कौन कहता है कि खुशी हार्दिक हो गई।

मुक़दमे की मुझे जानकारी नहीं है मगर,
बात-बात में ही बहस तार्किक हो गई।

कह रहा है चीख कर सर्दियों का खुलूस,
नवम्बर गया और माहे कार्तिक हो गई।

लोग सीख रहे हैं पन्द्रह लाख के सिफ़र,
उन्हें मालूम नहीं, परीक्षा वार्षिक हो गई।

मुल्क में जो बढ़ गई, ज्यादा बेरोज़गारी,
ज़फ़र, तार तार स्थिति आर्थिक हो गई।

ज़फ़रुद्दीन ज़फ़र
एफ-413, कड़कड़डूमा कोर्ट,
दिल्ली -32
zzafar08@gmail.com

यह भी पढ़ें:-

सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है

Similar Posts

  • आपबीती | Zindagi Ghazal

    आपबीती ( Aapbeeti )    सौ पलों की एक पल में आपबीती हम सुनाते हैं ग़ज़ल में आपबीती सब अना की क़ैद में जकड़े हुए हैं कौन सुनता है महल में आपबीती ? जीते जी ही कह सकोगे हाल अपना कौन कह पाया अजल में आपबीती ? अपने अपने दर्द में ही लोग ग़ुम हैं…

  • मुहब्बत न जाने | Muhabbat na Jaane

    मुहब्बत न जाने ( Muhabbat na jaane )    करेगा मुहब्बत शराफत न जाने परस्तिश इबादत अकीदत न जाने। मिरा दिल चुराया उसी आदमी की चली क्यूं सदा बादशाहत न जाने। किया नाम दिल है उसी के मगर क्यूं वही एक अपनी वसीयत न जाने। नज़र आ गया ईद का चांद लेकिन दिखे कब तलक…

  • जवानी | Jawani Shayari

     जवानी (  Jawani )    छीन न ले डरता हूँ फिर से होश जवानी जगा रही है दिल में फिर से जोश जवानी बात करो फूलों ,तितली,परबत नदिया से अच्छी नहीं लगती है ये ख़ामोश जवानी महबूबा ने वस्ल का वादा अगर किया हो बन जाती है फिर तो ये ख़रगोश जवानी लाखों काँटे हैं…

  • चाहता है तिरंगा | Poem on Tiranga in Hindi

    चाहता है तिरंगा ( Chahta hai tiranga )   सर भी झुकते हैं लाखों नमन के लिए जान देते हैं जो भी वतन के लिए सिर्फ़ नारों से क्या होगा ऐ दोस्तो रौनक़े बख़्श दो अंजुमन के लिए मेरे बच्चों से उनकी ख़ुशी छीन ली और क्या चाहिए राहज़न के लिए पीठ पर गोलियाँ तुम…

  • ये नफ़रत की दुनिया

    ये नफ़रत की दुनिया संभालो तुम अपनी ये नफ़रत की दुनिया।बसानी है हम को मुह़ब्बत की दुनिया। लड़ाती है भाई से भाई को अकसर।अ़जब है तुम्हारी सियासत की दुनिया। नहीं चाहिए अब , नहीं चाहिए अब।ये दहशत की दुनिया ये वहशत की दुनिया। फंसी जब से नर्ग़े में यह बातिलों के।तमाशा बनी है सदाक़त की…

  • देश के हर अदू मिटा दूंगा | Desh ke Har Adoo Mita Dunga

    देश के हर अदू मिटा दूंगा ? ( Desh ke har adoo mita dunga )  देश के हर अदू मिटा दूंगा ? ज़िस्म से रूह तक जला दूंगा फ़िर अदू वो इधर न आयेगा सरहदों पर पहरे लगा दूंगा दुश्मनों का निशाँ मिटाकर हर देश को रोज़ वो वफ़ा दूंगा हर घड़ी हो वतन सलामत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *