अनजाना सफ़र 

अनजाना सफ़र | Anjana Safar

अनजाना सफ़र 

( Anjana Safar )

महानगर के होटल की पच्चीसवीं मंज़िल से
देख रही हूँ चलती हुई रेलगाड़ी को
जो सर्पाकार घुमावदार लम्बाई में
मानो अजगर सी रेंगती हो
रेलगाड़ी के डिब्बे
लगते हैं जैसे
अजगर के शरीर पर पड़ी धारियाँ

जिसने भी रेल का आविष्कार किया होगा
उसके हृदय में एक बार तो
विशाल अजगर के रेंगने का ख़्याल आया होगा
रेल का इंजन
अजगर के मुख सा दिखता है,
इंजन की दो खिड़कियाँ
अजगर की आँखों की तरह चमकती हैं।

रेलगाड़ी हमारी उम्र की तरह
तेज़ी से गुज़र रही है
और उसके डिब्बे
हमारे जीवन के दिनों की तरह
हमारी आँखों से ओझल होते जा रहे हैं

रेल की दिशा और मंज़िल निर्धारित है
मगर हमारा जीवन तो एक अनजाना सफ़र है
शून्य से अनन्त की ओर

लेकिन, रेल और अजगर में एक बड़ा अंतर है—
रेल हमें हमारी यात्रा की
संपूर्णता की ओर ले जाती है,
जबकि अजगर स्वयं में लपेट कर
छीन लेता है किसी की ज़िन्दगी
और समाप्त कर देता है साँसों की यात्रा

बड़ी देर से खिड़की के पास खड़ी
यही सोच रही हूँ
दूर जाती हुई
रेलगाड़ी को देख रही हूँ…..।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

तुम तो | Tum to

Similar Posts

  • अकेला ही | Akela Hi

    अकेला ही ( Akela hi )    अकेले ही चलना पड़ता है मुश्किलों से संभलना पड़ता है तूफानों से जीतना है अगर खुद को सिकंदर बनना पड़ता है काटनी है अगर फसल भी तो धूप मे जलना पड़ता है आसान नहीं है अनाज को भी घर में ले आना ठंड भरी रातों में ठिठुरना पड़ता…

  • प्यार | Kavita Pyar ki

    प्यार ( Pyar )    जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है वहाँ प्यार का फूल खिलता है जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो वहीं प्यार फूलता और फलता है जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता वहाँ पर ही प्यार पनपता है ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां वहाँ प्यार…

  • मुर्दे की अभिलाषा | Kavita Murde ki Abhilasha

    मुर्दे की अभिलाषा ( Murde Ki Abhilasha )   लगी ढ़ेर है लाशों की टूट चुकी उन सांसों की लगी है लंबी कतार, बारी अपनी कब आएगी? कब खत्म होगा इंतजार? जीवन भर तो लगे ही लाईन में, अब लगे हैं श्मशान में। हे ईश्वर! मानव जीवन कितना कष्टमय है? जीवन तो जीवन मृत्यु पर…

  • कुछ | Kuch

    कुछ ( Kuch )    चल आज कुछ सुनाती हूं लफ्जों मे अपने बया करती हूं ज़िंदगी का यह बहुत प्यारा अहसास है दूर होकर भी सब के दिल के पास है मानो खुशियों का मेला है, यह जीवन भी कहां अकेला है सब ने गले से लगाया है मुझे तोहफों से सजाया है मुझे…

  • मिलता वही सब आपको | Milta Wahi

    मिलता वही सब आपको  ( Milta wahi sab aapko )   लोक  जन   कल्याण  हेतु लिख   रहे   जो  काव्य  हैं, पीढ़ियों   को  सीख  देकर दे    रहे    जो    ताप    है, रह  गया  वंचित  अगर जो आज   के   इस   बात   से उसके लिए जीवन सदा ही जीवन  नहीं  अभिशाप  है।   क्या    कहूं    कैसे   कहूं   भावी …

  • रेशम के धागे | Resham ke Dhaage

    रेशम के धागे ( Resham ke dhaage )   रेशम के इस धागे की ये बात ही बड़ी-निराली है, सजाकर लाती बहनें इसदिन प्यारी सी थाली है। लम्बी उम्र की कर कामना तिलक वह लगाती है, बिठाकर बाजोट भैय्या के हाथ राखी बाॅंधती है।। रोली-मोली और मिठाई नारियल लेकर आती है‌‌, ख़ुश रहना सदैव प्यारे…

2 Comments

  1. हमारा जीवन अनजाना सफर रैल की तरह है रैल अजगर की तरह है, बहुत ही सुंदर अभिनंदन लेखिका को

Leave a Reply to रश्मि 'लहर' Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *