कैसा यह समय है

Samay par kavita | कैसा यह समय है

कैसा यह समय है ?

( Kaisa Yah Samay Hai )

शिक्षा को मारा जा रहा है
अशिक्षा को बढ़ावा देकर
असल को महरूम किया जा रहा
चढ़ावा लेकर
हिसाब बराबर किया जा रहा
कुछ ले दे कर
विश्वास पर हावी है अंधविश्वास
गरीबों को मयस्सर नहीं अब घास
देखता आसमान दिन-रात
बरसे तो बने कुछ बात
टूटी है कमर
गृहस्थी घसीट रहा है
आम आदमी अब
तिल तिल कर पिस रहा है
कदम कदम पर
मुश्किलें खड़ी हैं
अपने सोच से भी बहुत बड़ी हैं
सोचा समय बदलेगा तो
दिन अपना भी निकलेगा?
लेकिन यह भी भस्मासुर निकला,
एक एक कर सबको निगला।

 

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -नसीहत

 

Similar Posts

  • मां

    मां   मां एक अनबूझ पहेली है, मां सबकी सच्ची सहेली है, परिवार में रहती अकेली है, गृहस्थी का गुरुतर भार ले ली है। ऐ मां पहले बेटी,फिर धर्मपत्नी, बाद में मां कहलाती हो। पहली पाठशाला,पहली सेविका तूं घर की मालकिन कहलाती हो।। बुआ,बहन,मामी,मौसी कहलाये, माता,दादी,नानी नाम बुलवाये, परिवार की जन्म दात्री नाम सुहाये, अबला,सबला,…

  • क्या बात हो गई

    क्या बात हो गई तुम रूठ कर चले गए क्या बात हो गई।हम बुलाते रह गए क्या बात हो गई। तुम रात ख्वाब में पैगाम ले कर आए।विन सुनाए बैठे रहे क्या बात हो गई। मुफलिसी का हल ढूंढ़ने में जिंदगी गई।हल निकला ना कोई क्या बात हो गई। मालूम होता तो बताता चौखट को।दरबाजे…

  • महामहिम द्रोपदी मुर्मू | Rashtrapati Draupadi Murmu par kavita

     महामहिम द्रोपदी मुर्मू ( Mahamahim draupadi murmu )      अपनें अनुभवों और कार्यो से पाया आपनें मुकाम, शिक्षक समाजसेवी राजनीति में किऍं बहुत काम। अभिनन्दन और अभिवादन है‌ आपका महामहिम, माननीया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू है जिनका यह नाम।।   एक बार फिर से रच दिया है आपनें ऐसा इतिहास, महिलाओं का मान बढ़ाया जिसका…

  • प्रयागराज एयर शो | Prayagraj Air Show

    प्रयागराज ‘एयर शो’ ( Prayagraj Air Show )    हम गये रहे ‘एयर शो’ देखै जनसैलाब कै उठती लौ देखै एलन गंज में रहत रहे ‘यूपीएचईएससी’ कै तैयारी करते रहे अपने सब सखियन का लइकै कमरा से तो निकल गये लेकिन रेलवे ट्रैक पै जाके थोड़ा-सा हम ठिठक गये प्रयाग स्टेशन से लोगन वापस आवत…

  • दरख़्त का दर्द | Poem darakht ka dard

    दरख़्त का दर्द ( Darakht ka dard )   मैंने पूछा पेड़ प्यारे तुम हमें शीतल छाया देते हो प्राणवायु जीवनदायिनी जीवन रक्षा कर लेते हो   बोला पेड़ पीढ़ियों से हम परोपकार करते आए दर्द सहा जाने कितना किंतु बोल नहीं हम पाए   अंधाधुंध कटाई कर दी नर को लालच ने मारा है…

  • लौटआओगे तुम | Love Kavita

    लौट आओगे तुम ( Laut aaoge tum )   याद है एक बर्फीली पहाड़ी शाम सफेद चादर सी दूर तक फैली बर्फ देवदार के वृक्ष ठंडे ,काँपतें तुम्हारे हाथों की वो छूअन मात्र से पिघलने लगा मेरा रोम,रोम आँखों में तेरी मदहोशी लवों पर मुस्कान कानों में गूँजती वो निश्चल हँसी खो गये जो पल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *