अनोखा फैसला

अनोखा फैसला

****

सुन आई हंसी
और हुआ आश्चर्य
जब फैसला सुनाया गया
भाई! मुझसे तो ना रहा गया
दुनिया का अनोखा
और संभवतः इकलौता है मामला
पहले भी आपने बाबरी मस्जिद विध्वंस
जेसिका हत्याकांड
और न जाने कितने फैसले
देखे सुने होंगे,
आश्चर्यचकित भी हुए होंगे!
एक और फैसला आया है-
जिसमें इंसान हुआ बरी,
और इंजन की हुई दुर्गति।
जी हां!
एकदम सही सुना आपने
इंजन को गिरफ्तार कर जब्त किया गया ।
मामला असम के लामडिंग रिजर्व फारेस्ट का है-
27 सितंबर को मालगाड़ी के टक्कर से
एक हथिनी और
उसके नन्हें बच्चे की मौत हुई
मुकदमा हुआ
पायलट व सहायक को निलंबित किया गया
लेकिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आंतरिक जांच निष्कर्ष पर
20.10.2020 को इंजन को गिरफ्तार कर जब्त किया गया !
इतिहास में यह शायद पहला मामला है?
जब इंसान की आपराधिक लापरवाही की सजा इंजन को दिया गया!
यह हमारे कानूनी प्रक्रिया पर गंभीर व्यंग्य है
अधिकारी यांत्रिक तरीके से कानून लागू करते हैं,
और कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर
दायित्व से मुक्त हो जाते हैं।
ऐसे में बेहतरी की गुंजाइश नहीं हो सकती,
हमारे यहां मासूम बच्चों को भी
मुकदमों में नामजद कर दिया जाता है।
ऐसे तंत्र और समाज से हाथियों
या अन्य जीवों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?
गति सीमा का उल्लंघन पायलट ( इंसान) ने किया
फिर सजा इंजन को क्यों?
उसे जब्त कर विभाग करता संदेश देना चाहता है?
इंसानी लापरवाही का ठीकरा इंजन पर मढ़ साफ बचना चाहता है।
बाबा साहब ने कहा था-
“कानून लागू करने वाले लोग अच्छे न हों
तो एक अच्छा संविधान भी बुरा साबित होता है।”
दुर्भाग्य से हमारे देश में
कानून लागू करने वाले लोग
अक्षरों के पीछे की मंशा नहीं समझ सके
तंत्र संवेदनशील नहीं बन पाया
हाथी कटते रहते हैं
मुकदमा चलता रहता है
कुछ दिनों के निलंबन के बाद
मामला दब जाता है
दबा दिया जाता है!
पुनः हादसे के वक्त याद आता है,
तब तक एक और हादसा हो जाता है।
यही क्रम चलता रहता है,
सिस्टम हाथ पर हाथ धरे रहता है!

 

?

नवाब मंजूर

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

बरसाती मेंढक!

 

Similar Posts

  • होली का मौसम आ गया | Holi ki kavita

    होली का मौसम आ गया ( Holi ka mausam aa gaya )   होली का रंग भा गया, मस्ताना मौसम आ गया। भरी सभा में फाग सुनाएं, फागुन रंग रंगीला छा गया।।   सारे मस्ती में झूमे गाए, एक दूजे को गुलाल लगाएं। गौरी नित का काग उड़ावे, परदेसी कब मेरा घर आवे।।   बजे…

  • बरसो बादल | Kavita Barso Badal

    बरसो बादल ( Barso Badal )   प्रतीक्षा पल पल करती अंखियां अब तो सुन लो मानसून बात हमारी, इंतजार कर अब ये नयन थक गए कब बरसोगे रे बादल तुम प्यारे।। इस धरती के तुम बिन मेघा प्यारी सारे पौधे,वन उपवन गए मुरझाये, तुम बिन नही कोयल कूके अब लता पताका पुष्प गए कुम्हलाये।।…

  • योगेश की कविताएं | Yogesh Hindi Poetry

    इंसानियत मर रही कितना क्रूर होता जा रहा अब मानव,मानवता क्रूरता में बदलती जा रही,अपने स्वार्थ की हर सीमा लांघ रहा,बुद्धिमत्ता, समझदारी क्षीण होती जा रही,रिश्ते – नाते,अपने – पराए,सब भूल रहा,इंसानियत भी अब शर्मसार हुए जा रही,दोष इन सबका हालातों को दिया जा रहा,मगर झांककर देखो ये नशे की लत हर घर अपना आतंक…

  • टीम इंडिया को जीत की बधाई

    टीम इंडिया को जीत की बधाई ख़्वाब जिसे सभी ने आँखों में सजाया। टीम इंडिया ने सपना सच कर दिखाया। T20 वर्ल्ड कप चैंपियन खिताब जीतकर, भारत ने विश्व में जीत का परचम लहराया। नहीं है भारतीय किसी भी क्षेत्र में अब पीछे, एक बार फिर इन्होंने साबित कर दिखाया। सभी खिलाड़ियों की काबिलियत देख…

  • मां | Kavita maa

    मां ( Maa ) मां को समर्पित एक कविता     कहां है मेरी मां उससे मुझको मिला दो l हाथों का बना खाना मुझको खिला दो l   दो पल की जिंदगी मुझको दिला दो l एक बार गुस्से से अपनी डांट पिला दो l   फूल मेरे आंगन में मां तुम खिला दो…

  • शुक्र है | Shukar hai

    शुक्र है ( Shukar hai )    बेशक,लगी है आग कस्बे और मुहल्ले मे लेकिन,खुदा का शुक्र है आग हमारे घर से अभी दूर है…. बांध रखे हैं संविधान के बांध हमने खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं आग तो बुझ जायेगी उनसे ही खुदा का शुक्र है आग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *