Bacchon ka Bachpan

बच्चों का बचपन | Bacchon ka Bachpan

बच्चों का बचपन

( Bacchon ka bachpan )

( 2 )

किस ओर
जा रहे हैं बच्चे
धकेल रहे हैं
अंधविश्वास और अंधभक्ति की तरफ
क्यों छिन रहे हो
उनका बचपन
क्यों काट रहे हो उनके पंख
उड़ने दो
हिंसकवादी ना बनाओं
धर्म का प्रचार ना करवाओ
बच्चों में नफ़रत ना भरो
अभी वो खाली पन्ने हैं
उन पन्नों को भरो
अपनी तहजीब से
अपनी संस्कृति से
अपनी रीति रिवाज से
अपनी खेती बाड़ी से
अपनी रिश्तेदारी से
अपनी अदबी खुतबे से
और भाईचारा से
मिशाल पेश करवाएं
मिशाल बना ओ
ना काटो उनके सपनों के पंख को
सपने लेने दो खुले गगन में
समाजवाद को लाने का
साम्राज्यवाद भगाने का
साम्प्रदायिक सद्भाव बनाने का
सपने लेने दो खुले गगन में
दलित की झुग्गी-बस्तियों में पकी हुई रोटी
पुरोहित के घर बनी हुई खीर पुड़िया
चखने दो
दोनों घर का स्वाद
ना उजाड़ों बच्चों का बचपन
खेलने दो
उड़ने दो
पंखों को
खुले गगन में…?

Manjit Singh

मनजीत सिंह
सहायक प्राध्यापक उर्दू
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ( कुरुक्षेत्र )


( 1 ) 

एक विचार हरदम है मन में आता
आज बच्चों में जैसे बचपना कहीं नजर ही न आता

समय के इस दौर में लगता हैं मानो,
कहीं गुम हो गया हैं हमारे बच्चों बचपन

इस इंटरनेट की दुनियाँ ने मानो,
छीन लिया हैं, हमारे बच्चों का बचपन

आज के इस कॉम्पिटिशन के समय में मानो,
कहीं किताबों के बोझ तले दब गया हैं बच्चों का बचपन

अब आंगन में दौड़ता-भागता कहाँ नजर आता हैं बचपन
आज जब मन में आया विचार क्या होता है बचपन

तब याद आया अपना इधर से उधर इठलाता बचपन
न जाने अब कहाँ गुम हो गया हैं, हमारे बच्चों का बचपन

मंजू की लेखनी का है सबसे यही कहना
बच्चों का बचपन तो है जैसे उनका गहना

उसके बिन न सजता उनका जीवन
कभी न छीने किसी वजह से उनका बचपन

 

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

यह भी पढ़ें :-

भाई दूज | Bhai Dooj

Similar Posts

  • ढाई अक्षर | Dhai akshar

    ढाई अक्षर ( Dhai akshar )   रातभर फिर सोचकर घबराये हम। ढाई अक्षर भी नहीं पढ़ पाये हम।।   मेरी आंखों में तुम्हारे आंसू थे, चाह करके भी नहीं रो पाये हम।।   एक पग भी तुम न आगे आ सके, सारे बंधन तोड़कर के आये हम।।   तमस तेरे मन से कब जायेगा…

  • ए दिल सुन जरा

    ए दिल सुन जरा   1 उसकी यादों में दिन कटता उसके ख़्वाबों में रातें कटती ए दिल सुन जरा तू भूल जा उसको ज़रा 2 जो तेरा नहीं हुआ है उसको क्या याद करना भला ए दिल सुन ज़रा तू भूल जा उसको ज़रा 3 किया था वादा उसनें साथ निभाने का कभी और…

  • खामोशी विरोध की भाषा | Kavita khamoshi virodh ki bhasha

    खामोशी विरोध की भाषा ( Kavita khamoshi virodh ki bhasha )   ये खामोशी,  सहमति नहीं विरोध की भाषा है! यह तो मजबूरी है,  सहमति में बदल जाना  किसी तकलीफ देय  घटना के डर से! एक वक्त आएगा  सब्र का घड़ा भर जाएगा तब नही होगी कोई मजबूरी न किसी प्रकार का कोई डर  तब…

  • वेश्याएं | Veshyaen

    वेश्याएं ( Veshyaen )    उनकी गलियों में, दिन के उजाले में जाना, सभ्य समाज को, अच्छा न लगता, इसलिए छद्म वेश में , रात्रि के अंधियारे में , छुप-छुप कर वह जाता है , सुबह दिन के उजाले में, सभ्यता का लबादा ओढ़े , सदाचरण पर भाषण देता, लोग उसे देवता समझ , फूल…

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • प्यार जिंदगी है | Pyar Zindagi

    प्यार जिंदगी है ( Pyar zindagi hai )   परखते भी तो क्या परखते तुमको हैसियत और काबिलियत तुम्हारी।। दुनिया की तराजू में रख कर कभी किसी के प्रेम को तोला नहीं जाता।। तुमसे मिले तो जाना प्यार जिंदगी है अनुभव हुआ सुहाना तुमसे मिलकर , प्यार जिंदगी है, तुम प्रेम हो हमारी यह हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *