बादल

बादल | Badal par kavita

बादल

( Badal )
***

ओ रे !
काले काले बादल,
बरस जा अब,
सब हो गए घायल !
धरती अंबर आग उगल रहे,
ऊष्मा से ग्लेशियर पिघल रहे!
सूख गए हैं खेतों के मेड़,
बरसो जम कर-
अब करो न देर ।
ओ रे !
काले काले बादल…
बरसो …
हर्षे बगिया,
हर्षे मुनिया।
हर्षे समस्त तन मन,
हर्षें हम भी नित्य दिन;
बरसो रिमझिम रिमझिम।
खेतों में आए हरियाली,
गाएं मल्हार बजाएं ताली।
चिड़ियां चहकें ,
प्यासी न भटकें।
नाचे मन मेरे हो मयूर
बरस जा बादल,
रहो न अब दूर ।
तेरी ओर ही देखें-
दुनिया भर के किसान,
तू ही हो अन्नदाताओं की मुस्कान।
चहक महक मुस्कान न छीनों,
बरसने को अब दिन न गिनो।
झट आकर बरस जा,
हम पर अब तू तरस खा।
तरस खा धरती मां पर,
जल बिन वह सूख चुकी है,
मां की ममता लुट चुकी है।
बरस कर ममता लौटा दो,
धरती मां को भी हंसा दो।
ओ रे !
काले काले बादल,
बरस जा सब हो गये हैं घायल!
झूमकर बरसो ऐसे –
हो जाएं सब तेरे कायल ।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

एक अजीब लड़की | Poem ek ajeeb ladki

Similar Posts

  • शेर की कविताएं | Kavitayen Sher Ki

    शेर की कविताएं ( Sher ki kavitayen )   हाँ दबे पाँव आयी वो दिल में मेरे, दिल पें दस्तक लगा के चली थी गयी। खोल के दिल की कुण्डी मैं सोचूँ यही, मस्त खूँशबू ये आके कहा खो गयी॥ हाँ दबे पाँव…. * सोच मौका दोबारा मिले ना मिले, ढूँढने मै लगा जिस्म सें…

  • मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

    मंजूर के दोहे **** 1. शूल समान तू तेज हो, भेदो हरेक बाधा पहुंचोगे तुम शीर्ष पर, लक्ष्य कठिन नहिं ज्यादा 2. पथिक तू चलते चला जा, लक्ष्य दूर न ज्यादा आशा भाव मन मा लिए, हर लोगे तुम बाधा 3. धरा हमारी उर्वरा, फसलन की नहिं सोच लाओ बीज कंद मूल के, उगालो मिट्टी…

  • मैं तुम्हारे प्रेम में

    मैं तुम्हारे प्रेम में     मैं तुम्हारे प्रेम में तुम्हारे हाथ की मेहंदी होना चाहता हूं जो तुम्हारे हाथों को भी महकाए और मेरे दिल को भी बहकाए…..!   तुम्हारे प्रेम में मैं तुम्हारे हथेली में बने गहरे लाल सुर्ख़ टीके का रंग होना चाहता हूँ जो अपने प्रेम को ओर भी गहरा बनाए…….!…

  • पढ़ पाऊँ

    पढ़ पाऊँ   हमेशा से ही मेरी हरसत रही है ये कि मैं भी कभी देखूँ किसी को सामने बैठा कर उसकी झील सी आँखों में अपने को डुबो कर….! एक ख्वाहिश ही रही कि उसकी आँखों को पढ़ पाऊँ क्या लिखा है उसके दिल में क्या चाहत है उसकी क्या दर्द है उसकी आँखों…

  • मां कूष्मांडा | Maa Kushmanda

    मां कूष्मांडा ( Maa Kushmanda ) चौथे दिन नवरात्रि के, जिनकी की जाती उपासना,पूजा की जाती विधान से, कहलाती वो मां कूष्मांडा। ब्रह्मांड की रचियता मां, सृष्टि की आदिस्वरूप, आदिशक्ति,सूर्यमंडल के भीतर लोक, निवास करे मेरी महामाई। शरीर की कांति और प्रभा, सूर्य भांति ही दैदीप्यमान,दसों दिशाएं प्रकाशित होती, मां का भव्य तेज, प्रकाश। अष्टभुजी…

  • स्व.अटल बिहारी वाजपेयी | Late Atal Bihari Vajpayee

    स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ( सुशासन दिवस )   जन्म दिन हो मुबारक अटल जी हमारे, आए बधाई देने गगन से सितारे। करता हूँ खुशियाँ मैं तुझपे वारी, आए बधाई देने गगन से सितारे। उठती नजर मेरी जाती जहाँ तक, तुम-सा न कोई जमीं-आसमां तक। सलामत सदा रहे धरा की बहारें, आये बधाई देने गगन से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *