आशना होता | Ashna Hota

आशना होता

( Ashna hota ) 

 

अगर मेरी हक़ीक़त से ज़रा भी आशना होता
यक़ीनन तू भी मेरे रंग ही में ढल गया होता

लुटा देता मैं अपनी ज़िन्दगी की हर ख़ुशी तुझ पर
मुहब्बत से मुझे अपना कभी तो कह दिया होता

ग़ुरूर-ओ-नाज़ नखरे गर दिखाना छोड़ देते तुम
हमारे प्यार का आलम ही फिर तो दूसरा होता

यही है शुक्र बिजली से ख़फ़ा थीं आँधियाँ वर्ना
न जाने मैं कहाँ खाक-ए-नशेमन ढूँढता होता

कोई तदबीर करते राहे-मंज़िल ढूँढ ही लेते
यक़ीं इक पल जो अपने आप पर हमने किया होता

इसी पथराव से मुमकिन था मेरी मौत हो जाती
अगर इन पत्थरों पे नाम भी तेरा लिखा होता

बहुत था बोझ ज़ंजीरों का मेरे पाऊँ में साग़र
सफ़र वर्ना कभी का ख़त्म मैंने कर लिया होता

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

 

यह भी पढ़ें:-

दो बूँद पानी चाहिए | Do Boond Pani Chahiye

Similar Posts

  • खून पसीना यार निकलता रहता है

    खून पसीना यार निकलता रहता है खून पसीना यार निकलता रहता हैपैसों से बाज़ार उछलता रहता है तुमने देखा है जिस उगते सूरज कोहमने देखा वो भी ढ़लता रहता है रोते रहते बच्चे मेरे दाने कोऔर पतीला चूल्हा जलता रहता है जश्न सियासी कूचों में होता रहताबेबस औ मजदूर कुचलता रहता है क्या उम्मीद लगायें…

  • हम सावन न भूले | Ham Sawan na Bhoole

    हम सावन न भूले ( Ham sawan na bhoole)    छन्नी कभी तक वो तन न भूले वो ग़म भरा हम सावन न भूले बदला तुझी से लेंगे अदू हम उजड़ा कभी तक गुलशन न भूले सैनिक तुझे मारेगा किसी दिन औक़ात अभी वो दुश्मन न भूले गिनकर अदू लेंगे तुझसे बदला वो खू भरा…

  • तितली लगती है | Ghazal Titli Lagti Hai

    तितली लगती है ( Titli Lagti Hai ) माह धनक खुशरंग फ़जा तितली लगती है पाक़ीज़ा फूलों सी वो लड़की लगती है। सौदा बेच रही है वो ढॅंक कर पेशानी बातों से ढब से सुलझी सच्ची लगती है। देख के उसको दिल की धड़कन बढ़ जाती है ना देखूं तो सांस मेरी रुकती लगती है।…

  • कहानी भी रहेगी | Kahani Shayari

    कहानी भी रहेगी ( Kahani bhi rahegi )    ज़िक़्र ग़म का और खुशियों की कहानी भी रहेगी अब मुकम्मल दिल की मेरे राजधानी भी रहेगी। है ठसक लहज़े में उनके गर रदीफ़ों की तरह तो काफ़िये सी मेरी ग़ज़लों की रवानी भी रहेगी। सोच कर ही बोलिए की बात ले दिल पे न कोई…

  • हाल-ए-दिल बताना है | Haal-E-Dil

    हाल-ए-दिल बताना है ( Haal-e-dil batana hai )    हाल -ए – दिल उसे बताना है। आज कुछ भी नहीं छुपाना है। प्यार करके ये दिल बहुत रोया, और पीछे पड़ा ज़माना है। आँसुओं से लिखे है ख़त मैने, क्यूँ बना वो रहा बहाना है। बेवफ़ा वो नहीं पता मुझको, जान है वो उसे मनाना…

  • रो दिये | Sad Ghazal in Hindi

    रो दिये ( Ro Diye)   जो हमारी जान था जिसपे फ़िदा ये दिल हुआ जब हुआ वो ग़ैर का सब कुछ लुटाकर रो दिये। है अकड़ किस बात की ये तो ज़रा बतलाइये वक्त के आगे यहां रुस्तम सिकंदर रो दिये। फख़्र था मुझको बहुत उनकी मुहब्बत पर मगर जब घुसाया पीठ में इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *