अरज सुनो माते | Araj Suno Mate

अरज सुनो माते

( Araj Suno Mate )

हर जनम तुमको मनाती।
सर्वस्व को मैं हूँ पाती।
इस जनम भी मिला दो मांँ।
प्रभु चरण घर दिला दो मांँ ।

प्राण हीन मैं उनके बिना ।
मर-मर हो रहा है जीना।
खुशी के प्रसुन खिला दो मांँ ।
प्रभु चरण घर दिला दो मांँ ।

कब से प्रतीक्षा कर रही हूंँ।
आस में धैर्य धर रही हूंँ।
परमानंद रस पिला दो मांँ।
प्रभु चरण घर दिला दो मांँ।

तुम कल्याणी हे शिवानी!
पोंछ दो अखियों का पानी।
मुझ निष्प्राण को जिला दो मांँ ।
प्रभु चरण घर दिला दो मांँ।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

Similar Posts

  • मैं प्यारी परी बिटिया | Bitiya par Kavita

    मैं प्यारी परी बिटिया ( Main pyari pari bitiya )   मैं चुलबुली छोटी सी हूं गुडियां, मम्मी- पापा की प्यारी बिटियां। लाड़-लड़ाएं गोदी और खटियां, प्यार जताएं दादी लेके चुमियां।। बुढ़ी दादी मुझको नाच दिखाएं, अकुंश चाचा मुझे बहुत हंसाऐ। हाथ पकड़ मुझे चलना सिखाएं, दिनभर मुझपर ये प्यार लुटाएं।। दादा खिलौने बहुत लेकर…

  • बाजार | Geet bazaar

    बाजार ( Bazaar )   नफरत का बाजार गर्म है स्वार्थ की चलती आंधी। निर्धन का रखवाला राम धनवानों की होती चांदी। बिक रहे बाजार में दूल्हे मोटर कार बंगलो वाले। मांगे उंचे ओहदे वालों की संस्कार जंगलों वाले। आओ आओ जोत जलाओ कलम का जो धर्म है। नफरत का बाजार गर्म है -2  …

  • संस्कृति नेह का | Sanskrti Neh ka

    संस्कृति नेह का ( Sanskrti neh ka )   हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास निज संस्कृति अनन्या धरोहर, नैतिक कर्तव्य वंदन संभाल । अंतर अथाह प्रेम भाईचारा, आभा अनूप नागरिक भाल । गंगा सदृश पुनीत पावन, दर्शन धर्म कर्म उल्लास । हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।। शीर्षस्थ स्वर्णिम इतिहास , भव्य गौरव…

  • दिलबर वो हमारे | Geet Dilbar wo Hamare

    दिलबर वो हमारे ( Dilbar wo hamare )   मेरे मन में बसी छवि दिलदार की सनम। प्यार हद से भी ज्यादा उनसे करते हम। वो दिलकश नजारे, प्रियतम हमे पुकारे। महकती वादियों में, आये नदिया किनारे। दिलबर वो हमारे फूल खिलने लगे हैं, दिल मिलने लगे हैं। बहारों के मौसम भी, रंग बदलने लगे…

  • नया साल आया | Naya Saal Aaya

    नया साल आया ( Naya Saal Aaya )    मुहब्बत लुटाने नया साल आया सभी ग़म भुलाने नया साल आया।। ग़लत – फ़हमियां जो कभी हो गयीं थीं उन्हें अब मिटाने नया साल आया।। मुहब्बत के लम्हे जो रूठे हुए हैं उन्हें फिर मनाने नया साल आया।। नयी मंज़िलों का हमें जो पता दे वो…

  • हमने तो | Hamne to

    हमने तो हमने कुछ और ढूँढा था तुझमेंहमने समझा थाप्यार का समन्दर हो तुमख़बर नहीं थीउजड़े सहरा का मंज़र हो तुमहम तो समझे थेकि दिल के ख़ला को भर जाओगे तुमयह ख़बर नहीं थीकि और भी तन्हा कर जाओगे तुमहमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें हम तो समझे थेकि इश्क़ की हक़ीक़त हो तुमयह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *