अपनी दुनियां | Apni Duniya

अपनी दुनियां

इस दुनिया के भीतर भी अपनी एक दुनिया होनी चाहिए
मन के राज वहीं पर खोलना चाहिए

इस दुनिया में जिसकी अपनी नहीं होती एक दुनिया
वह विचरता रहता है भ्रम और जाल में
दुखी होता रहता है संसार के अंदर

लेकिन जिसके भीतर अपनी एक दुनिया होती है
वह सदा मस्त रहता है अपने ही भावों में
अपने ही लक्ष्य को पाने में उसे स्वयं में आनंद की अनुभूति होती है

क्योंकि वह एक अपनी अलग दुनिया में विचरते हुए
इस संसार के साथ रहता है और उसका इस संसार में रहना आसान सा हो जाता है

क्योंकि जब हम अपनी दुनिया में रहते हैं
तो वही सच्चे आनंद की अनुभूति होती है
और वह दुनिया स्वयं की स्वयं की भीतर है

स्वयं से बातें करें स्वयं को पहचाने
स्वयं शांति का अनुभव करें गीत संगीत भजन मनन चिंतन स्वास्थ्य वहीं से है

वही तो हमारी ही लौकिक और परलोक की यात्रा का हमें आनंद देता है।
स्वयं का मन ही है स्वयं की दुनियां

ऋतु गर्ग

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शक | Hindi Poem Shak

    शक ( Shak )   बिना पुख़्ता प्रमाण के शक बिगाड़ देता है संबंधों को जरा सी हुई गलतफहमी कर देती है अलग अपनों को काना फुसी के आम है चर्चे तोड़ने में होते नहीं कुछ खर्चे देखते हैं लोग तमाशा घर का बिखर जाता है परिवार प्रेम का ईर्ष्या में अपने भी हो जाते…

  • प्रभु श्री राम आएंगे | Prabhu Shri Ram Aayenge

    प्रभु श्री राम आएंगे ( Prabhu Shri Ram Aayenge ) कलयुग का कलुष मिटाने ,प्रभु श्री राम आएंगे ऊर्जस्वित अब हर कदम, मुखारबिंद जय श्री राम । दर्शन आतुर नयन पलक, निशि दिन सुबह शाम । सर्वजन संताप हर कर, हर्ष उत्साह उमंग जगाएंगे । कलयुग का कलुष मिटाने, प्रभु श्री राम आएंगे ।। उर…

  • आओ हम सब दीप जलाएं

    आओ हम सब दीप जलाएं आओ हम सब दीप जलाएं पहला घट में दूजा घर में ।अंधकार किसी तरह की रह ना पाए सभी नारी-नर में।। लक्ष्मी गणेश वंदना से पहले सुकर्मों को आत्मसात करें,उनका आचरण प्रदर्शित हो कुछ तो हम सबके कर में । राम से पहले लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न, हनुमान बनें हम ,तब भवसागर पार…

  • वह भारतमाता | Vah Bharatmata

    वह भारतमाता ( Vah Bharatmata )   वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी जिसका लोहा मानती दुनिया सारी । भगीरथ ने जहाँ पतित पावनी गंगा ऊतारी, संतों-गुरुओं, पीरों ने जिसकी छवि सँवारी, ज्ञान-गुणों, संस्कारों की भरी पिटारी, पूरी दुनिया में सब देशों से जो है न्यारी । वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी । सर…

  • शकुन्तला | Shakuntala kavita

    शकुन्तला ( Shakuntala kavita )   घटा घनघोर घन घन बरसे,दामिनी तडके है तड तड। धरा की प्यास मिटती, तन मे जगती प्यास है हर पल।   मिले दो नयन नयनो से, मचल कर कामना भडके। लगे आरण्य उपवन सा,अनंग ने छल लिया जैसे।   भींगते वस्त्र यौवन से लिपट कर, रागवृंत दमके। रति सी…

  • गोपाष्टमी | Hindi poem on gopasthami

    गोपाष्टमी ( Gopashtami : Geet )   गौमाता  को  जीने  दो दूध की नदियां बहने दो राष्ट्र उत्थान होने को है इनका संरक्षण होने दो   जिसे घर में गौ पाली जाती वो धाम अभय हो जाता है साक्षात रूप में विष्णु को  गोलोकधाम को पाता है   इनके निवास से गोकुल का सदा सुख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *