अनलाॅक 4.0

अनलाॅक 4.0 | Kavita unlock 4.0

अनलाॅक 4.0

( Unlock 4.0 )

***

लाॅकडाउन से छुटकारा मिला है,
कोरोना से नहीं!
बाजार जाएं शौक से
पर बरतें सावधानियां कई?
बात नहीं है कोई नई,
सारी हैं वही।
लापरवाही पड़ सकती है भारी,
निकल जाएगी सारी होशियारी।
संक्रमण से रहना है बचकर,
तो निकलो मास्क पहनकर।
व्यक्तिगत दूरी का भी रखें ख्याल,
अपनों की सेहत का है सवाल ।
पौष्टिक भोजन करें,
तैलीय खाद्य पदार्थों से बचें।
संक्रमण का खतरा टला नहीं है,
अभी इसकी कोई दवा भी नहीं है।
बुजुर्गो , बच्चों को जाने न दें बाहर-
खेल खिलाएं,
पहेलियां बुझाएं।
कहानियां सुनें सुनाएं,
घर के अंदर ही सबका-
मनोरंजन हो जाए।
कोरोना का भय भी दूर हो जाए,
मन मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव भी न पड़ पाए।
गर्म पेय पदार्थों का करें सेवन,
इम्यूनिटी बढ़ाएं।
घर को ही समझें हेवन ;
खाएं च्यवनप्राश-
जो बना गए हैं ऋषि च्यवन।
सभी सावधानियां पूर्व की तरह बरतें,
बार बार हाथ रहें धोते।
नियमित करें योग प्राणायाम,
या फिर करें कोई व्यायाम।
खुद बचे रहेंगे तो
सबको बचा लेंगे,
एकबार आफत मोल ली तो
सिर्फ पछताएंगे।
बिन गलती औरों को भी-
संक्रमित कर सजा दें जाएंगे,
जिसे हम सब कभी माफ न कर पाएंगे।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

बादल | Badal par kavita

 

Similar Posts

  • तुझ तक पहुंचने की चाह

    तुझ तक पहुंचने की चाह कोई मिल जाए जो तुझ तक पहुंचा दे,मेरे शब्द, मेरी सासें तुझ तक बहा दे।कि तू जान ले, आज भी प्रेम वहीं खड़ा है,तेरी राहों में, तेरी बाहों में, खुद को समेटे खड़ा है। चाहत की लौ बुझी नहीं है अब तक,तेरी यादों में जलती रही है अब तक।तेरे बिना…

  • मन का डर | Man ka Dar

    मन का डर ( Man ka Dar )   चलते चलते न जाने कहाँ तक आ गये हैं, कामयाबी की पहली सीढ़ी शायद पा गये हैं, कुछ पाने का जूनून आँखों में है बसा हुआ मगर पहला क़दम रखूं कैसे डर ये सता रहा, ख़ुद पर इतना यक़ीन कभी किया ही नहीं, कुछ जीत लेने…

  • सत्कार | Satkar kavita

    सत्कार ( Satkar )   आन मान मर्यादा का सत्कार कीजिए जो बने नींव के प्रस्तर आभार दीजिए   माता-पिता गुरु की सेवा सत्कार कीजिए आशीषो से झोली भर खूब प्यार दीजिए   कोई अतिथि आए आदर सबको भाये बढ़कर  बड़े  प्रेम  से सत्कार कीजिए   दीन हीन रोगी कोई वक्त का मारा हो गले …

  • Hindi Ghazal -मालिक का दरबार

    मालिक का दरबार ( Malik Ka Darbar )   यह सारी दुनिया ही उस मालिक का दरबार हो जाए, अगर आदमी को आदमी से सच्चा प्यार हो जाए ।   जाति-मज़हब के नाम पर और लड़ाइयाँ ना होंगी, अगर इंसानियत ही सबसे बड़ा व्यापार हो जाए ।   हरेक कामगार को मयस्सर हो उनके हक़ की रोटी, अगर मालिक-मज़दूर…

  • प्यार की लक्ष्मण रेखा | Poem pyar ki lakshman rekha

    प्यार की लक्ष्मण रेखा ( Pyar ki lakshman rekha)    तपती ज्वालाओं के दिन हों या ऋतु राज महीना। मेरे प्यार की लक्ष्मण रेखा पार कभी मत करना। नभ समक्ष हो या भूतल हो, तुम मेरा विश्वास अटल हो, रहे पल्लवित प्रेमवृक्ष यह चाहे पड़े विष पीना।।मेरे.. जब जब फूल लगेंगें खिलने, अंगारे आयेंगे मिलने,…

  • कुल्हड़ | Kulhar

    कुल्हड़ प्यारे कुल्हड़ बनते प्यारी मिट्टी सेतिलक करते सब प्यारी मिट्टी सेकुम्हार बनाए प्यारे होते कुल्हड़जब देखें सब मन भाए कुल्हड़ चाय के कुल्हड़ सबको होते प्यारेयार दोस्त सब मिलकर पीते सारेकुल्हड़ की चाय सबको होती प्यारीखुश होकर चाय पीएं जनता सारी कुल्हड़ शुद्धता के सदा ही होते प्रतीकबनाएं कुम्हार कुल्हड़ मिट्टी करके बारीककुल्हड़ सबके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *