चमत्कारी करणी माता | Karni Mata

चमत्कारी करणी माता

( Chamatkari karni mata ) 

 

जगत जननी जगदम्बे का अवतार जिसे कहा जाता,
देवी-हिंगलाज के अवतार रुप में जिन्हें पूजा जाता।
समाज के सारे वर्गों में इनकी मान्यता बताया जाता,
करणी जी महाराज के रूप में इनको जाना जाता‌।।

बीकानेर के राठौड़ राजवंश की आराध्य कहां जाता,
जिसका स्थापना-विस्तार में माॅं कृपा बताया जाता।
जन्म की कथा इनकी बडी रोचक जय करणी माता,
बाल-पन का नाम जिसका रिदु बाई बताया जाता।।

जिनका जन्म १८८७ ईस्वी मेहा जी चारण घर हुआ,
बचपन में ही अनेंको चमत्कार इन्होंने कर दिखाया।
मुख्य मंदिर जिनका बीकानेर के देशनोक में है बना,
जिसका निर्माण महाराजा गंगासिंह जी ने कराया।।

अपनी वास्तुकला से ये मंदिर लोकप्रिय माना जाता,
जहां २५००० से भी अधिक चूहे घूमते देखा जाता।
इन चूहों के कारण प्रसिद्ध है ये करणी माता मन्दिर,
जहां चूहों का ये झूठा प्रसाद भक्तों में बांटा जाता।।

कई नामों से करणी माता को आज विश्व ये जानता,
जैसे महाई चूहों वाली देवी व काबां वाली करनला।
करनल किनियाण करणी जी महाराज में है आस्था,
जहां चूहे बीमारी ना फैलाकर करते सब का भला।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अपनें घर का वैद्य | Ghar ka Vaidya


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *