भगवान पार्श्वनाथ

भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस

भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस

धर्म मार्ग को जीवन आचरण में अपनायें ।
विकट – विकटतम मार्ग से पार लगायें ।
कही न रुके सदैव आगे बढ़ते जायें ।
मानव जीवन से मोक्ष पायें ।
प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।
धर्म से भावना प्रबल रहती ।
गलत आचरण से कोसों दूर रहते ।
मन में निर्मल सरिता की भावना रहती ।
सत्पथ पर चल सुख पायें ।
प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।
सत्य सुधा का स्रोत बहता ।
भव – भ्रमण कम होता ।
आत्म शांति की तरफ बढ़ते ।
शाश्वत सुख को पाते ।
प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।
धर्म लोक में सारभूत हैं ।
तीर्थंकरों की वाणी हैं ।
धर्म पर आस्था अटल रखना ,
शिवसुख की सहनाणी हैं ।
प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।
जीवन सत्संगत में ढ़लता ।
सत्संग का प्याला निराला होता ।
सत्संग का महातम बड़ा हैं ।
निर्मल बन आत्म शांति को वरता वही हैं ।
प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • नेह शब्द नही | Neh Shabd Nahi

    नेह शब्द नहीप्रसंग का विषय नहीयह दृष्टिगोचर नही होतायह कहा भी नही जातायह सिर्फ और सिर्फअनुभूत करने का माध्यम हैयह अन्तरतम मेंउठा ज्वार हैनितान्त गहराजिसमें केवल समाहित होना हैउसके बाद फिर होश ही कहाँ रहता हैयह एक ऐसा आल्हाद हैजिसको शब्दातीत, वर्णातीतनही किया जा सकता।यह शब्दों के बंधनों में नहीं बंधतासिर्फ अनुभूत किया जा सकता…

  • राम लखन की रामायण का | Ram Lakhan ki Ramayan ka

    राम लखन की रामायण का ( Ram lakhan ki ramayan ka )    राम लखन की रामायण का, हर पद सभी को याद है। फिर क्यों अपनी वसुंधरा पर, होता रहता विवाद है ।। क्षण-क्षण वसुधा पर मँडराते, अब विनाश के बादल हैं । एक दूसरे से लड़ने को ,पढ़े लिखे भी पागल हैं ।…

  • हौसलों काळजिया म | Rajasthani Kavita

    हौसलों काळजिया म हौसलों काळजै भर कै धीरज मनड़ा मै धर कै मोरचा मै उतरणो है सुरमां रणयोद्धा बण कै   दण्ड बैठक कसरत योग सारो बचावै है भौतिकवाद घणों बेगो मुश्किलां लाख ल्यावै है   कहर कुदरत को बरस्यो दवा कुदरत ही देसी ठगोरा जगां जगां बैठ्या जीवन री पूंजी ठग लेसी   मौत…

  • यूँ आजादी नहीं मिली है | Azadi par kavita

    यूँ आजादी नहीं मिली है ! ( Yun azadi nahi mili hai )    जिसने भी दिलायी आजादी, उन वीरों को सलाम है। जिसने खाई सीने पे गोली, उसको भी सलाम है।   यूँ आजादी नहीं मिली है, नदियों खून बहाया है। कितने घर के चराग बुझे, तब शुभ दिन ये आया है।   उस…

  • शिव पथ

    शिव पथ शिव पथ अतृप्ति का ऐसासुखद मार्ग है जिसमेंअभोग ,त्याग , आस्थाआदि सहायक होते है ।रोटी खाई, भूख बुझी नहीं ।पानी पिया, प्यास बुझी नहीं ।धन का अर्जन किया ,लालसा बुझी नहीं आदिक्योंकि इस क्षणिक तृप्तिके पीछे अतृप्ति काविशाल सुखद साम्राज्य हैजिससे प्यास बुझे कैसे?यह एक अबूझ पहेली है ।पदार्थ का भोग तृप्तिका आभास…

  • रेत का ताजमहल | Ret ka Taj Mahal

    रेत का ताजमहल ( Ret ka taj mahal )    दरअसल था महल रेत का ढह गया ताजमहल रेत का स्वप्न है या असल कि पुनः बन गया ताजमहल रेत का प्रेम-मोहब्बत पर पलल खा रहल बड़ा भाव ताजमहल रेत का धनकुबेरो का करें खूब सारिका सेवा-टहल ताजमहल रेत का   डॉ. सारिका देवी अमेठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *