आईना

आईना | Aaina kavita

“आईना”

( Aaina : kavita )

–> सच्चाई का प्रतीक है “आईना” ||

1.सब कहते हैं सच्चा-झूँठा, किस पर यकीन करें |
देख कर चेहरा बातें करते, किस पर यकीन करें |
किसके दिल मे क्या रहता, कुछ पता नहीं चलता है |
एक आईना झूँठा न बोले, जो सच है सो कहता है |

–> सच्चाई का प्रतीक है”आईना” ||

2.अपने मन को साफ रखो, ये भी बहुत जरूरी है |
मन मानव का आईना होता, रखना साफ जरूरी है |
देखो मन की अंखियों से, खुद को मन के आईने में |
मानो न मानो सच होती, दिखती तस्वीर जो आईने में |

–> सच्चाई का प्रतीक है “आईना” ||

3.छोटे-बड़े रुप मे मिलते, बिकते हैं दुकानों में |
सुंदर रंग-बिरंगे शीशे, सजते महलों मकानों में |
कोई लगाता रुप देखने, घर की कुछ दिवारों पर |
एक आईना ग्यान का होता, लगता जो विचारों पर |

–> सच्चाई का प्रतीक है “आईना” ||

4.आईना कभी झूँठ न बोले, जो सच सो कहता है |
उसकी बात मान कर देखो, दर्पण मन रख कहता है |
आईने की राहें चलना, नामुमकिन नहीं कठिन होता |
चल कर देखो सच्ची राहें, खुद पर गर्व यकीन होता |

–> सच्चाई का प्रतीक है “आईना” ||

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें : –

2020, Only Save Life kavita

Similar Posts

  • राह तेरी ओर

    राह तेरी ओर ढूंढ रहा हूँ अब भी वो रास्ता,जिससे तुम तक अपने शब्द पहुँचा सकूं।दिल में जो दर्द दबा रखा है,वो तुम्हारे सामने बता सकूं। कोई एक आशा की किरण मिल जाए,जिससे अपनी मोहब्बत तुम्हें जता सकूं।तेरी यादों के अंधेरे में जो खो गया हूँ,वहां से उजाले में फिर लौट आ सकूं। लौट आओ…

  • आंखों से मेरी सभी वो आज रूठे ख़्वाब है

    आंखों से मेरी सभी वो आज रूठे ख़्वाब है     आंखों से मेरी सभी वो आज रूठे ख़्वाब है! हो गये है जिंदगी से दूर सारे ख़्वाब है   टूट जाते है मंजिल पे ही पहुचने से पहले प्यार के ही  कब पूरे ए दोस्त होते ख़्वाब है   कब न जाने होगे सच…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

  • एकांत | Ekant

    एकांत ( Ekant ) यह एकांत जो हमें ,हमसे मिलाता है ।यह एकांत जो हमें ,जीना सिखाता है ।यह एकांत जो हमें ,शक्तिशाली बनाता है ।यह एकांत जो हमारे ,गुणों को बाहर लाता है ।यह एकांत जो हमारे ,ह्रदय में चैन लाता है ।और धीरे धीरे यह ,हमारे जीवन का ,महत्वपूर्ण भाग बन जाता है…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आत्म रमण में जाने के यह सुखद भव पार ।निज पर शासन फिर अनुशासन सुखकार ।खुद पहले सुधरे तो सुधरे यह सारा संसार ।नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आगम में प्रभु ने बतलाया शाश्वत नित्य धर्म की छायाआत्मा के…

  • न जाने क्यूॅं | Na Jane Kyon

    न जाने क्यूॅं? ( Na Jane Kyon )  आज भी जब निकलता हूॅं ब्राह्मणों की गली में तो अनायास ही खड़े हो जाते हैं कान चौकस मुद्रा में और चारों ओर दौड़ती हुईं अपलक आकार में बड़ी हो जाती हैं ऑंखें भौंहें तन जाती हैं फड़कने लगते हैं हाथ-पाॅंव और रगों में चोट-कचोट की मिश्रित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *