मेरे भीतर

मेरे भीतर | Rajni ki Ghazal

मेरे भीतर

( Mere Bheetar )

चढ़ा अपने सनम के इश्क़ का पारा मेरे भीतर
ग़ज़ल कहने का मौज़ूं है बड़ा प्यारा मेरे भीतर

रवानी बन गई है प्रेम की धारा मेरे भीतर
है ए’लान-ए-बहाराँ-सा ये इकतारा मेरे भीतर

कहूँ कैसे मैं तुमसे दिल है बेचारा मेरे भीतर
न जाने कबसे है पागल ये बंजारा मेरे भीतर

तुम्हारे इश्क़ से महका है मन सारा मेरे भीतर
ये कस्तूरी हिरन-सा फिर रहा मारा मेरे भीतर

बनाया है सुनो रब ने तुम्हारे ही लिए मुझको
परिंदा बन के ये फिरता है आवारा मेरे भीतर

छलकने अब लगा है यार अपने प्यार का साग़र(जाम)
ये पहली ही नज़र में बाज़ियाँ हारा मेरे भीतर

क़मर(चाँद) को रश्क़ है कितना निग़ाहें चार होने पर
ग़ज़ब है ढा रहा रजनी का लश्कारा मेरे भीतर

रजनी गुप्ता ‘पूनम चंद्रिका’

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • फ़लक से क़मर को उतारा कहाँ है || Hindi Ghazal on Life

    फ़लक से क़मर को उतारा कहाँ है ( Falak Se Kamar Ko Utara Kahan Hai )   फ़लक से क़मर को उतारा कहाँ है अभी उसने ख़ुद को सँवारा कहाँ है उदासी में डूबी है तारों की महफ़िल बिना  चाँद  के ख़ुश नज़ारा कहाँ है हुआ जा रहा है फ़िदा दिल उसी पर अभी  हमने…

  • ज़िन्दगी पराई हो गई

    ज़िन्दगी पराई हो गई बेवफ़ा नहीं थी उससे बेवफ़ाई हो गईहोता ही नही यकीन जग हँसाई हो गई दे रही थी ज़ख़्म जो अभी तलक यहाँ मुझेदेखिए वो खुद ही ज़ख़्म की दवाई हो गई होठ मे गुलों की खुशबू और बातों में शहददो घड़ी में उससे मेरी आश्नाई हो गई बढ़ रही थी धड़कने…

  • क्यों नहीं आते | Kyon Nahin Aate

    क्यों नहीं आते ( Kyon nahin aate )  वज़्न 1222 1222 1222 1222 अरकान -मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन बाहर का नाम – बहरे हजज़ मुसम्मन सालिम   ग़म-ए-दिल कैद से आज़ाद होकर क्यों नहीं आते रिहाई को खड़ी, खुशियां बुलाकर क्यों नहीं आते ॥ सही है, दोस्त होते सब, मगर जब कैफियत आड़ी घुमाते पीठ…

  • पहली मुलाकात | Ghazal Pehli Mulaqat

    पहली मुलाकात ( Pehli Mulaqat )   धीरे-धीरे वो घूँघट उठाने लगे । धड़कनें मेरे दिल की बढ़ाने लगे ।। १ आ गई रात वो जब मुलाकात की। देखते ही हमें वो लजाने लगे ।। २ देख जबसे लिया यार मैनें सनम । क्या कहूँ की कदम लड़खड़ाने लगे ।। ३ हार कर ही सदा…

  • हमारी जान न लो | Hamari Jaan na Lo

    हमारी जान न लो हमारा दिल तो लिया अब हमारी जान न लोअज़ाब इतना बड़ा सर पे मेहरबान न लो मुकर न जायें किसी रोज़ हम मुहब्बत सेहमारे सब्र का इतना भी इम्तिहान न लो करो तो जंग मुसीबत से तुम अकेले भीयूँ बार बार हमें इसके दर्मियान न लो वफ़ा का ज़िक्र हमारा कहीं…

  • कोई अपना यार नहीं | Koi Apna Yaar Nahin

    कोई अपना यार नहीं ( Koi apna yaar nahin )   कोई अपना यार नहीं तन्हा हूँ दिलदार नहीं हूँ सच्चा में भरा वफ़ा कोई मैं अय्यार नहीं देखें है वो रोज़ मुझे उल्फ़त की इज़हार नहीं फ़ैले कैसे उल्फ़त फ़िर फ़ूल भरा गुलज़ार नहीं जानें वो गुम कहाँ हुआ उसका हो दीदार नहीं देता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *