Baba Malketu

बाबा मालकेतु | Baba Malketu

बाबा मालकेतु

( Baba Malketu ) 

 

अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा

शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल,
आध्यात्म आकर्षण अद्भुत ।
पाप मोक्ष लक्षित जन मानस,
परम उपासना भाव अंतर स्तुत ।
संस्कार परंपराएं अभिवंदन,
उर ओज सनातन धर्म जयकारा ।
अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।।

रंग बिरंगी संस्कृति वेशभूषा,
ग्रामीण शहरी जीवन मिश्रण ।
नर नारी वरिष्ठ युवा प्रबुद्ध जन,
हृदय आनंद अथाह संचरण ।
लोक गीत भजन नृत्यों संग,
झूम रहा जन सैलाब सारा ।
अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।।

निखर बिखर रही खुशियां,
मिट रहा दुःख कष्ट संताप ।
तीर्थ यात्रा भक्ति आराधना ,
धुल रहे मनुज संपूर्ण पाप ।
अनुपम सामाजिक समरसता ,
परिक्रमार्थी सेवा भाव प्यारा ।
अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।।

गोगानवमी पुनीत पावन बेला ,
चौबीस कोसीय परिक्रमा आरंभ ।
समाज शासन प्रशासन पुलिस,
सहयोग शांति अनूप प्रबंध ।
सर्व धर्म समभाव छटा,
दर्शित असीम स्नेह प्रेम भाईचारा ।
अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

सनातन धर्म हमारा | Poem in Hindi on Sanatan Dharm

Similar Posts

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

  • मां शारदे | Maa Sharde

    मां शारदे ( Maa Sharde )  ( 3 ) हो ज्ञान का भंडार माँ,यह लेखनी चलती रहे। शुभदा सृजन उपवन खिले,नित ज्योति बन जलती रहे।। कर्तव्य का पथ हो विमल,हर स्वप्न भी साकार हो। पावन रहे ये गंग सी,हर शब्द में रसधार हो।। हो भावना कल्याण की, बस प्रेम का गुंजार हो। रस छंद जीवन…

  • Chhodo Kal Ki Baatein | Kavita -छोड़ो कल की बातें

    छोड़ो कल की बातें ( Chhodo Kal Ki Baatein )   छोड़ो कल की बातें जल्दी से संभालो अपना आज; क्योंकि इसी में छिपे हैं- तुम्हारी सफलता के सारे राज छोड़ो कल की बातें ।   कल क्या हुआ, कल क्या होगा इसकी क्यों करते हो फ़िक्र ? वर्तमान में जो लक्ष्य दिखता उस तक…

  • संभव हो तो | Kavita Sambhav ho to

    संभव हो तो ( Sambhav ho to )   संम्भव हो तो कुछ बातों पे, मेरे मन की करना। सूर्ख रंग के परिधान पर तुम,कमरबन्द पहना।   लट घुघरालें एक छोड़ कर, जूडें को कस लेना, लाल महावर भरी पैजनी,थम थम करके चलना।   काजल की रेखा कुछ ऐसी, जैसी लगे कटारी। बिदिया चमकें ऐसे…

  • प्रार्थना बल देती है | Prarthana par kavita

    ईश प्रार्थना बल देती है ( Eesh prarthana bal deti hai )      ईश्वर की आराधना हमें बल देती है, हमारी सभी परेशानियाॅं हर लेती है। हर कण-कण में है जिसका ‌निवास, ये प्रार्थना ही दलदल से उभारती है।।   चाहें कितना भी हो  मुश्किल कार्य, ईश्वर कृपा से वो आसान हो जाता। सच्चे…

  • दोस्ती के नाम | Dosti ke Naam

    दोस्ती के नाम ( Dosti ke Naam )    संग फिजा के दोस्ती की महक भेजना सर पर हमेशा मुश्किल में हाथ रखना डूबते सूरज के हाथ थोड़ी रोशनी भेजना, संग चांद के थोड़ी चांदनी भेजना… कड़कती धूप में पेड़ की छाया बनना बरसती बरसात में तुम छत्री कहलाना यह दोस्ती के हर वादे को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *