अलविदा साल 2023 | Alvida Saal 2023

अलविदा साल 2023

( Alvida saal 2023 )

 

शनै शनै यूं गुजर गया, बीत गया पुराना साल ।
खट्टे मीठे अनुभवों से, कर गया हमको निहाल।

काश थोड़ा रुक जाते, वर्ष बिछड़ कर दूर न जाते।
बीती यादों के पन्नों में, थोड़ा बैठकर हम बतियाते।

क्या खोया क्या पाया, फूल खिले चमन हरसाया।
शहनाइयां गूंजी कभी, कभी गमों का दौर आया।

सुख दुख धूप छांव से , बीत गए दिन महीने साल।
कभी खुशी के पल आए, कभी रहा साल बदहाल।

कहें अलविदा माह दिसंबर, टाटा बाय हैलो हाय।
नववर्ष अभिनंदन करें, नई भोर की पीकर चाय।

नई उमंगे नई रवानी, नई राहें हमको देकर जाएगा।
पल पल प्यार भरी सौगातें, वर्ष याद बहुत आएगा।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नया साल मनाने वाले हैं | Naya Saal Manane Wale Hain

Similar Posts

  • आदमी है जो | Aadmi hai Jo

    आदमी है जो ( Aadmi hai jo )   आदमी है जो  सबको हॅंसाता रहे खुद भी हॅंसता रहे मुस्कराता रहे।   दूर कर दे हर दुखड़े हॅंसी प्यार से जीत ले सारी मुस्किल सदाचार से   लाख बाधाएं आए उसे भूल कर आगे बढ़ते कदम को बढ़ाता रहे, आदमी है जो  सबको हॅंसाता रहे…

  • दिल तो करता है कि | Dil to Karta Hai Ki

    दिल तो करता है कि ( Dil to Karta Hai Ki ) धूप को बांध एक गठरी मेंहवा का रुख मोड़ दूं … सहरा की तपती रेत मेंपानियों की बौछार कर दूं… दिल को भींच हाथों मेंलहू हलक में उसके उतार दूं… उधड़ती बुनती ज़िंदगी कोऊन का गोला सा बना उछाल दूं… क्या कहेगा कोई,…

  • राजस्थान री विशेषता | Rajasthani bhasha kavita

    राजस्थान री विशेषता ( भाषा राजस्थानी )   धोरां री आ धरती म्हारी रजवाड़ां री शान रण बांकुरा लड्या घणा भामाशाह री खान   पुष्कर गलता तीर्थ जठै राणा रो स्वाभिमान नगर गुलाबी जयपुर प्यारो धोरां री मुस्कान   बीकानेर जोधाणो घूमो जैसलमेर रेतीलो कोटा बूंदी हाडोती दमके आमेर रो कीलो   मोठ ज्वार बाजरो…

  • सीखा ये गुलाब से | Sikha ye Gulab se

    सीखा ये गुलाब से ( Sikha ye gulab se )    गुलाब से सीखा काटो में भी मुस्कुराकर अपना सुंदर कोमल अस्तित्व सजोना , मसला जाए , टूट जाए या सुख जाए धूप से हर हाल में अपनी सुगंध से परिपूर्ण रहना सबको यही महकता हुआ संदेश देना ।। मुस्कुराते हुए फूलों से बस इतना…

  • खंडहर | Hindi kavita Khandhar

    खंडहर ( Khandhar )     खड़ा खंडहर कह रहा महलों की वो रवानिया शौर्य पराक्रम ओज भरी कीर्तिमान कहानियां   कालचक्र के चक्रव्यूह में वर्तमान जब जाता है बस यादें रह जाती है अतीत बन रह जाता है   उसे ऊंचे महल अटारी खड़ी इमारते भारी भारी समय के थपेड़े खाकर ढह जाती बुनियादें…

  • नया पुराना जोड़-तोड़ कर

    नया पुराना जोड़-तोड़ कर नया पुराना जोड़-तोड़ करजन-जन की बाहें मरोड़ कर छाती धर कर ले जाएंगेलाख-हज़ारों को करोड़ कर लूट तंत्र की नींव धरेंगेनयी चुनरिया ओढ़-ओढ़ कर अब भारत के लोकतंत्र कीधाराओं को तोड़-मरोड़ कर नया रचें इतिहास आइयेशर्म-हया का घड़ा फोड़ कर देशपाल सिंह राघव ‘वाचाल’गुरुग्राम महानगरहरियाणा यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *