आंवला नवमी | Amla Navami

आंवला नवमी

( Amla Navami )

 

सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से

कार्तिक शुक्ल नवमी महत्ता,
सनातन धर्म पुनीत स्थान ।
मां लक्ष्मी विष्णु आमल वृक्ष,
सर्वत्र पूजन वंदन आह्वान ।
स्वयं सिद्ध मुहूर्त अंतर्निहित ,
सद्यः फल व्रत साधना से ।
सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से ।।

भविष्य स्कंद पद्म विष्णु पुराण,
आंवला नवमी मंगल बखान ।
मां लक्ष्मी भू लोक भ्रमण,
शिव विष्णु स्तुति ध्यान ।
तुलसी हरि बेल शंकर प्रिय,
अमृता पूर्ण दोऊ भावना से ।
सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से।।

जनमानस शीर्ष आस्था भाव,
परिवेश नैतिकता ओत प्रोत ।
शुद्ध सात्विक चिंतन स्तर,
वर चाहना ह्रदय श्रोत ।
माया काया कंचन पावन,
उर पुलकित आराधना से ।
सुख वैभव आरोग्य अक्षय आंवला नवमी उपासना से ।।

विधिवत पूजा मंगल पाठ,
दुग्ध अर्पणअमृत फल मूल ।
मोली बंधन सप्त परिक्रमा,
अक्षत रोली सह सुरभि फूल ।
दीप प्रज्वलन नमन स्तुत,
भोजन आमलक छांव विमल कामना से ।
सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

प्रभु दो ऐसा वरदान | Prabhu do Aisa Vardan

Similar Posts

  • किसान | Kisan par kavita

     किसान  ( Kisan )   क्या करें मजबूर किसान….|| 1.बैलों को हल मे नह दिया, पसीना बहाये किसान | सून-सान पड़ी जमीन पर, हल रहा चलाये किसान | बीज डाल पानी सींचा, अब चौंकीदारी होने लगी | भरपूर फसल का सपना ले, खुशिहाली होने लगी | क्या करें मजबूर किसान….|| 2.दिन दोपहरी रात-दिन, मेहनत कड़ी…

  • बड़े ख्वाब | Bade Khwaab

    बड़े ख्वाब ( Bade Khwaab ) अक्सर मैंने बड़े हीख्वाब देखे हैं,परन्तु ,बहुत से गुमनामदेखे है,ये भी देखा है,कि कहाँ ईश्वर है,कहाँ फ़कीर खाली है,मैंने उन पदचिन्हों केभी निशान देखे है।किस तरफ रूख करूँ अपना,चलने से पहले सैकड़ों सवालदेखे है।जवाब कहाँ से पाती,कहीं कोई निशान नही उनका,ये समझ आ गयाजिम्मेदारियों तलेसभी ख्वाब टूटते भी देखे…

  • लक्ष्य पर संधान | Lakshya par kavita

     लक्ष्य पर संधान  ( Lakshya par sandhan )    रास्ता बहुत कठिन था हमारा पर मंजिल पाना ज़रूरी था हमारा। तलब थी यही इस मन में जो हमारी कोई अनहोनी ना हो जाएं इच्छा थी हमारी।। मज़बूत था इरादा और पक्का था हमारा वादा जिन्दा पकड़ आएं तो ठीक नही तो फिर शूट। देश आन्तरिक…

  • मेरा दोस्त मुझसे रूठा ऐसा | Kavita mera dost

    मेरा दोस्त मुझसे रूठा ऐसा ( Mera dost mujhse rootha aisa )    आज फिर एक-बार हुआ ऐसा, मेरा दोस्त मुझसे रूठा है ऐसा। ना बोलकर गया न खबर दिया, दिल के दुखः गम सब पी गया।।   चला गया मुझको ऐसे छोड़कर, वापस नहीं आऍंगा वो लौटकर। सेना में जीवन का खेल निराला, कौन…

  • नेता जी | Mulayam Singh Yadav

    नेता जी! ( Netaji)  !! विनम्र श्रद्धांजलि!! ( धरती -पुत्र मुलायम सिंह जी को! )   लोहिया कै रहिया के देखाई अब नेताजी, यूपी की नइया के बचाई अब नेताजी। अमवाँ की बगिया से उड़ गयल सुगनवाँ, रोई- रोई बेहाल भयल सगरो जहनवाँ। सागर से मोतिया के ले आई अब नेताजी, यूपी की नइया के…

  • बिन चिता के ही चिता की सी तपन | Chita par Kavita

    बिन चिता के ही चिता की सी तपन ( Bin chita ke hi chita ki si tapan )    बिन चिता के ही चिता की सी तपन हो गई। जल उठी देह सारी आग सी अगन हो गई। बिन पीर के ही हमें पीर की सी जलन हो गई। शब्द बाण ऐसे चले शंका सारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *