अखिल विश्व में

अखिल विश्व में

अखिल विश्व में

अखिल विश्व में ऐसा मौसम ,फूले और फले ।
पुरवाई से पछियाओ भी ,खुलकर मिले गले।।

छोटे और बड़े का कोई ,
कभी न दम्भ भरे ।
एक दूसरे के भावों का ,
आदर हुआ करे ।
मानवता का दीप क्षितिज पर ,
जगमग सदा जले ।।
अखिल विश्व में —–

कोयल कुहके महके अमुआ ,
बजे नित मल्हार ।
शब्दों के उदबोधन से भी ,
झरे प्रेम फुहार ।
दुर्भाव की मूँग कोई भी ,
प्राणी नहीं दले ।।
अखिल विश्व में —-

निशिवासर सौहार्द पवन के ,
झोंके यहाँ बहें ।
एक दूसरे की पीड़ा को ,
मिलकर सभी सहें ।
हिंसा वाला धर्म यहाँ पर ,
कोई नहीं चले ।।
अखिल विश्व में—

करे न कोई व्यक्ति यहाँ पर ,
शक्ति का अभिमान ।
मिट्टी में मिलते हैं अक्सर ,
एक दिन बलवान ।
प्रातः सूरज उदित हुआ तो ,
संध्या समय ढले ।।
अखिल विश्व में—–

साग़र चलो प्रयास करें हम ,
लिखें सद परिणाम ।
लिख जायेगा शिलालेख पर ,
अपना कभी नाम ।
विप्र बने रावण नहीं कोई ,सीता नहीं छले ।।

अखिल विश्व में—
पुरवाई से पछियाओ—

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • माया का बंधन | Maya ka Bandhan

    माया का बंधन माया का बंधन हमको छलताप्रेम फिर भी मन में पलतायह राज न जाने कोई ।मां का बंधन सबको प्यारासारा जग यह जानता ।प्रेम माँ का होता निश्छलसारा जग यह मानता ।भूखे रहकर खाना देतीसहती रहती कुछ न कहतीयह राज न जाने कोई ।कई रूप होते बंधनो केबुझना होता कठिन ।जन्म देना सरल…

  • गुरु चरणों में | Geet Guru Charano Mein

    गुरु चरणों में ( Guru Charano Mein ) गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों में अपने, हमको बैठा लो। सेवा में अपनी, हमको लगा लो, गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे। मुझको अपने भक्तो की, दो सेवादारी। आयेंगे सत संघ सुनने , जो भी नर नारी। मैं उनका सत्कार करूँगा, वंदन बारम्बार करूँगा।। गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों…

  • चलो अयोध्या नगरिया | Chalo Ayodhya Nagariya

    चलो अयोध्या नगरिया ( Chalo ayodhya nagariya )   होली खेलें रघुबीर, चलो अयोध्या नगरिया। (4) हँसी-ठिठोली संग खेलेंगे होली, सजी अयोध्या जैसे दुल्हन-नबेली। वहाँ तारेंगे अधम शरीर, चलो अयोध्या नगरिया, होली खेलें रघुबीर। (2) गमक रहा बागों में बसंती महीना, बन गया राममंदिर चौड़ा है सीना। बदल गई ऊ पुरानी तस्वीर, चलो अयोध्या नगरिया,…

  • आप की याद | Nagma Aapki Yaad

    आप की याद ( Aapki Yaad ) आप की याद आई तो आती रही। नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही। इतना बेचैन दिल को किया हाय रे। एक पल भी न सोने दिया हाय रे। सिलसिला रात भर यह ही जारी रखा। ख़्वाबे ग़फ़लत से मुझको जगाती रही। आप की याद आई तो आती रही।…

  • बहुत मुश्किल है जिंदगी में | Geet Bahut Mushkil hai

    बहुत मुश्किल है जिंदगी में ( Bahut Mushkil hai Zindagi Mein ) नैया लेकर चल रहे हैं, धार में छोड़ कर जाएंगे क्या भरोसा इनका है कि डूबते को पार लगायेंगे । अपना दाना पानी इनका किसी बहाने चलता है कोई फटे वस्त्र में रोता इनका वस्त्र बदलता है मांझी से पूछेगा कौन क्या घर,-…

  • रात सपने में आया कान्हा | Sapne mein Kanha

    रात सपने में आया कान्हा ( Raat sapne mein aaya kanha )    मोहन माधव कान्हा प्यारा, आया स्वप्न में मुरलीहारा। चक्र सुदर्शन धारी गिरधर, रूप चतुर्भुज सुंदर सारा। मोहन माधव कान्हा प्यारा पीतांबर धारी बनवारी, सर पे सोहे मोर मुकुट भारी। अधरो पर मुरलिया धारी, जय गोविंदा जय गिरधारी। उठो आज कोई गीत सुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *