बच्चे

बच्चे | Bache

बच्चे

( Bache )

नन्हें-मुन्ने प्यारे-प्यारे, होते सबके दुलारे,
बच्चे ही हमारे घर, आँगन की शान हैं।

भाषा वो दुलारी लगे, सबको है प्यारी लगे,
बोलती जो तुतलाती, बच्चों की जुबान है।

है आज का दिवस जो, कहाता बाल दिन है,
चौदह है नवंबर, आज बाल गान है।

कोई धैर्यवान होता, कोई वीरवान होता,
सीधा सादा होता कोई, बहुत शैतान हैं।

मन से हैं होते सच्चे, लगते सभी को अच्छे,
बच्चों के हैं प्यारे चाचा, नेहरू महान हैं।

बच्चों को तो लगे प्यारे, छुट्टियों के दिन सारे,
जाते पाठशाला जब, पढ़ें लगा ध्यान हैं।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मेरा अस्तित्व मेरी पहचान | Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व मेरी पहचान ( Mera astitva meri pehchaan )   मेरा अस्तित्व मेरी पहचान, मेरा विश्वास मेरा अभिमान। मेरी हिम्मत हौसलों से डरते, बाधाएं आंधी और तूफान। मेरी धडकनें मेरी जान, सत्य सादगी है ईमान। मेरी कलम लिखती सदा, देश भक्ति स्वर राष्ट्रगान। मेरी सोच मेरे मन विचार, अपनापन और सदाचार। मेरे शब्दों में…

  • नहीं होती | Nahi Hoti Kavita

    नहीं होती ( Nahi hoti )   जिन्दगी कहानी नहीं होती । एक सी रबानी नहीं होती ।।   उधारी बाप और बेटे में । आज मुंह जबानी नहीं होती ।।   इबादत खाली हाथ करने से । कोई मेहरबानी नहीं होती ।।   आज के दौर में पहले जैसी । हकीकत बयानी नहीं होती…

  • मर्यादा | Muktak maryada

    मर्यादा ( Maryada )   सत्य शील सद्भावो के जग में फूल खिलाना है प्यार के मोती अनमोल खुशियों का खजाना है मर्यादा पालक रामचंद्र जी महापुरुष कहलाए पावन वो परिपाटी हमें जन्म-जन्म निभाना है   हर्ष खुशी आनंद बरसे प्रेम की बहती हो धारा जहां मर्यादा जिंदा है सुख सागर उमड़े सारा अनीति अनाचार…

  • वह अकेला | Vah akela

    वह अकेला ( Vah akela )   किसी को गम है अकेलेपन का कोइ भीड़ मे भी है अकेला कोई चला था भीड़ ले साथ मे रह गया बुढ़ापे मे भी अकेला रहे सब साथ उसके पर ,रहा न कोई साथ उसके रहकर भी साथ सबके रह गया वह अकेला उम्र घटती रही ,सफर कटता…

  • रंगो का त्यौहार | Holi par Kavita in Hindi

    रंगो का त्यौहार ( Rango ka tyohar )  रंगो के पर्व पर हमको शुद्ध आत्म स्वरूप पाना हैं । नाजुक साँसो का क्या भरोसा ? पल – पल सफल बनाना हैं । आती रहेगी बाधाएं भी पथ में । हमको तनिक नहीं घबराना हैं । संसार यह झूठा सपना हैं । कोई भी यहाँ अपना…

  • युग मनीषी श्री अटल बिहारी वाजपेयी

    युग मनीषी श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र हित के नाम कर दिया आपने जीवन साराआप झूठ से दूर रहे लिया सच का सदा सहारा ।। सादा जीवन जिया आपने रख्खे उच्च विचारराजनीति में रहकर भी बेदाग़ रहा किरदार ।। उनके नेतृत्व में देश का खूब हुआ उत्थानदुनिया के नक्शे पर उभर कर आया हिन्दोस्तान ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *