बड़ी सुरक्षित हैं मेरे पास , तेरी धरोहर

उम्मीदें | Ummide

उम्मीदें 

( Ummide )

 

उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है,
कमजोर होने का एहसास दिलाती है।
प्रेम और मोह में फंसा व्यक्ति ,दूसरों से उम्मीदें रखता है ,
चोटिल होने पर वह ,एक बार फिर से बिखरता है।
शिकायतों का दौर फिर ,कुछ यूं शुरू हो जाता है ,
उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है ,
ये उस मूर्ख को ,ठोकर खाकर ही याद आता है ।
गलती हमेशा हमारी होती है ,
उम्मीद रखना एक “बीमारी” होती है ।
इस संघर्षपूर्ण जीवन में ,कौन किसी का होता है ,
उम्मीद सिर्फ ईश्वर से रखना ही , सर्वोत्तम विकल्प होता है ।
अच्छे और सच्चे कर्म,व्यर्थ नहीं जाते,
ईश्वर से उम्मीद रखने वाले ,फिर नहीं घबरातें ।
परेशानियां सभी के जीवन में आती है ,
बस एक बात याद रखे ….
उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है ।

 

पूजा राकेश जोशी
बीकानेर राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

मुस्कान | Muskan

Similar Posts

  • हम भारत और नेपाल हैं | Kavita Nepal Bharat Sambandh Par

    हम भारत और नेपाल हैं ( Hum Bharat Aur Nepal Hain )  हम भारत और नेपाल हैं एक सुदामा तो एक गोपाल हैं सदियों से हम एक हैं भिन्नताएं न अनेक है एक पहाड़ के छांव है एक ही शहर गांव है हम दोनों ठहरते हैं जहां मानो एक ही चौपाल है एक सुदामा एक…

  • मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

    मधुर अहसास ( Madhur ehsaas )   अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं मृदुल मधुर अहसास, विमल उर श्रृंगार । चाहत पर राहत, भाव कूप मन आगार । अपनत्व अनूप संबंध, सादर अर्पित याचनाएं । अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।। आकलन निज भूल त्रुटि, बेझिझक अब स्वीकार । दृढ़ संकल्प भावी जीवन , अनैतिक कृत्य दुत्कार ।…

  • एक रचना देश के नाम | Desh ke Naam

    एक रचना देश के नाम ( Ek rachna desh ke naam )   तिरंगा हमारी आन बान व शान है, अपने देश के प्रति हमें अभिमान है, जो कहीं देखने को भी नहीं मिलती, हमारे पास वह संस्कृति की खान है।-1 परंपरा और इतिहास देश की शान है , भारत की खातिर शहीदों ने दी…

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

  • हंसती एक लड़की | Hansti ek Ladki

    हंसती एक लड़की ( Hansti ek Ladki ) ज़ोर से हंसती एक लड़की मानो खटकती है हर पुरुष की आँखों में मानो वो एक ख़तरा पैदा कर देती है हर उस स्त्री के लिये जिसे वो बांध कर आए हैं अपने घर की चारदिवारी में ज़िम्मेदारियों की ज़ंजीरों से। ये हंसी सीधा हमला कर देती…

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *